संदेश

सलूम्बर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष में छात्रों ने किया थाने का निरीक्षण

चित्र
धरियावद उपखण्ड के पारसोला में आदर्श सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष में छात्रों को थाने पर बुलाकर थाने का विजिट कराया गया एवं बालकों को विभिन्न प्रकार से पुलिस की कार्यशैली के संदर्भ में बताया गया।  आदेशानुसार बच्चों के आत्मविश्वास एवं मनोबल में वृद्धि हेतु एक बच्चे को सांकेतिक रूप से थानाधिकारी मनोनीत कर परिवाद निस्तारण की एक प्रक्रिया को संपादित कराया गया। उपस्थित बालकों को पेन वितरित किए गए, हौसला अफजाई किया गया। इस दौरान थाना अधिकारी मोहन सिंह चंद्रावत व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

वल्लभनगर । गांवो में किसान बुवाई के लिए कर रहे है खेतो को तैयार

चित्र
वल्लभनगर  ।  उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में किसान रबी की फसलो में गेहूं, जौ, सरसो सहित विभिन्न फसलो की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए है। इस साल अतिवृष्टि से खरीब की फसल में खराबा होने से किसानों को निराश होना पड़ गया।  लेकिन बारिश अच्छी होने से रबी की फसलो के बम्पर पैदावार होने की उम्मीद है। सरजणा बांध लबालब होने से किसानों को सिंचाई के लिए नहरों द्वारा पानी मिलने लग गया है। रबी की फसल के लिए किसान अपने-अपने खेतो को तैयार करने में लग गए है। उपखण्ड क्षैत्र के विभिन्न गॉवों में किसान खेतो में फसलों की बुवाई करने के लिए खेतो की साफ-सफाई और मेढ बनाने के कार्य में लग गए है।

लसाडिया । लसाडिया में बाल सप्ताह का समापन

चित्र
लसाडिया । बाल सप्ताह का समापन बुधवार को हुआ। जानकारी के अनुसार आई आई एफ एल एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल सप्ताह का समापन हुआ। लसाडिया ब्लाॅक में अग्गड कलस्टर के केन्द्र रेला फलां (आंजणी) में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में नृत्य, चित्र कला, कुर्सी रेस आदि कार्यक्रम हुए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा थे। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नितिन पालीवाल ने बताया कि कैसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए ताकि सर्व प्रगति हो सके। कार्यक्रम में संस्थान से मिनाक्षी शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख मुकेश शर्मा, अग्गड कलस्टर प्रमुख हिम्मत सिंह मीणा, टटाकिया कलस्टर प्रमुख हरजी लाल मीणा सहित समस्त संस्थान के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओ को पुरुस्कृत किया गया। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

कानोड़ में कांग्रेस की वार्ड नंबर 4 से जीती चंदा देवी मीणा भर सकती है चेयरमैन पद पर नामांकन

चित्र
कानोड़।  कांग्रेस ने वार्ड 4 से जीती चंदा देवी मीणा का नामांकन तैयार कर लिया है जो आज भरा जाएगा |

प्रतापगढ़ । पारसोला पुलिस द्वारा लुट एवं बलात्कार के दो अज्ञात आरोपियों को किया गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ़ । पारसोला में दिनांक 6 नवंबर को कालुराम पिता पाचराम मीणा निवासी भटवाडा थाना खमेरा जिला बांसवाडा ने थाने पर रिपोर्ट पेश करी कि दिनांक 5 नवंबर को वह अपनी पत्नि के साथ नरवाली से लिम्बरवाडा पेट्रोल पम्प पर पेट्राल भराने जा रहे थे। लिम्बरवाड़ा में बड़ के पेड़ के पास मोटरसाईकिल मे तेल खत्म होने से गाडी बंद हो गई थी।  इसी दौरान श्याम करीब 7.30 बजे मंगाणा की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए। गाडी रोक कर कालूराम से वहां खड़े होने का कारण पूछा गया, कालूराम ने अपनी समस्या उन्हें बताई। उसके पश्चात दोनो अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ धक्का मक्की कर, डरा धमका कर पास में पड़े 410 रुपये ले लिए व पीड़ित की पत्नी ककु को जबरन गाड़ी पर बैठाकर अपहरण कर लेकर भाग गए।  रात भर तलाश करने के बाद, सबह ककु मिली, पीड़ित की पत्नी ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसे लेकर शिवजी के मंदीर के पीछे झाडीयों में ले गए व तलवार बताकर पहने हुए सोने चांदी के जेवर ले लिए। इसके बाद उसे लेकर कोप में होते हुए, जगलावदा नहर में ले जाकर बलात्कार किया गया, वापस बड़ के पेड़ के पास छोड दिया गया। उक्त रिपोर्ट पर प्...

आसपुर में लाश मिलने से गाँव में फैली सनसनी

चित्र
डूंगरपुर। आसपुर में आज एक लाश मिलने से गाँव में सनसनी फैल गई कल गड़ा एकलिंगजी गाँव के गुलाब सिंह पिता डुले सिह जिसकी उम्र 65 वर्ष है अपने घर से भेस ढूंढने के लिए निकला था मगर शाम को लेट हो जाने पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गुलाब सिंह को ढूंढने के लिए निकले पर गुलाब सिंह नहीं मिले पर टोकवासा व फतेहपुरा माइनर नहर के पास अपनी मोटरसाइकिल पड़ी देखी तो परिवार वालों ने इन खेत में जाकर देखा तो गुलाब सिंह मृतक अवस्था में झाडिओ के पास पढ़ा था जहरीले जानवर कांट ने से मृत्यु होना बताया गया तुरंत परिवार वालों ने आसपुर थाने को सूचना दी। जिस पर थाना प्रभारी हरिनारायण, रणवीर सिंह, लोकेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह एवं सागवाडा डिप्टी नीरंजन चारण मौके पर पहुंचे और कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। लाश को पोस्टमार्टम के लिए समुदायक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर ले जाया गया जिसका पोस्टमार्टम करवाकर लाश को परिजन को सपूर्द की।  रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

सलुम्बर । दमामी और नगारची समाज को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताकर प्रमाण पत्र जारी करने के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन

चित्र
सलुम्बर । सलुम्बर में जाति एवं खातेदारी की जमाबंदी की नकल के नाम पर राजस्थान सरकार जन्म से मृत्यु उपरांत तक सनातन धर्म मानने वाले दमामी और नगारची समाज को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताकर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिसको लेकर सलुम्बर नगर के हिन्दू जांगरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।   ज्ञापन में बताया कि दमामी नगारची जाति एवं खातेदारी की जमाबंदी की नकल के नाम पर राजस्थान सरकार जन्म से मृत्यु उपरांत तक सनातन धर्म मानने वाले दमामी और नगारची समाज को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताकर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जो कि अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में दमामी और नगारची समाज का नाम शामिल है, फिर भी इन्हें गैर हिंदू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताना समाज को तोडने एवं बांटने जैसी साजिश है।  पूर्व में भी समाज के वरिष्ठों एवं समाज जनों ने संभागीय आयुक्त सहित प्रशासनिक स्तर पर कई बार विरोध दर्ज कराया पर सुनवाई नहीं की गई। इस पर सिर्फ दमामी एवं नगारची समाज ही नही अपितु सर्व समाजो एवं संगठनों में भार...

सांसद जोशी ने प्रतापगढ़-चित्तौडगढ सहित अन्य इलाकों में हुए फसल खराबें को लेकर लोकसभा में उठाया मुद्दा

चित्र
नई दिल्ली । चित्तौडगढ सांसद सी.पी. जोशी ने आज लोकसभा की कार्रवाई में शुन्य काल के दौरान भाग लेते हुये संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ समेत पुरे राजस्थान में इस वर्ष भारी बारीश के कारण हुये फसल खराबे पर राजस्थान सरकार की उदासीनता व भेदभाव कर किसानों को उनका हक नही मिलने के संबध में विषय रखा। सांसद जोशी ने सदन में इस संबध में किसानों का पक्ष रखते हुए बताया की संसदीय क्षेत्र के चित्तौडगढ़-प्रतापगढ समेत पुरे राजस्थान में इस वर्ष भारी बारीश हुई। पिछले कार्यकाल में जब राजस्थान में वसुन्धरा राजे की सरकार थी उस समय भी भारी बारीश के कारण फसल खराबे पर तीन दिवस विधानसभा बन्द कर जनप्रतिनिधीयों को अपने क्षेत्रों मे फसल खराबे के जायजे के लिये भेजा था।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पहली बार किसानों की समस्या को समझते हुए, संसद में कानुन बनाकर 50 प्रतिशत फसल खराबे का नियम परिवर्तित कर उसे 33 प्रतिशत किया गया। जिसके कारण किसानों के खातों में करोडो रूपये की राशि भारत सरकार के द्वारा एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के माध्यम से पंहुची थी।  इस वर्ष भी चित्तौडगढ संसदीय क्षेत्र समेत राजस्थान में कई बार एक ह...

