संदेश

Pratapgarh लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

चित्र
प्रतापगढ़ । धमोतर थाना क्षेत्र के बारावरदा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एनएच 113 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बाबूलाल मीणा पिता नंदलाल मीणा (28) की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिस वजह से वाहन चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।  इस दौरान ग्रामीणों की मदद से मृतक को समीप के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मालिक का नाम मदन लाल डांगी निवासी बोहेड़ा बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही बारावरदा पुलिस चौकी से दशरथ मीणा ने घटनास्थल पर पहुँच कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

प्रतापगढ़ । ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा ने सीईओ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

चित्र
प्रतापगढ़ । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानमल खटीक जिला प्रतापगढ़ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। 11 सूत्री मांग पत्र में वेतन विसंगतियां निवारण, रिक्त पदों की भर्ती, समायोजन एवं पदोन्नति, अत्यधिक कार्यभार की समीक्षा, सवर्ग सशक्तिकरण एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाने आदि मांगों का मांग पत्र सौंपा गया एवं स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई।  ज्ञापन देने में घनश्याम गायरी जिला अध्यक्ष, अब्दुल हकीम मंसूरी संभाग प्रभारी, सुरेशचंद हेड़ा जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम धाकड़ जिला मंत्री, नटवरलाल न्याति  ब्लॉक अध्यक्ष, मदन लाल मीणा लॉक मंत्री, चुन्नीलाल कुमावत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे, शैलेंद्र मेनारिया जिला कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री दीपक परमार उपस्थित थे।

प्रतापगढ़ । पाच लाख रुपए की अवैध ब्राउन शुगर परिवहन करते हुए किया एक युवक गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देशन में जिले भर में चलाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ के लिए अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से एक अभियुक्त को ब्राउन शुगर परिवहन करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल मदन लाल खटीक ने बताया कि रोकडिया हनुमान जी चौराहे से पानडिया जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की जा रही थी।  इस दौरान मोटरसाइकिल चालक युवक पुलिस जाब्ता देखकर मोटरसाइकिल वापस घुमाने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस जाप्ता ने दौड़ कर डेरा डालकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीर उर्फ मड़ा पिता शेरगुल उर्फ कालू खा निवासी कनोरा थाना रठाजना बताया।  तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, अभीयुक्त समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल खटीक ने बताया कि ब्राउन शुगर के अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत 5 लाख रूपये है, अग्रिम अनुसंधान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथुनिया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भाटी को सौंपा गया।

प्रतापगढ़ । मातृ वंदना सप्ताह के तहत रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन, महिलाएं एवं बहनें बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें -जिला कलक्टर

चित्र
प्रतापगढ़ । प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं में कुपोषण को समाप्त करने, खानपान सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बुधवार को नगर परिषद प्रतापगढ़ में महिला एवं बालविकास विभाग के तत्वाधान में स्कूली बालिकाओं, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली एवं समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना बहुत लाभकारी है।  इसके तहत महिलाओं एवं धात्राी महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए आगामी 8 दिसंबर तक मातृवंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई महिलाएँ लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं घर भी चलाती हैं और गर्भवती होने के दौरान भी कार्य करती है और वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती। ऐसे में आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होता है।  अनुपमा जोरवाल ने सभी से कहा कि महिलाएँ गर्भधारण के साथ ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण करवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ ...

प्रतापगढ़ । थानाधिकारी खटिक के निर्देशन में पुलिस मित्रो ने किया श्रमदान

चित्र
प्रतापगढ़ । आए दिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सालमगढ़ थानाधिकारी केशूलाल खटीक के निर्देशन एवं सहयोग से सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों एवं पुलिस थाना स्टाफ के सहयोग से सालमगढ़ से घंटाली रोड पर श्रमदान कर रोड दुरुस्त कि गई। रोड के किनारो के गड्ढों को जेसीबी की सहायता से भरा गया।  थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के आदेश की पालना में खराब सड़क मार्गो से हो रही यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सालमगढ़ से घंटाली की ओर धोराजी के पठार तक रोड के आस-पास हुए गड्ढों को जेसीबी से समतल किया गया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सकें।  इस दौरान सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस मित्र प्रदीप बारबर, लव कुमार जैन, पवन प्रजापत, अमन परमार, राहुल बैरागी, राहुल चतुर्वेदी, गोपाल सुथार, नागेश्वर सुथार, अनिल कुमावत, पेंटर सुरेश जीनगर, भगवान लाल, अशोक चौधरी सहित पुलिस मित्र एवं ग्रामीणों के सहयोग से तगारी पाउडर की मदद से सड़क के गड्ढों को दुरुस्त किया गया।

