संदेश

bhinder लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

चित्र
भींडर | बुधवार को पूर्व गृहमंत्री व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द्र कटारिया भिंडर पहुंचे। कटारिया दोपहर में कानोड़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। कानोड़ से आते वक्त अपने पुराने दोस्त व भाजपा देहात जिला पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पंड्या की दुकान पर भाजपा नगर मंडल भींडर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के ऊपर जमकर हमला बोलते हुए कहा की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से विकास कार्य ठप हो गया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

चित्र
15 दिन में डामरीकरण का कार्य नहीं हुआ प्रारंभ, तो पंचायतीराज चुनाव का होगा बहिष्कार भींडर-पाणुन्द मार्ग कई सालो से खस्ताहाल है, समस्या को उजागर करने के बाद भी निराशा हाथ लगी है। पाणुन्द वासियों ने एक बार पुनः हुकांर भरते हुए पंचायतीराज चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला निश्चित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10-15 वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग के बारे में प्रशासन को बता कर थक चूके है। ग्रामीणों ने हर तरफ से लिखित में प्रशासन को नोटिस कराया है, लेकिन हर बार निराशा ही मिली।  अगर 15 दिनो में भीण्डर पाणुन्द मार्ग खस्ताहाल सड़क का डामरीकरण प्रारंभ नहीं होगां तो ग्रामीण पंचायतीराज चुनाव का बहिष्कार करगें, और मतदान नहीं करेगें। जानकारी के अनुसार भीण्डर-पाणुन्द मार्ग कई सालों से खस्ताहाल है। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षो से मार्ग खराब होने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।  वहीं भीण्डर तहसील क्षेत्र होने के कारण हर रोज ग्रामीणो का आना जाना रहता है। लेकिन ख़राब सड़क के कारण कोई भीण्डर जाना नहीं चाहता है। ...

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

चित्र
बड़ीसादड़ी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) कोटा में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक बड़ीसादड़ी के एनवाईसी सुनील कुमार सालवी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एवं अपने देश, समाज और भविष्य के बारे में युवाओ को धर्मनिरपेक्ष तथा रचनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एडवेंचर कैम्प आयोजित किया गया।  साथ ही युवाओ में साहस, जोखिम लेने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने व उनके समग्र विकास को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कोटा में कैंप हुआ। सात दिवसीय कैंप में विभिन्न जिलो के युवाओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार सात दिवसीय साहसिक शिविर अभियान पच्चीस नवम्बर से शुरू होकर एक दिसम्बर तक आयोजित हुआ। शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले से तीन युवाओ का चयन किया गया था, जिसमे सुनील कुमार सालवी, एकता सामर और नानू राम जाट शामिल है।

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

चित्र
बड़ी सादड़ी । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एनएच मंसूरी अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निंबाहैड़ा के निर्देशानुसार 11 जनों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया व करीबन ₹275000 का जुर्माना लगाया गया।  सुरेश पिता देविलाल अहीर गाँव बांसा, महेश पिता रामलाल कुमावत गाँव मिंडाना रोड, सलीम खान गाँव आवरीताजी, भंवर लाल पिता गोरी लाल ब्राह्मण गाँव मिंडाना रोड, ओमप्रकाश पिता जगन्नाथ जणवा, किशन लाल पिता हीरालाल जणवा गाँव बड़वल, उकार लाल पिता भोलाराम खटीक, उदय लाल पिता भंवरलाल गायरी, गाँव सरथला ऋषभ पिता शांतिलाल जैन गाँव बोहेड़ा, सत्यनारायण पिता नाथूलाल व्यास गाँव भियाना, नंददास पिता शंकर दास वैष्णव गाँव भियाना, विद्युत चोरी निरोधक बड़ी सादड़ी में उक्त आरोपियों को जुर्माना जमा करवाने हेतु नोटिस दिए जाएंगे।  सात दिवस में आरोपियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करवाया तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 चित्तौड़गढ़ में पेश कर नियमानुसार जेल में भिजवाने की कारवाही की जाएगी।

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

चित्र
भींडर । उदयपुर जिले के भींडर नगर में दिसंबर माह की शुरुआत से ही गुलाबी सर्दी का असर दिखने लग गया है। सर्दी से बचने के लिए नगरवासी ऊनी वस्त्र पहनकर बचते नजर आए। वही सुबह-शाम नगरवासी अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने के लिए जतन कर रहे है। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

भीण्डर की टेलीमेडिसिन सेवा पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर

चित्र
भीण्डर । राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा प्रदेश के 100 चिकित्सालयों में चल रही है, इस सेवा के उपयोग में स्थानीय गुलाब सिंह शक्तावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीण्डर पूरे प्रदेश में एक बार फिर प्रथम स्थान पर है। इस से पूर्व अगस्त 2019 में भी इस सेवा में भींडर चिकित्सालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राजस्थान का सिरमौर बना था।  जिले के 5 चिकित्सालयों में संचालित इस योजना में लगभग पिछले एक वर्ष से प्रथम स्थान पर है और मार्च माह में जिले और संभाग में प्रथम स्थान के साथ पूरे राजस्थान में द्वितीय स्थान पर आने के बाद इस सेवा का दायरा बढ़ता गया और नवम्बर माह में फिर से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यहाँ के गंभीर मरीज़ रोगों के उपचार के लिए निर्धारित दिनों में जयपुर, मुम्बई, पुना में चिकित्सा विशेषज्ञो से ऑनलाइन परामर्श सुविधाएं प्राप्त कर रहे है।  यहाँ पर उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों से रोगों की जाँच में भी मरीज़ों को सहायता मिल रही है। वर्तमान आंकड़ो के हिसाब से उदयपुर जिले में 5 जगहों पर ये केंद्र संचालित है। भींडर के अलावा हिरण मगरी, चांदपोल, सैटेलाइट, झाड़ोल एवं स...

बड़ीसादड़ी । देवदा स्कूल में सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर से आए योगाचार्य शंभू लाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर

चित्र
बड़ीसादड़ी । योग तन, मन और जीवन में आए विकारों को दूर कर स्वस्थ्य जीवन प्रदान करता है। यह विचार विनायका ग्राम पंचायत के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से आए योगाचार्य शम्भुलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सत्र में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाते हुए मंगलवार को व्यक्त किए।  योगाचार्य मेनारिया ने कहा कि योग रोगियों के लिए चिकित्सा विज्ञान है और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जीवन विज्ञान है, अहंकार व्यक्ति को गिराता है और विनम्रता उसे महान बनाती है। योग करने से भीतर से प्रार्थना पूर्वक रहते हुए कर्म करने की आदत बन जाती है। तनाव से हमारी शक्ल और अक्ल दोनों ही बिगड़ती।  सजगता, सरलता व जागरुकता पूर्वक स्वयं को निहार कर स्वयं को श्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है, योग आहार, विचार, वाणी व व्यवहार सभी को संतुलित कर जीवन को भी संतुलित करता है। 

बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी बैठक सूचना

चित्र
बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी सभा बैठक 9 दिसंबर 2019 सोमवार को दोपहर 1:00 बजे संशोधित करते हुए उक्त बैठक का आयोजन दिनांक 5 दिसंबर 2019 को पंचायत समिति सभागार में किया जाएगा।

बड़ीसादड़ी । गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से कलाकारों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ में गायों से जुड़ी पौराणिक गाथाओं का वर्णन किया गया। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तगण उपस्थित थे।

बड़ीसादड़ी । गोभक्त ने की अनूठी मिसाल पेश, जन्मदिन पर गायों को खिलाया गुड़ लापासी और हरा चारा

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गोशाला में एक गो भक्त ने अनूठी मिसाल पेश की, अपने जन्मदिवस पर गायो को गुड़ और हरा चरा खिलाया। गोशाला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता ने गो भक्त का स्वागत किया। आधुनिक युग में जन्मदिवस पर व्यक्ति द्वारा कई स्थानों पर जन्मदिवस को पार्टी देकर मनाई जाता है, तो कुछ स्थानों पर जन्मदिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ अलग तरह का माहौल देखने को मिलता है।  लेकिन एक जन्मदिवस ऐसा भी होता है जिसमें समस्त कार्य धर्म से जुड़े होते हैं, ऐसा ही एक जन्मदिवस नगर के ओम शांति गौशाला परिसर में देखा गया।जहां एक गौ भक्त ने अपने जन्म दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। गो भक्त के जन्म दिवस के उपलक्ष में गौशाला में उपस्थित गायों के लिए हरा चारा, गुड, लापसी, रचका इत्यादि सहित गायों को खिलाया गया, गोशाला अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ सहित गौशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस की बधाइयां देते हुए गोभक्त का स्वागत किया गया।

बड़ीसादड़ी । मंगलवार को हुआ पंचमुखी बालाजी का विशेष श्रंगार

चित्र
बड़ीसादड़ी । शहर के छोटीसादड़ी रोड़ स्थित पंचायत समिति के पास पंचमुखी बालाजी का मंगलवार को विशेष श्रंगार किया गया। बालाजी मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भगवान की बधाइयां गाकर सुनाई गई, साथ ही उनका विशेष श्रंगार कर पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पंचमुखी बालाजी के भक्तों को चमत्कारी परिचय देने के कारण इस मंदिर पर भक्तों की मंगलवार को भीड़ रहती है।  जिसके कारण पूरे वर्ष इस मंदिर पर भक्तों द्वारा रामायण, भजन, सुंदरकांड पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन ढोल मजीरे के साथ भगवान के भजनों का आयोजन किया जा रहा है।