धरियावद के रेनिया मगरी के सबसे छोटे रास्ते को सुचारू किया

चित्र
धरियावद । नगर में बालिका स्कूल के पास से जाने वाला मार्ग सुकली नदी होते हुए रेनिया मंगरी मार्ग विगत कई महीनों से झाड़ियों, कचरे व नालियों के अभाव से बन्द पड़ा था। जलदाय विभाग धरियावद कुआं नंबर 1 पानी की सप्लाई का भी यही रास्ता है। यह रेनिया मंगरी छात्रावास से बालक-बालिकाओ के आने के लिए और किर गवारी से धरियावद आने का सबसे छोटा रास्ता है।  ग्राम पंचायत धरियावद द्वारा पक्का नाला बनवा रखा है, पर 500 फीट तक नाला नहीं होने की वजह से कच्चे रोड पर पानी आ रहा है। एवम झाड़ियां होने के चलते रास्ता लम्बे समय से बन्द पड़ा है, जिससे स्थिति बहुत ही खराब हालत में थी। ग्राम वासियों ने मिलकर वार्ड पंच दिव्या सोनी, सचिव चंद्रप्रकाश, धीरज सालवी को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत करवाया।  वार्ड पंच दिव्या सोनी द्वारा सरपंच को स्थिति से अवगत कराया, जिसके पश्चात समाधान देते हुए ग्राम पंचायत धरियावाद द्वारा जेसीबी से कच्चा नाला बनवाकर, भराव डालकर रास्ता सही करवाया गया। मौके पर पूर्व सरपंच के बी मीणा, वार्ड पंच दिव्या एवम समाजसेवी दिव्य सोनी, बंटी भाई  व ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और ग्राम वासियों ...

लसाडिया । रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई

चित्र
लसाडिया । लसाडिया उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लसाडिया द्वारा लसाडिया राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गयी।  जिसमें नगर मंत्री मुकेश मीणा, मीडिया संयोजक हितेश चौधरी,  कॉलेज अध्यक्ष पूरण सिंह मीणा, उपाध्यक्ष हितेश चौधरी, महासचिव मंजु कुमारी मीणा, संयुक्त सचिव लक्ष्मी मीणा सहित छात्र मौजूद थे। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

सलूम्बर । 'बाल सप्ताह' के अंतर्गत बाल दिवस कार्यक्रम

चित्र
सलूम्बर । आज दिनांक 19 नवंबर आई आई एफ एल फाउंडेशन मुंबई एवं गायत्री सेवा संस्था द्वारा संचालित बालिका शिक्षा कार्यक्रम "सखियों की बाड़ी" केंद्र पर बाल सप्ताह के छठे दिन बाल दिवस मनाया गया, सलूम्बर ब्लॉक के केंद्र धावड़ा, ग्राम पंचायत घटेड, पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। केंद्र के बालक-बालिकाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां का आयोजन हुआ।  बालिका शिक्षा को बढ़ावे का संकेत व बालिका शिक्षा का संदेश विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया। इसी के अंतर्गत चित्रकला, कुर्सी रेस, नींबू रेस आदि प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रेरणा समिति के अध्यक्ष, ब्लॉक हेड खेमराज प्रजापत, क्लस्टर हेड रमेश चौबीसा, दक्ष चोखा, राम मीणा व समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे। यह जानकारी खेमराज प्रजापत द्वारा दी गई है।

भीण्डर के सुरजपोल पर स्कूल की छात्रा को टक्कर मार किया घायल, बालिका हुई बेहोश

चित्र
भीण्डर । भीण्डर नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती तादाद से किसी की जनहानि करने की आंशका बढ़ चूकी है। सोमवार शाम को एक स्कूली छात्रा को सांड ने उठाकर फेंक दिया, जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई और बेहोश हो गई। पीड़ित को तुरन्त भीण्डर चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार भीण्डर नगर पालिका क्षेत्र में लगातार आवारा पशु की तादाद बढ़ती जा रही है।  पालिका ने अगस्त माह में भी आवारा पशु को पकड़ने का अभियान चलाया था, लेकिन 20-25 पशु पकड़ करके अभियान की इतिश्री कर दी थी। लेकिन आवारा पशु की तादाद लगातार बढ़ती गई। जिससे यह प्रतिदिन किसी ना किसी पर हमला करके घायल कर देते है। पिछले दिनों भी एक बुर्जुग पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आईं।  सोमवार को डाबियों का खेड़ा निवासी उर्मिला गायरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से अध्ययन करके घर लौट रही थी, सुरजपोल पर सांड ने उठाकर फेंक दिया।  जिससे बालिका के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आईं और बेहोश हो गई। लोगों की मांग हैं कि, पालिका आवारा सांड, श्वान, गधे, सुअर सहित अन्य आवारा पशुओं को तुरन्त पकड़ करके बाहर जंगल में छोड़ा जावें | ...

सलूम्बर। अभियुक्त को जेल भेजने पर समाज जनों में रोष, सौंपा ज्ञापन

चित्र
सलूम्बर । दिल्ली में  हुए वकील और पुलिस की वारदात पर सोशल मीडिया पर सलूंबर क्षेत्र के जितेंद्र जोशी नामक युवक ने पुलिस के समर्थन में की गई टिप्पणी पर सलूम्बर अधिवक्ता द्वारा पोस्ट पर कमेंट करने पर उपजे विवाद पर सलूम्बर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता द्वारा सलूम्बर पुलिस थाने में परिवाद दर्ज करवाया गया और परिवाद पर पुलिस ने अभियुक्त को तहसीदार के सामने पेश किया गया। जहाँ तहसीलदार द्वारा युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जो एक दिन बाद जमानत पर युवक को रिहा भी कर दिया गया। इस पूरे विषय में उपजे विवाद को लेकर जितेंद्र जोशी के समर्थन में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को उपखंड कार्यालय पहुंच कर जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि समाज जनों के जितेंद्र जोशी द्वारा अभिव्यक्ति एक कमेंट को प्रदर्शित किया गया था जिस पर कुछ व्यक्ति के द्वारा पोस्ट को गलत मान कर उस पोस्ट पर कमेंट किए, उस पर उसके विरुद्ध एक प्रकरण पुलिस थाना सलूंबर में एक परिवार जिसकी जांच हेड कांस्टेबल पुलिस थाना सलूंबर के द्वारा की गई जिसमें अपराध की धारा 151 ...

कानोड़ पालिका के चुनाव परिणाम से पेच फंसा, भाजपा को 7, कांग्रेस को 7, जनता सेना को 6 सीटें मिली

चित्र
शपथ लेते जनता सेना के 6 पार्षद कानोड़। उदयपुर जिले में नगर निगम उदयपुर, नगर पालिका कानोड के चुनाव हुए हैं जिसमें उदयपुर नगर निगम में भाजपा तो, कानोड़ में भाजपा कांग्रेस को 7-7 सीटें तो वही जनता सेना को 6 सीटें मिली है 20 वार्डों वाली नगरपालिका में अभी किसी भी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है अब देखना यह होगा कि क्या भाजपा कांग्रेस मिलकर बनाएगी बोर्ड या जनता सेना देगी किसी का साथ !     जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता हालांकि इस चुनाव में कई दिग्गज चुनाव हारे तो कई दिग्गज चुनाव जीते, वार्ड नंबर 19 से नेता प्रतिपक्ष रहे दिलीप सिंह सोलंकी जनता सेना के भवानी सिह चौहान से 102 वोटों से हार गए। इसके साथ ही वार्ड नंबर 11 की बात करें जहां पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष का वार्ड कहा जाता है वहां पर भाजपा प्रत्याशी शालु जैन, जनता सेना की राजकुमारी कामरिया से हार गई, इसी के साथ वार्ड नंबर 11 में कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुशीला टेलर तीसरे पायदान पर रही, वार्ड नंबर 8 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुनील चौबीसा चुनाव हारे ही नहीं बल्कि तीसरे नंबर पर रहे। वार्ड नंबर 9...

सलूम्बर । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

चित्र
सलूम्बर । सलूम्बर नगर एवं सलूम्बर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की जयंती मनाई। सलूम्बर उदयपुर रॉड स्थित कॉग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।  ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह धरोद ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें सदन में दुर्गा कहकर संबोधित किया करते थे, क्योंकि उनके कार्य ही इतने अधिक प्रभावशाली थे। इंदिरा गांधी ने देश के बैंकों का राष्ट्रीकरण किया। उनकी शहादत को देश कभी नहीं भुला सकेगा। उपाध्यक्ष नारयण लाल भोई ने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसे महान नेता की जरूरत है।  इंदिरा गांधी को एक महान व निडर व्यक्तित्व का धनी नेता बताया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अब्दुल रहूंफ़, रमेश मंत्री दिनेश तोरावत यशवंत दोषी, नारायण लाल भोई, लक्ष्मण सिंह डाल, रामभरोसे पुरोहित, कन्हैया लाल मीणा, किशन सिंह चुंडावत, महिपाल जेन, आदर्श गांधी, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उदयपुर में भारतीय जनता पार्टी ने की छठी बार जीत हासिल, भाजपा को 43, कांग्रेस को 20, निर्दलीयों को 6 सीटे

चित्र
नगर निगम चुनाव के परिणाम जारी हो गए हैं। उदयपुर के 70 वार्ड में से कांग्रेस को 20 , भाजपा को 43 वही निर्दलीयों को 6 सीटे मिली है।  भारतीय जनता पार्टी ने छठी बार जीत हासिल की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन किआ है और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 6 उम्मीदवार चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंचे हैं। उदयपुर -  कुल  70   सीटे कांग्रेस - 20 भाजपा - 43 निर्दलीय - 6 कानोड़ -  कुल 2 0 सीटे कांग्रेस - 7 भाजपा -7 निर्दलीय - 6 चित्तौड़गढ़  -  कुल 6 0 सीटे  कांग्रेस - 36 भाजपा - 24  निम्बाहेड़ा -  कुल  45 सीटे कांग्रेस - 28 भाजपा - 16 निर्दलीय - 1

Breaking News। प्रदेश त्रिकोणीय मुकाबले का परिणाम घोषित होगा आज, 8:00 बजे से काउंटिंग होगी शुरू

चित्र
कानोड़ । आज नगरपालिका के 20 वार्डों की काउंटिंग पंडित उदय जैन महाविद्यालय में 8:00 बजे से शुरू होगी।  मतगणना को लेकर सभी अधिकारी व एजेंट पहुंचे महाविद्यालय।   मतगणना पांच राउंड में की जाएगी। भाजपा कांग्रेस के साथ ही जनता सेना के प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो रखी है। मतगणना स्थल के बाहर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

भींडर । चारगदीया में पशु मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरी ने बिखेरे अपने जलवे तो नाच उठे मेलार्थी

चित्र
भजन संध्या में राजस्थानी भजनों ने बांधा समा, मेले का हुआ समापन, भोर तक चला पशु मेला भींडर । चारगदीया गांव में अंबामाता 6 दिवसीय विशाल पशु मेले के अंतिम दिन रात्रि को मेला स्थल के भव्य रंगमंच पर गोरी नागौरी एन्ड पार्टी ने राजस्थानी गीतों व धार्मिक भजनों पर शानदार प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद बडी संख्या में मेलार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का आगाज गजान्नद महाराज की वन्दना के साथ शुरु हुआ। सांस्कृतिक संध्या में गौरी नागोरी एंव सहायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक अनेक भजनों व फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद नगर तथा आस पास ग्रामों के मेलार्थीयों का मन विभोर कर दिया। इसी के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। वहीं मेले में चकरी, डोलर, सर्कस, मोत का कुआ, सिनेमा आदि मंनोरंजन व मनिहारी एंव बर्तन आदि बाजारों में मध्य रात्रि तक सामान खरीदने व मेला देखने वालो की भारी भीड जमा हुई। सपना चौधरी के साथ भी कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी है गौरी :   रविवार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ भाग लेने आई नागौर जिले की राजस्थान की प्रसिद्ध डां...

नकली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, आसपुर पुलिस को मिली एक और सफलता

चित्र
डूंगरपुर । आसपुर पुलिस को एक सफलता और मिली, नकली शराब बनाने वाले वांछित अपराधी मास्टरमाइंड कमलेश गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया व अन्य की तलाश जारी है। डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर नक़ली शराब बनाने व तश्करी पर लगाम लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामलाल चंदेल, वृताधिकारी सागवाड़ा नीरजन चारण के निर्देशन में आसपुर थाना प्रभारी रीजवान ख़ान द्वारा सतत निगरानी में मुखबिर तंत्र द्वारा 12-10-2019 को नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़  किया था, जिसमें कई सारे लोग थे। अभी तक कुछ गिरफ्तार हुए है, बाकी की तलाश जारी है।  पुलिस की सख्त कार्रवाई नकली शराब बनाने वालो के खिलाफ जारी है। धर्मेंद्र( बबु) पिता गोपाल मेहता को पहले से ही गिरफ्तार कर रखा है। बाकी वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान जारी है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

Breaking । सलूम्बर । सड़क दुर्घटना में हुई कार और बाइक की भिड़ंत

चित्र
सलूम्बर । आज दिनांक 18-11-2019 इंटाली और परोड़ा के बीच में एक छोटे से गांव लाबी धावड़ी में कार और बाइक की भिड़ंत हो गयी है।  बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, पीड़ित को सलूम्बर रेफर किया गया है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

Facebook Follow