चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।
प्रतापगढ़ खेरोट। ग्राम पंचायत कुलथाना के राजस्व गांव बेलारी में चारागाह विकास समिति द्वारा संरक्षित किया गया 60 बीघा चारागाह का अवलोकन जिला परिषद प्रतापगढ़ द्वारा किया गया। इसमें एक्जिक्यूटिव इंजीनियर श्री रमजान अली खान, दिनेश जी, एफ.ई.एस.कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद वसीम खान, सरपंच श्री विष्णु मीणा, दिग्विजय सिंह, समिति अध्यक्ष गोपाल,नारुलाल, मनीषा टांक पंचायत संदर्भ साथी भी उपस्थित रहे। जिला परिषद सदस्य द्वारा चारागाह भूमि को विकसित करने के लिए समिति सदस्य एवं एफ.ई.एस की सराहना की गई साथ ही पंचायत द्वारा नरेगा में जो कार्य किया गया उसको भी सराहा गया एवं नरेगा द्वारा चारागाह विकास हेतु रख-रखाव हेतु बताया गया।