भीण्डर । वरणी के ग्रामीण कीचड़ से परेशान, निजात नहीं तो पंचायत चुनाव में होगा मतदान का बहिष्कार

चित्र
पंचायत मुख्यालय होते हुए अपेक्षा का शिकार, ग्रामीणों का आरोप पांच वर्ष में नहीं देखी सरपंच  भीण्डर । भीण्डर पंचायत समिति के वरणी गांव में पिछले पांच वर्ष से कीचड़ की परेशानी से ग्राम पंचायत निजात नहीं दिला सकी। ग्रामीणों ने  कीचड़ से परेशान होकर पंचायत से मांग की हैं कि, अगर दिसम्बर माह तक कीचड़ से निजात नहीं दिला सकें तो जनवरी माह में होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।  वहीं ग्रामीणों ने बताया कि वरणी सरपंच इन्दुबाला चौबीसा को पिछले पांच वर्ष में एक-दो दफा के अलावा कभी नहीं देखा, जबकि पंचायत में जाते हैं तो वहां सरपंच के अंकल भेरूलाल चौबीसा मिलते है।  ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्रमुख चौराहा लक्ष्मीनारायाण मन्दिर पर पिछले कई वर्षों से कीचड़ फैला हुआ, लेकिन आज दिन तक किसी भी सरपंच और जनप्रतिनिधि ने समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।  इसके अलावा गांव में विद्यालय जाने वाला मार्ग, श्मशान जाने वाला मार्ग, कलवल मार्ग, हींता मार्ग सहित गांव की गलियों में भारी कीचड़ फैला हुआ है। इसको लेकर ग्रामीण पिछले काफी समय से मांग करते आ रहे हैं, ल...

बड़ीसादड़ी । गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई नशा मुक्ति रैली

चित्र
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा मुक्ति रैली निकाली गई नशा। विद्यार्थियों ने भविष्य में नशा नही करने का संकल्प लिया। शारिरिक शिक्षक प्रभारी भगवान सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति रैली निकाली गई, रैली को प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली गांव के विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों से होती हुई गुजरी।  रैली में विद्यार्थियों तंबाकू से होने वाले नुकसान की तख्तियां अपने हाथो में लेकर तंबाकू छोडो का नारा लगाते हुए चल रहे थे। विद्यालय प्रांगण में  रैली समाप्त होने के पश्चात वार्ड पंच रामसिंह मीणा और विद्यालय के प्रधानाचार्य यादव द्वारा नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

बड़ीसादड़ी । भामाशाह ने विद्यालय में वितरित किए कम्बल

चित्र
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोधा तलाई में भामाशाह क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नारायण सिंह ने जरूरतमंद छात्रों को कम्बल वितरित किए। कम्बल वितरण कार्यक्रम में गोपाल सेन बड़ीसादड़ी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।  विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा भामाशाह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।

भीण्डर के सुरजपोल पर आधुनिक प्रतिक्षालय बनना शुरू

चित्र
भीण्डर नगर में चल रही थी इसको हटाने की चर्चा, लेकिन हो रहा हैं नवनिर्माण भीण्डर । भीण्डर नगर पालिका द्वारा सुरजपोल पर वर्षों पुराने प्रतिक्षालय की जगह आधुनिक प्रतिक्षालय बनाने का काम शुरू हो चूका है। जबकि नगर में पिछले कई दिनों से प्रतिक्षालय हटाने की चर्चा आम हो रही थी। भीण्डर के सुरजपोल पर रोड का विस्तार करने व केबिन हटाते हुए प्रतिक्षालय हटाने की चर्चा भी चल रही थी।  लेकिन केबिन हटाने के बाद पालिका द्वारा प्रतिक्षालय के पीछे नवीन दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया। जिससे अब चर्चा शुरू हो गई कि आधुनिक प्रतिक्षालय बनेगा। इसको लेकर पालिका के जिम्मेदार ने बताया कि प्रतिक्षालय का विस्तार करते हुए उसे नवीन तर्ज पर बनाया जाएगा।  जिसमें बैठने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था करते हुए, आरामदायक स्टील कुर्सी, पंखें, टीवी, बुर्जुग व विकलांग के चढ़ने के लिए रैम्प, तीसरी नजर के लिए कैमरे, टीनशेड हटाकर छत, आधुनिक महिला-पुरूष शौचालय, ऑरो पेयजल सहित विभिन्न सुविधाओं के साथ सुसज्जित होगा। रिपोर्ट-जयदीप चौबीसा 

