प्रतापगढ़ । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस का हुआ आयोजन


प्रतापगढ़ । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजपोल, प्रतापगढ़ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। 

शिविर में लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) प्रतापगढ़,  विनोद मल्होत्रा उपखण्ड अधिकारी, युगल बिहारी दाधीच मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अजीत कुमार मोदी पैनल एडवोकेट, ए पी सी दुर्गा शंकर सुथार, कार्यक्रम अधिकारी राजेश तोमर, रुकमल सिह, प्रधानाध्यापिका ललीता जाटव व शीला मालवीय ने सम्बोधित किया एवं समाज कल्याण अधिकारी तुलसीराम आमेटा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। 


लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), प्रतापगढ़ ने कार्यक्रम में भारत के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना, अधिकारों की जानकारी शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर वैष्णव ने दिव्यांगजनों के अधिकार, राज्य सरकार व कैन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

शिक्षा विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों में हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना की तथा शिविर में उपस्थित अतिथिगण द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किया। विनोद मल्होत्रा ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए महर्षि अष्टावक्र एवं महान वैज्ञानिक होकिन्स का उदाहरण देते हुए बताया कि दिव्यांग होना कोई अपमान की बात नहीं है। 

यदि हम ठान लें तो विश्व में उपरोक्त महान व्यक्तियों की तरह एक मिसाल भी बन सकते है। मल्होत्रा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ के द्वारा संविधान दिवस के तहत शपथ/हस्ताक्षर अभियान चला कर उपस्थित समस्त महानुभाव से हस्ताक्षर करवाए।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow