कोहरे के साथ बढी ठिठुरन, तापमान में गिरावट
राजस्थान में रात के पारे का गिरने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिसम्बर माह के पास आते ही शहर व आसपास की निकटवर्ती इलाको में शाम के समय ठंडी हवाओ के चलने का दौर शुरू हो गया है।
क्षेत्रवासी व राहगीर सुबह व रात्रि में अलाव जलाकर चर्चा करते हुए नज़र आ रहे है। शहर का तापमान अधिकतम 27 व न्यूनतम 12 दर्ज किया गया है। 2°c से 3°c तक तापमान में गिरावट की आशंका जताई जा रही है।
उदयपुर 27°c /12°c
चित्तौड़गढ़ 27°c /12°c
कानोड़ 28°c /13°c
भीण्डर 28°c /13°c
सलूम्बर 29°c /15°c
प्रतापगढ़ 28°c /14°c
भीलवाड़ा 27°c /11°c
छोटी सादरी 28°c /14°c
बड़ी सादरी 28°c /13°c