प्रतापगढ़ । टूटी हुई पुलिया पर सफर करके विधायक रामलाल मीणा ने वीरपुर-सुहागपुरा मॉर्डन पुलिया का किया निरिक्षण

चित्र
कांठल मे विकास की गति को लगे पंख-मीणा प्रतापगढ़ । जिले के ग्राम पंचायत कचोटीया मे विधायक राम लाल मीणा ने आपणो विधायक, आपणे गाँव अभियान मे जनता की समस्या को मौके पर निस्तारण किया। आमजन को सम्बोंधीत करते हुए कहा कि, ग्यारह माह मे विकास की महक से लोकतंत्र महकने लगा है, अभी चार वर्ष बाकी हैं।  कुछ बड़े कार्य जो अभी हुए हैं, धरातल पर उतरने पर कांठल चमकने लगेगा। आज विरोधियो के पास कोई शब्द नही हैं। 2019 विद्युत के नाम था तो 2020 सडको के नाम होगा विधायक रामलाल मीणा ने वीरपुर सुहागपुरा की मॉडर्न पुलिया का निरीक्षण किया।

प्रतापगढ़ । जिला कारागृह में प्रोजेक्ट नाको एनएसीओ द्वारा एड्स बीमारी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला कारागृह प्रतापगढ़ पर प्रोजेक्ट नाको (NAco) द्वारा सचालित की समीक्षा के तहत एड्स बीमारी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कारागृह अधीक्षक शिवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत एड्स कॉउंसलर मांगीलाल द्वारा बंदियों को बीमारियों से संबंधित जानकारियां, फैलने के कारण बचाव के उपाय, तथा संक्रमित लोगों द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।  इस क्रम में कारागार में पद स्थापित डॉक्टर हितेश जोशी द्वारा बंदियों को बीमारी से संबंधित तथ्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए, कार्यक्रम में स्थापित डिस्पेंसरी से परामर्श प्राप्त करने हेतु आश्वासित किया गया। कार्यक्रम के रोकथाम प्रस्तुतीकरण हेतु कारागार परिसर में महिला हेतु मेहंदी प्रतिवेदन व पुरुष हेतु चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता पुरुष व महिला कैदियों को पुरस्कृत किया गया।  जेल अधीक्षक शिवेन्द्र शर्मा द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदन्त की तथा डॉ हितेश जोशी तथा एड्स काउन्सर को धन्यवाद  ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम क...

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

चित्र
धरियावद । वाकली पुलिया के समीप रात 8 बजे के करीबन एक मारुती कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। 2 लोगो को रेफर किया गया व अन्य को मामूली चोटें आने पर उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा चरपोटा में रहने वाले शम्भुलाल पिता नाथू लाल मीणा परिवार सहित अपने निवास से सावरिया सेठ के दरबार में गए थे।  जहा से लौटते समय धरियावद मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूर उदयपुर मार्ग वाकली पुलिया के समीप कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सुचना 108 व थाना धरियावद में दी गई, मोके पर पहुंच कर घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के जैन के नेतृव में चिकित्सक टीम ने उपचार किया व थाना अधिकारी दोलत सिंह राजावत के निदेश पर हेड कांस्टेबल अभयसिंह, कॉम्स्टेबल जितेंद्र सुरेन्द्र कुमार मोके पर रहे।  घायलो में गौती पति शभुलाल उम्र 55 व चालक सोहनलाल पिता कृष्णा मीणा के गंभीर चोट लगने पर रेफर किया गया। वही अन्य 5 लोगो को हल्की फुल्की चोट आई। कल्पना पति सोहनलाल निवासी मदा ईशवर के साथ उसका पुत्र कुलदीप व परिवार से रामा पिता नाथू, शम्भु पिता नाथू, कला पत...

धरियावद । दिव्यांगों की मांगों को पूरा करने के लिए उपखंड अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्र
धरियावद । ब्लॉक के दिव्यांग प्रतिनिधि मंडल के लक्ष्मी नारायण प्रजापत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार महिपाल सिंह को ज्ञापन देकर दिव्यांगों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।  ज्ञापन में नारायण लाल मीणा, प्रेमचंद मीणा, भिमराज मीणा, सरोज मीणा, पांचू राम मीणा, भंवरलाल, केशु कुमारी मीणा, भेरूलाल, कालिया, सहित प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन में बढ़ोतरी करने, दिव्यांग को बिजली मुफ्त देने, 60% दिव्यांगों को मोटरसाइकिल देने, प्रधानमंत्री आवास सुविधा देने, 80% विकलांगों को हैंडपंप की सुविधा देने, दिव्यांग को सब्सिडी लोन देने, पालनहार दिव्यांग को दिया जाने तथा ईमित्र द्वारा दिव्यांगों के पैसे निकालने की कार्रवाही करने की मांग की।

प्रतापगढ़ । बस स्टैंड पर खड़ी बस अचानक चल पड़ी, एक मकान के आगे जाकर रुकी बस, बड़ा हादसा टला

चित्र
प्रतापगढ़ । शहर के बस स्टेंड पर एक निजी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते, अचानक बस चल पड़ी। ड्राइवर कुछ समझ पाता की बस ने दो मोटरसाइकिल और थैला गाडी को चपेट में ले लिया, जिससे मोटर साइकलें क्षतिग्रस्त हो गई वही थैला गाडी भी बस के नीचे दब गई। बस सामने के मारुति नगर में स्थित एक मकान के आसरे से रुकी।  गनीमत यह रही की सामने से कोई नही आया, वही मकान में स्थित एक दुकान पर भी मौके पर कोई नहीं बैठा हुआ था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर ट्राफिक पुलिस दिनेश मेनारिया मौके पर पहुंचे व बस को वहां से हटाया गया, वही चालक को पुलिस अपने साथ ले गई। प्रशासन के अनदेखी के चल रही कंडम बसे प्रशासन की अनदेखी के चलते कई बसें कंडम चल रही है, जिससे इस प्रकार के कही बार हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार यहां से बिना वाहन चालक के बसे चल पड़ती है। परिवहन विभाग अगर वाहनों का फिटनेस, प्रदूषण सहित और भी वाहनों में जाच करे तो जिले से सचालित होने वाली 75%बसे का चलना बन्द हो जायेगा। लेकिन प्रतापगढ़ में प्रशासन सतर्क उस वक्त होता है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है।

प्रतापगढ़ । राजस्थान ग्रामीण राजीविका विकास परिषद प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुई आमसभा

चित्र
राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को समुह बनवाकर दिया जाएगा फायदा बांसवाड़ा जिले से राजीविका मिशन की टीम साटोला मे गत 10 दिनो से महिलाओं को समुह मे जोडकर दे रही प्रशिक्षण साटोला ग्राम पंचायत में अब तक सात समुहों का हुआ गठन।  प्रतापगढ़ । 24 नवम्बर को छोटी-सादडी के क्लस्टर जलोदा जागीर के साटोला गांव में राजस्थान ग्रामीण राजीविका विकास परिषद प्रतापगढ़ के तत्वाधान में बांसवाड़ा जिले से आई आर सी आर पी टीम के द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाने का कार्य किया गया है। जिसमें महिलाओं को समूह में जोड़ कर स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को इस परियोजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।  आर सी आर पी द्वारा गांव में 200 परिवारो की सर्वे करके 7 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमे 82 महिलाओ को समूह में जोड़ा गया और आमसभा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिसमे ब्लॉक परियोजना प्रबंधक हेमांग जोशी उपस्थित हुए। क्लस्टर प्रभारी ललिताचौहान सुकन्या समृद्धि योजना 12 व 330...

प्रतापगढ़ । नगर परिषद की क्षतिग्रस्त टूटी सड़कों और नालियों का निर्माण आचार संहिता से पहले करें-पूर्व पार्षद गुर्जर

चित्र
प्रतापगढ़ । पूर्व पार्षद और शहर के जनसेवक भामाशाह प्रह्लाद गुर्जर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में नगर परिषद से मांग की है कि, वह पूरे शहर में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों नालियों का निर्माण आचार संहिता से पहले करें अन्यथा उसके बाद यह काम जनता खुद भामाशाह के सहयोग से करवा लेगी। पूर्व पार्षद भामाशाह रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर ने जो अभियान शहर की जनता की समस्याओं के निराकरण लिए चला रखा है, उसके अंतर्गत आज शहर के हम्माल बस्ती के पीछे लंबे समय से पड़ी गंदगी और मलबे को जेसीबी लगवा कर हटवाया एवं दोबारा गंदगी और कीचड़ ना हो उसकी पुख्ता व्यवस्था करवाई।  एक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व पार्षद प्रह्लाद गुर्जर ने बताया कि इस काम के अलावा नई आबादी जैन मंदिर के पास की गली और गोपालगंज में निजी खर्चे से सफाई कर्मचारी लगवा कर नालियों में जमा कीचड़ बाहर निकलवाया। कचरे की सफाई करवाई, वहीं तेज रफ्तार वाहनों पर ब्रेक लगाने के अभियान के तहत कॉलोनियों के निवासियों के निवेदन पर परदेसी कॉलोनी में तीन आबकारी रोड पर, एक हीरा कॉलोनी में गति अवरोधक बनवाया गया।  इसके अलावा जनहित के कामों के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड में जैन ...

