प्रतापगढ़ । पारसोला पुलिस द्वारा लुट एवं बलात्कार के दो अज्ञात आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । पारसोला में दिनांक 6 नवंबर को कालुराम पिता पाचराम मीणा निवासी भटवाडा थाना खमेरा जिला बांसवाडा ने थाने पर रिपोर्ट पेश करी कि दिनांक 5 नवंबर को वह अपनी पत्नि के साथ नरवाली से लिम्बरवाडा पेट्रोल पम्प पर पेट्राल भराने जा रहे थे। लिम्बरवाड़ा में बड़ के पेड़ के पास मोटरसाईकिल मे तेल खत्म होने से गाडी बंद हो गई थी। 

इसी दौरान श्याम करीब 7.30 बजे मंगाणा की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए। गाडी रोक कर कालूराम से वहां खड़े होने का कारण पूछा गया, कालूराम ने अपनी समस्या उन्हें बताई। उसके पश्चात दोनो अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित के साथ धक्का मक्की कर, डरा धमका कर पास में पड़े 410 रुपये ले लिए व पीड़ित की पत्नी ककु को जबरन गाड़ी पर बैठाकर अपहरण कर लेकर भाग गए। 

रात भर तलाश करने के बाद, सबह ककु मिली, पीड़ित की पत्नी ने बताया कि दोनों व्यक्ति उसे लेकर शिवजी के मंदीर के पीछे झाडीयों में ले गए व तलवार बताकर पहने हुए सोने चांदी के जेवर ले लिए। इसके बाद उसे लेकर कोप में होते हुए, जगलावदा नहर में ले जाकर बलात्कार किया गया, वापस बड़ के पेड़ के पास छोड दिया गया। उक्त रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 182/19 धारा 366, 376, 394, 120 बी भादस में दर्ज कर अज्ञात मुलजिमान की तलाश जारी की गई। 



मामले की गंभीरता एवं आस-पास के लोगो में इस तरह गंभीर बलात्कर एवं लूट की घटना को देखते हुए अधीक्षक प्रतापगढ़ पुजा अवाना व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पलिस अधीक्षक पिपलखुट ओमप्रकाश गौतम के मार्गदर्शन में प्रकरण को सफल बनाने हेतु थानाधिकारी मोहन सिंह चन्द्रावत के नेतृत्व में जय पाल सिंह हैड कानि, कालराम हैड कानि, आजाद सिह कानि, वालचन्द कानि, सूर्य सिह कानि, राकेश कुमार चालक, खुशपाल सिह की स्पेशल टीम बनाई। 

प्रकरण मे सफलता हेतु गंभीर प्रयास किए गए, प्रकरण हाजा मे मौके पर पाए गई साक्ष्य व अनुसंधान से एवं साइबर सैल प्रभारी फैलीराम के तकनीकी सहयोग से प्रकरण में अथक प्रयासो के बाद अज्ञात मुलजिमान का पता लगाया। मामले में आरोपीगण वालजी पिता शकर मीणा 27 निवासी उजाइखेडा एवं उकार पिता धुलीया मीणा 24 निवासी कुण्डी थाना पारसोला को गिरफ्तार कर मनो वैज्ञानिक तरीके एवं गहनता से पूछताछ की गई। दोनो मुल्जिमान द्वारा अपराध को स्वीकार किया गया। 

मामले मे दोनो गिरफ्तार मुल्जिमान से पुछताछ व तफ्तीश से प्राप्त सूचना के आधार पर घटनास्थल की तस्दीक हो चुकी है एव प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के खिलाफ उदयपुर संभाग के कई थानो में चोरी-लूट के कई प्रकरण दर्ज होकर चालान न्यायालय में हुए है। दोनों आरोपीगण से गंभीरता से पूछताछ एवं अनसंधान जारी होकर कई घटनाओ का खुलासा होने की पूर्ण संभावना है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow