संदेश

kanore लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

चित्र
भींडर | बुधवार को पूर्व गृहमंत्री व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द्र कटारिया भिंडर पहुंचे। कटारिया दोपहर में कानोड़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। कानोड़ से आते वक्त अपने पुराने दोस्त व भाजपा देहात जिला पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पंड्या की दुकान पर भाजपा नगर मंडल भींडर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के ऊपर जमकर हमला बोलते हुए कहा की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से विकास कार्य ठप हो गया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

चित्र
बड़ीसादड़ी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) कोटा में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक बड़ीसादड़ी के एनवाईसी सुनील कुमार सालवी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एवं अपने देश, समाज और भविष्य के बारे में युवाओ को धर्मनिरपेक्ष तथा रचनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एडवेंचर कैम्प आयोजित किया गया।  साथ ही युवाओ में साहस, जोखिम लेने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने व उनके समग्र विकास को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कोटा में कैंप हुआ। सात दिवसीय कैंप में विभिन्न जिलो के युवाओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार सात दिवसीय साहसिक शिविर अभियान पच्चीस नवम्बर से शुरू होकर एक दिसम्बर तक आयोजित हुआ। शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले से तीन युवाओ का चयन किया गया था, जिसमे सुनील कुमार सालवी, एकता सामर और नानू राम जाट शामिल है।

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

चित्र
बड़ी सादड़ी । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एनएच मंसूरी अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निंबाहैड़ा के निर्देशानुसार 11 जनों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया व करीबन ₹275000 का जुर्माना लगाया गया।  सुरेश पिता देविलाल अहीर गाँव बांसा, महेश पिता रामलाल कुमावत गाँव मिंडाना रोड, सलीम खान गाँव आवरीताजी, भंवर लाल पिता गोरी लाल ब्राह्मण गाँव मिंडाना रोड, ओमप्रकाश पिता जगन्नाथ जणवा, किशन लाल पिता हीरालाल जणवा गाँव बड़वल, उकार लाल पिता भोलाराम खटीक, उदय लाल पिता भंवरलाल गायरी, गाँव सरथला ऋषभ पिता शांतिलाल जैन गाँव बोहेड़ा, सत्यनारायण पिता नाथूलाल व्यास गाँव भियाना, नंददास पिता शंकर दास वैष्णव गाँव भियाना, विद्युत चोरी निरोधक बड़ी सादड़ी में उक्त आरोपियों को जुर्माना जमा करवाने हेतु नोटिस दिए जाएंगे।  सात दिवस में आरोपियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करवाया तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 चित्तौड़गढ़ में पेश कर नियमानुसार जेल में भिजवाने की कारवाही की जाएगी।

बड़ीसादड़ी । देवदा स्कूल में सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर से आए योगाचार्य शंभू लाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर

चित्र
बड़ीसादड़ी । योग तन, मन और जीवन में आए विकारों को दूर कर स्वस्थ्य जीवन प्रदान करता है। यह विचार विनायका ग्राम पंचायत के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से आए योगाचार्य शम्भुलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सत्र में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाते हुए मंगलवार को व्यक्त किए।  योगाचार्य मेनारिया ने कहा कि योग रोगियों के लिए चिकित्सा विज्ञान है और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जीवन विज्ञान है, अहंकार व्यक्ति को गिराता है और विनम्रता उसे महान बनाती है। योग करने से भीतर से प्रार्थना पूर्वक रहते हुए कर्म करने की आदत बन जाती है। तनाव से हमारी शक्ल और अक्ल दोनों ही बिगड़ती।  सजगता, सरलता व जागरुकता पूर्वक स्वयं को निहार कर स्वयं को श्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है, योग आहार, विचार, वाणी व व्यवहार सभी को संतुलित कर जीवन को भी संतुलित करता है। 

बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी बैठक सूचना

चित्र
बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी सभा बैठक 9 दिसंबर 2019 सोमवार को दोपहर 1:00 बजे संशोधित करते हुए उक्त बैठक का आयोजन दिनांक 5 दिसंबर 2019 को पंचायत समिति सभागार में किया जाएगा।

बड़ीसादड़ी । गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से कलाकारों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ में गायों से जुड़ी पौराणिक गाथाओं का वर्णन किया गया। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तगण उपस्थित थे।

बड़ीसादड़ी । गोभक्त ने की अनूठी मिसाल पेश, जन्मदिन पर गायों को खिलाया गुड़ लापासी और हरा चारा

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गोशाला में एक गो भक्त ने अनूठी मिसाल पेश की, अपने जन्मदिवस पर गायो को गुड़ और हरा चरा खिलाया। गोशाला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता ने गो भक्त का स्वागत किया। आधुनिक युग में जन्मदिवस पर व्यक्ति द्वारा कई स्थानों पर जन्मदिवस को पार्टी देकर मनाई जाता है, तो कुछ स्थानों पर जन्मदिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ अलग तरह का माहौल देखने को मिलता है।  लेकिन एक जन्मदिवस ऐसा भी होता है जिसमें समस्त कार्य धर्म से जुड़े होते हैं, ऐसा ही एक जन्मदिवस नगर के ओम शांति गौशाला परिसर में देखा गया।जहां एक गौ भक्त ने अपने जन्म दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। गो भक्त के जन्म दिवस के उपलक्ष में गौशाला में उपस्थित गायों के लिए हरा चारा, गुड, लापसी, रचका इत्यादि सहित गायों को खिलाया गया, गोशाला अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ सहित गौशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस की बधाइयां देते हुए गोभक्त का स्वागत किया गया।

बड़ीसादड़ी । मंगलवार को हुआ पंचमुखी बालाजी का विशेष श्रंगार

चित्र
बड़ीसादड़ी । शहर के छोटीसादड़ी रोड़ स्थित पंचायत समिति के पास पंचमुखी बालाजी का मंगलवार को विशेष श्रंगार किया गया। बालाजी मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भगवान की बधाइयां गाकर सुनाई गई, साथ ही उनका विशेष श्रंगार कर पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पंचमुखी बालाजी के भक्तों को चमत्कारी परिचय देने के कारण इस मंदिर पर भक्तों की मंगलवार को भीड़ रहती है।  जिसके कारण पूरे वर्ष इस मंदिर पर भक्तों द्वारा रामायण, भजन, सुंदरकांड पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन ढोल मजीरे के साथ भगवान के भजनों का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ीसादड़ी । गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई नशा मुक्ति रैली

चित्र
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा मुक्ति रैली निकाली गई नशा। विद्यार्थियों ने भविष्य में नशा नही करने का संकल्प लिया। शारिरिक शिक्षक प्रभारी भगवान सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति रैली निकाली गई, रैली को प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली गांव के विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों से होती हुई गुजरी।  रैली में विद्यार्थियों तंबाकू से होने वाले नुकसान की तख्तियां अपने हाथो में लेकर तंबाकू छोडो का नारा लगाते हुए चल रहे थे। विद्यालय प्रांगण में  रैली समाप्त होने के पश्चात वार्ड पंच रामसिंह मीणा और विद्यालय के प्रधानाचार्य यादव द्वारा नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

बड़ीसादड़ी । भामाशाह ने विद्यालय में वितरित किए कम्बल

चित्र
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोधा तलाई में भामाशाह क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नारायण सिंह ने जरूरतमंद छात्रों को कम्बल वितरित किए। कम्बल वितरण कार्यक्रम में गोपाल सेन बड़ीसादड़ी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।  विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा भामाशाह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।

ठंडी हवाओ के साथ साथ तापमान में बढ़ोतरी

चित्र
उत्तर भारत में बर्फ़बारी से उदयपुर व आस-पास के इलाकों में   सर्दी बढ़ गयी है। हालाँकि सोमवार से तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है, वही ठंडी हवाओ का दौर अभी भी जारी है। जिसके चलते रात्रि में आमजन को ठण्ड और गलन महसूस हो रही है, वही दोपहर की हलकी धुप में लोग ठण्ड का आनंद ले रहे है।  ठण्ड के चलते ऊनी कपड़ो के लिए शहर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। वही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जिले के निकटवर्ती कानोड़ और भीण्डर में करीब तीन डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान है,  ठंडी हवाएं आगे भी जारी रहेगी । उदयपुर  26°c /11°c  चित्तौड़गढ़  27°c /11°c  कानोड़  27°c /11°c भीण्डर   27°c /11°c  सलूम्बर  29°c /13°c प्रतापगढ़  28°c /12°c  भीलवाड़ा  26°c /10°c छोटी सादरी  27°c /12°c बड़ी सादरी  27°c /12°c

भाजपा नेता ने जनता सेना को माना अपनी हार का जिम्मेदार

चित्र
भाजपा नेता गिरधारी लाल सोनी बोले अब राम नहीं रावण के आदर्शों पर चलेंगे कानोड़ । नगर पालिका चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में सत्ता से बाहर हुई भाजपा अब हार का ठीकरा जनता सेना पर फोड़ती दिख रही है। राजनीतिक गलियारों में जनता सेना से हाथ नहीं मिलाने की 'भूल को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भाजपा के जिला महामंत्री गिरधारी लाल सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी का वीडियो वायरल कर  गहमागहमी  तेज कर दी है।  पहले 'भाईसाहब के भरोसे भाजपा की राजनीति कर रहे पार्टी के नेताओं ने अब खुद मोर्चा संभालते हुए जनता सेना पर शाब्दिक हमले शुरू कर दिए हैं। कानोड़ की राजनीति में एक विचार वाली पार्टियों के बीच हो रही लड़ाई का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव को लेकर मौका भुनना तेज कर दिया है। राजनीतिक अखाड़े में सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री गिरधारीलाल सोनी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र धर्मवीर व्यास की सोशल मीडिया आइडी पर लाइव बयानबाजी को जनता के बीच चटपटे अंदाज में पेश किया। इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गहमागहमी तेज हो गई।  बयानों में भाजपा...

चना फसल के खराबे से हो रही है किसान को मुश्किल

चित्र
चने की खेती सिंचित एवं असिंचित दोनों ही परिस्थितियों में की जाती है। पिछले दो दशकों में सिंचाई की अतिरिक्त सुविधाओं के कारण धान और गेहूं की फसलों ने चने के कृषि योग्य क्षेत्रों को प्रतिस्थापित किया है। धान और गेहूं फसल चक्र के कारण इन खेतों की उर्वरकता में कमी आई है। साथ ही साथ धान की खेती के बाद चने की फसल बोने पर चने की बुवाई देर से होती है।  जिससे तना छेदक कीटों तथा शुष्क मूल विगलन इत्यादि का प्रकोप अधिक होता है। दूसरी तरफ मौसम की मार से बची रबी की चना फसल कीट एवं उगठा रोग से बर्बाद हो रही है। उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के मेनार, नवानिया, रुंडेडा गांवों में किसानों की चना फसलें खराब होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। इस कारण किसान परेशान हैं, इस प्रकार की स्थिति क्षेत्र के कई गांव में हैं। नवानिया के डालचंद जणवा, रुंडेडा के भेरूलाल व मांगीलाल जणवा ने बताया कि चने की फसल में इस बार कीड़ा लग जाने के कारण फसल खराब होती जा रही है और यह कीड़ा हर पत्ते पर मौजूद है और फसल को निरतंर खा रहा है। यह स्थिति किसी एक गांव की नही कई गाँवो की है, इस कारण चने की फसल खेतों में खड़ी सूख रही है। चने का पौध...

कानोड़ पालिका चेयरमैन चंदा देवी, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल दिखे तेवर में

चित्र
नगर पालिका कार्यालय में मौजूद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल कानोड़  ।   नगर पालिका कानोड में पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल सोमवार को दिनभर कार्यालय में कर्मचारियों की क्लास लेते दिखे। उपाध्यक्ष बाबेल ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कस्बे में सफाई व्यवस्था सुधारी जाए, किसी कर्मचारी की शिकायत सफाई संबंधित आई तो सख्त कार्रवाई होगी।  पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा मौजूद कार्यालय में इसके साथ ही पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा भी अपने अलग तेवर में दिखी। पालिका अध्यक्ष चंदा देवी ने कर्मचारियों की सूची देखी तथा अलग-अलग कामों के लिए निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आम जनता के कामों में देरी नहीं होने के निर्देश जारी किए।

वल्लभनगर । बर्ड विलेज पंहुचा देश विदेश से आए पक्षीविद एवं विशेषज्ञ के 25 सदस्यों का दल

चित्र
वल्लभनगर । रविवार को पक्षीविद विनय दवे एवं आशीष कोठारी के नेतृत्व में 25 सदस्यीय दल बर्ड विलेज मेनार पहुँचा। देश विदेश से आए पक्षीविदों एवं विशेषज्ञों ने मेनार के दोनो तालाब ब्रह्म सागर एवं ढंड सागर का भ्रमण किया। दल के सदस्यो ने ग्रामीणो से तालाब सरक्षंण के बारे में विस्तृत जानकारी ली। सभी का ग्रामीणो द्वारा शिव मंदिर धण्ड तालाब के यहां भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान दल ने ग्रामीणों के साथ बैठक में तालाब सरक्षंण की जानकारी ली, वही ग्रामीणो ने इन्हें सहजने में सहभागिता को विस्तृत रूप से बखान किया।  बैठक के दौरान पूर्व सरपंच मेनार ओंकार लाल भलावत ने मेनार के शौर्य इतिहास और ऐतिहासिक पर्व जमराबिज की जानकारी दी। पक्षी मित्र दर्शन मेनारिया व राधेश्याम कानावत, ललित व राजकुमार कलावत ने प्रवासि पक्षियो की प्रजातियों के बारे में बताया व इनके सरक्षंण में यूथ टीम मेनार के कार्यो की जानकारी दी गई।  पक्षी मित्र उमेश मेनारिया ने दोनो वेटलैंड से जुड़ी समस्याओं को विशेषज्ञ के समक्ष रखा, साथ ही नवानिया से मेनार तक हाइवे के दोनो तरफ प्रतिवर्ष बारिश के पानी की आवक में होने वाले अवरोद्ध के स्थाई समाधा...

SUNDAY DOSE | कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व आस-पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले

चित्र
1. राजमहल भिंडर में खूब थिरके जनता सेना के पार्षद उदयपुर जिले की नगर पालिका कानोड़ के परिणाम आने के बाद बाड़ा बंदी में गए भाजपा, कांग्रेस, वही जनता सेना के नवनिर्वाचित पार्षद सोशल मीडिया पर तस्वीरें लगा कर खूब मजे लेते दिखे। जनता सेना के पार्षदो की मांग पर राजमहल भिंडर में सभी पार्षदों ने कुछ मनोरंजन करने की ठानी, तो नगर पालिका भीण्डर के जनता सेना के पार्षदों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया और कार्यक्रम हुआ था। पूरी खबर पढ़े... 2. कानोड़ । कौन रहेगा किसके साथ फैसला होगा कल, लॉटरी से बनेगा कानोड़ नगर का चेयरमैन या क्रॉस वोटिंग से संशय बरकरार कानोड़ । मेवाड़ की सबसे चर्चित नगर पालिका कानोड़ के रोचक परिणाम आने के बाद सोमवार 25 नवंबर को भी कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि क्या लॉटरी से बनेगा कानोड़ नगर का पालिका अध्यक्ष या क्रॉस वोटिंग से, इसका अंतिम तक संशय बरकरार रहा।  पूरी खबर पढ़े... 3. प्रतापगढ़ । जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ धरपकड अभियान जारी, 3 आरोपी पकडे 3020 रुपये की राशी जप्त प्रतापगढ़ । जिला पलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ पूजा अवाना द्वारा जुआ, सटटा, मादक पदार्थ एवं अवैध ...