प्रतापगढ़ । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस का हुआ आयोजन

चित्र
प्रतापगढ़ । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजपोल, प्रतापगढ़ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।  शिविर में लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) प्रतापगढ़,  विनोद मल्होत्रा उपखण्ड अधिकारी, युगल बिहारी दाधीच मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अजीत कुमार मोदी पैनल एडवोकेट, ए पी सी दुर्गा शंकर सुथार, कार्यक्रम अधिकारी राजेश तोमर, रुकमल सिह, प्रधानाध्यापिका ललीता जाटव व शीला मालवीय ने सम्बोधित किया एवं समाज कल्याण अधिकारी तुलसीराम आमेटा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।  लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), प्रतापगढ़ ने कार्यक्रम में भारत के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना, अधिकारों की जानकारी शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिला...

प्रतापगढ़ । छटा राज्य स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव बांसवाड़ा में हुआ आयोजित

चित्र
प्रतापगढ़ ।   राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के तत्वाधान में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा में आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ जिले से राजकीय जनजाति बालक खेल अकादमी छात्रों ने बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव में भाग लेकर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया।  खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र चंद्रशेखर 400 मीटर में प्रथम कैलाश मीणा, दूसरा स्थान प्राप्त किया वही कांतिलाल ने 800 मीटर15 मीटर एवं 300 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नानूराम मीणा ने 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, पंकज मीणा गोला फेंक में तृतीय स्थान पर रहे।  हरीश मीणा ने 4 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया, राजेश मीणा ने 15 मीटर में तृतीय स्थान 400 x 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों का जनजाति खेल छात्रावास में पहुंचने पर अधीक्षक निर्मल मीणा एवं उनके स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

प्रतापगढ । प्रधानमंत्री पेंशन योजना शिविर में 78 लाभार्थियों का हुआ पंजीयन

चित्र
प्रतापगढ । प्रधानमंत्री श्रम योगी एवं व्यापारी पेन्शन मानधन योजना के तहत श्रमिको एवं लघु व्यापारियों को पेन्शन का लाभ देने के लिए मंगलवार को प्रतापगढ पंचायत समिति परिसर में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से 78 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया। विकास अधिकारी मणिलाल मईड़ा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश से 3 दिसम्बर 2019 मंगलवार को प्रातः 10 बजे से क्षेत्र के श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को पेंशन का लाभ देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के 66, प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन पेन्शन तहत 8 एवं नई पेन्शन योजना के तहत 4 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया।  शिविर में उपखण्ड अधिकारी विनोद मल्होत्रा ने लाभार्थियो का आव्हान किया कि वह ऐसी पेंशन योजना में बढ़चढ़कर पंजीयन कराए, क्योकि प्रत्येक स्वाभिमानी व्यक्ति को अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में भी पूरी आन बान और शान के साथ जीने का अधिकार है। मल्होत्रा ने कहा कि इस उम्र की जागृति आपको भविष्य में किसी के आगे हाथ नही फैलाने देगी। श्रम एवं रोजगार अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जमा की गई हिस्स...

प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक थाना का विद्युत चोरो के खिलाफ सख्त कदम, 6 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज

चित्र
प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रतापगढ़ निगम के अधिशाषी अभियन्ता रवि कुमार गुप्ता ने 6 उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज करवाए है।  बिजली चोरी थाना प्रभारी बी एल मीणा ने बताया की बरज कंवर पत्नि दीप सिंह निवासी मचलानी राशि 9904 रुपए, गोपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी मचलानी 13197 रुपए, नटवर सिंह पुत्र उमेद सिंह निवासी मचलानी राशि 16717 रुपए, शम्भु सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी मचलानी 18347 रुपए, मदन सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी कटकडी 6294 रुपए तथा विक्रम सिंह निवासी प्रतापगढ़ 8399 रुपए के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत थाना हाजा पर दर्ज हुए है।  थानाअधिकारी बी एल मीणा ने बताया की सभी आरोपीयो को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। आरोपियो द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार कर न्यायलय में चालान पेश किया जाएगा।

जन सहभागिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

चित्र
प्रतापगढ़  । शांति और सद्भावना पूर्ण माहौल में को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने शहर के कस्बा चौकी पर जन सहभागिता कार्यक्रम की बैठक ली। जन सहभागिता कार्यक्रम में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, बढ़ता अतिक्रमण, गाय व सूअरों के बारे में भी चर्चा हुई, जिस पर पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने शहरवासियों से अपील की, पुलिस का साथ दें तो हर समस्या का समाधान हो सकता है।  जनसहभागिता कार्यक्रम में तरुण दास बैरागी की ओर से स्कूल बसों का संचालन शहर में ना होने के लिए बात कही गई। जिस पर संजय जैन द्वारा  इस बात को नकारा गया कि छोटे-छोटे बच्चों की सुविधा के लिए बसों का आना भी अनिवार्य है। इस दौरान थानाधिकारी गहरी लाल गुर्जर ने  ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापारियों को कहा कि अपनी गाड़ी दुकान के आगे ना रखें, जिसके चलते आपके यहां आया हुआ ग्राहक भी  गाड़ी वहां पर नहीं रखेगा, वही आपकी दुकान के आगे खाली जगह होने के बाद आपके दुकान में ग्राहकी की बढ़ोतरी भी होगी।  इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने कहां की जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, नगरपरिषद की एक सामूहिक बैठक का आयोज...

धरियावद । धरियावद में राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को निशुल्क साइकल वितरण

चित्र
धरियावद । धरियावद के गांव साठपुर में स्तिथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकल वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।  संस्थाप्रधान राजमल मीणा, वार्डपंच अनिल वक्तावत, कोमल भाणावत, शंकरलाल मीणा, छगनलाल, अर्जुनलाल, नाथुलाल मेघवाल व एस एम सी अध्यक्ष  हिरकी बाई आयोजन में सम्मिलित थे। इस दौरान कक्षा नौ की 25 बालिकाओं को साइकल वितरित की गई। साइकल प्राप्त कर बालिकाओ के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे, कार्यक्रम में सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ़ ने सहयोग प्रदान किया।

प्रतापगढ़ । डोडा चूरा नष्ट करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

चित्र
12 सो रुपए प्रति किलो मुआवजा राशि दे सरकार प्रतापगढ़ । डोडा चूरा नष्ट करने को लेकर मंगलवार को चमलावदा संभाग की तारीख होने से खोरिया, सबाखेड़ा, गोडावण, सेमलोपुर, बिलारखेड़ा, खिजन खेड़ा व पदमपुरा के हजारों किसान डोडा चूरा नष्ट करने के लिए तैयार है। परंतु किसानों की यह मांग है कि सरकार 12 सो रुपए प्रति किलो मुवावजा राशि दे तब ही किसान अपना डोडा चूरा नष्ट करेंगे अन्यथा नहीं करेंगे। क्योंकि इस वर्ष अतिवृष्टि से किसानों की संपूर्ण फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं।  किसान बदहाल हैं, आत्महत्या करने पर मजबूर हैं अगर मुआवजा राशि नहीं मिली तो किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। इस मांग को लेकर हजारों की तादाद में किसानो द्वारा कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री, आबकारी विभाग के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें सभी मुखिया रामनिवास, श्यामलाल, गोपाल, दीपचंद, चांदमल ,चन्नालाल बंजारा, गोपाल सिंह, नाथू पाटीदार, पूनमचंद, सालगराम कुमावत के नेतृत्व में सभी लाइसेंसधारी किसान मौजूद थे। यह जानकारी एडवोकेट मोहन कुमावत द्वारा दी गई है।

ठंडी हवाओ के साथ साथ तापमान में बढ़ोतरी

चित्र
उत्तर भारत में बर्फ़बारी से उदयपुर व आस-पास के इलाकों में   सर्दी बढ़ गयी है। हालाँकि सोमवार से तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है, वही ठंडी हवाओ का दौर अभी भी जारी है। जिसके चलते रात्रि में आमजन को ठण्ड और गलन महसूस हो रही है, वही दोपहर की हलकी धुप में लोग ठण्ड का आनंद ले रहे है।  ठण्ड के चलते ऊनी कपड़ो के लिए शहर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। वही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जिले के निकटवर्ती कानोड़ और भीण्डर में करीब तीन डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान है,  ठंडी हवाएं आगे भी जारी रहेगी । उदयपुर  26°c /11°c  चित्तौड़गढ़  27°c /11°c  कानोड़  27°c /11°c भीण्डर   27°c /11°c  सलूम्बर  29°c /13°c प्रतापगढ़  28°c /12°c  भीलवाड़ा  26°c /10°c छोटी सादरी  27°c /12°c बड़ी सादरी  27°c /12°c

Facebook Follow