कोहरे के साथ बढी ठिठुरन, तापमान में गिरावट

चित्र
राजस्थान में रात के पारे का गिरने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिसम्बर माह  के  पास आते ही शहर व आसपास की निकटवर्ती इलाको में शाम के समय ठंडी हवाओ के चलने का दौर शुरू हो गया है।  क्षेत्रवासी व राहगीर सुबह व रात्रि में अलाव जलाकर चर्चा करते हुए नज़र आ रहे है। शहर का तापमान अधिकतम 27 व न्यूनतम 12 दर्ज किया गया है।  2° c   से 3 °c   तक  तापमान में गिरावट की आशंका जताई जा रही है। उदयपुर 27°c /12°c  चित्तौड़गढ़ 27°c /12°c  कानोड़ 28°c /13°c भीण्डर   28°c /13°c  सलूम्बर  29°c /15°c प्रतापगढ़ 28°c /14°c  भीलवाड़ा 27°c /11°c छोटी सादरी 28°c /14°c बड़ी सादरी  28°c /13°c

बड़ीसादड़ी । राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिरा मंगारी स्कूल में भामाशाह द्वारा शिक्षण सामग्री दी गई दान

चित्र
बड़ीसादड़ी । उपखण्ड क्षेत्र के चिरा मंगरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह राजेश मेहता बड़ीसादड़ी द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित की गई। अध्यापक कमलेश धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को पेन कोपी स्टेशनरी सामग्री दी गई, इस अवसर पर एस एम पी अध्यक्ष धन सिंह, मन सिंह आदि उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक चंदू कुमार टेलर ने भामाशाह राजेश मेहता का आभार व्यक्त किया।

उदयपुर । मेनार में दो पक्षियों की मौत के बाद वन्यजीव विशेषज्ञों ने बरती एहतियात

चित्र
उदयपुर । जिले के भिंडर तहसील के निकटवर्ती मेनार में दो पक्षियों की मौत के बाद वन्यजीव विशेषज्ञों ने वनविभाग को मामले में एहतियात बरतने की राय दी है। विशेषज्ञ सतीश शर्मा ने बताया कि पक्षियों की मौत रूटीन प्रक्रिया भी हो सकती है। फिर भी संख्या ना बढ़े इसको लेकर हर समय विभाग की मॉनिटरिंग जरूरी है। वहीं जयपुर की सांभर झील में हजारों पक्षियों की मौत के बाद वनविभाग ने झीलों और तालाबों पर नजर रखना शुरू कर दिया है।  बता दें कि 24 नवंबर को पक्षी बार हेडेड गूज और स्वदेशी पर्पल स्वेम्फन पक्षी की मौत हो गई थी। जांच के लिए वन विभाग और पशुपालन विभाग उदयपुर की चिकित्सा टीम मौके पर आई और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में यह सामने आया कि बार हेडेड गुज की सिर पर चोट लगने से और पर्पल स्वेम्फन की शॉक लगने के कारण मौत हुई है। डीएफो अजीत उचोई ने बताया कि पक्षियों की मौत के बाद मौके पर अधिकारियों को भेजा गया था।  प्राथमिक जांच में नकारात्मक मौत से संबंधित कोई बात सामने नहीं आई है। फिर भी सभी तालाबों और झीलों में विभाग से मॉनिटरिंग की जा रही है। मेनार और आसपास के क्षेत्र बड़वल, नवानिया, डूंगला, भटेवर प्रमु...

जयसमन्द | देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मारते हुए बाईक को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटा

चित्र
जयसमन्द |  सराडा थाना क्षेत्र के जयसमन्द पुलिस चौकी के सामने देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मारते हुए बाईक को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटा | हादसे में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गये | घटना के बाद चालक अपना शर्ट फैक कर मौके से फरार हो गया | जानकारी के अनुसार तीनों घायल सलूम्बर थाना क्षेत्र के खेराड के रहने वाले बताए जा रहे है | ट्रक द्वारा घसीटने ने बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | लेकिन टक्कर से उछलने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गये जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों ने तत्काल जयसमन्द में प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से उदयपुर रेफर किया | पुलिस ने दोनो वाहनों जब्त कर लिया |

Facebook Follow