ठंडी हवाओ के साथ साथ तापमान में बढ़ोतरी

चित्र
उत्तर भारत में बर्फ़बारी से उदयपुर व आस-पास के इलाकों में   सर्दी बढ़ गयी है। हालाँकि सोमवार से तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है, वही ठंडी हवाओ का दौर अभी भी जारी है। जिसके चलते रात्रि में आमजन को ठण्ड और गलन महसूस हो रही है, वही दोपहर की हलकी धुप में लोग ठण्ड का आनंद ले रहे है।  ठण्ड के चलते ऊनी कपड़ो के लिए शहर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। वही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जिले के निकटवर्ती कानोड़ और भीण्डर में करीब तीन डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान है,  ठंडी हवाएं आगे भी जारी रहेगी । उदयपुर  26°c /11°c  चित्तौड़गढ़  27°c /11°c  कानोड़  27°c /11°c भीण्डर   27°c /11°c  सलूम्बर  29°c /13°c प्रतापगढ़  28°c /12°c  भीलवाड़ा  26°c /10°c छोटी सादरी  27°c /12°c बड़ी सादरी  27°c /12°c

भाजपा नेता ने जनता सेना को माना अपनी हार का जिम्मेदार

चित्र
भाजपा नेता गिरधारी लाल सोनी बोले अब राम नहीं रावण के आदर्शों पर चलेंगे कानोड़ । नगर पालिका चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले में सत्ता से बाहर हुई भाजपा अब हार का ठीकरा जनता सेना पर फोड़ती दिख रही है। राजनीतिक गलियारों में जनता सेना से हाथ नहीं मिलाने की 'भूल को लेकर जारी गहमागहमी के बीच भाजपा के जिला महामंत्री गिरधारी लाल सोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयानबाजी का वीडियो वायरल कर  गहमागहमी  तेज कर दी है।  पहले 'भाईसाहब के भरोसे भाजपा की राजनीति कर रहे पार्टी के नेताओं ने अब खुद मोर्चा संभालते हुए जनता सेना पर शाब्दिक हमले शुरू कर दिए हैं। कानोड़ की राजनीति में एक विचार वाली पार्टियों के बीच हो रही लड़ाई का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने पंचायत राज चुनाव को लेकर मौका भुनना तेज कर दिया है। राजनीतिक अखाड़े में सोमवार को अन्य पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री गिरधारीलाल सोनी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र धर्मवीर व्यास की सोशल मीडिया आइडी पर लाइव बयानबाजी को जनता के बीच चटपटे अंदाज में पेश किया। इन बयानों से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से गहमागहमी तेज हो गई।  बयानों में भाजपा...

चना फसल के खराबे से हो रही है किसान को मुश्किल

चित्र
चने की खेती सिंचित एवं असिंचित दोनों ही परिस्थितियों में की जाती है। पिछले दो दशकों में सिंचाई की अतिरिक्त सुविधाओं के कारण धान और गेहूं की फसलों ने चने के कृषि योग्य क्षेत्रों को प्रतिस्थापित किया है। धान और गेहूं फसल चक्र के कारण इन खेतों की उर्वरकता में कमी आई है। साथ ही साथ धान की खेती के बाद चने की फसल बोने पर चने की बुवाई देर से होती है।  जिससे तना छेदक कीटों तथा शुष्क मूल विगलन इत्यादि का प्रकोप अधिक होता है। दूसरी तरफ मौसम की मार से बची रबी की चना फसल कीट एवं उगठा रोग से बर्बाद हो रही है। उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर के मेनार, नवानिया, रुंडेडा गांवों में किसानों की चना फसलें खराब होने की स्थिति में पहुंच गई हैं। इस कारण किसान परेशान हैं, इस प्रकार की स्थिति क्षेत्र के कई गांव में हैं। नवानिया के डालचंद जणवा, रुंडेडा के भेरूलाल व मांगीलाल जणवा ने बताया कि चने की फसल में इस बार कीड़ा लग जाने के कारण फसल खराब होती जा रही है और यह कीड़ा हर पत्ते पर मौजूद है और फसल को निरतंर खा रहा है। यह स्थिति किसी एक गांव की नही कई गाँवो की है, इस कारण चने की फसल खेतों में खड़ी सूख रही है। चने का पौध...

भींडर। मौसम में बदलाव, शहर ने ओढ़ ली कोहरे की चुनर

चित्र
भींडर । उदयपुर जिले के भींडर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओं के चलते मौसम में दो दिन से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ठंड बढ़ने के साथ विजिबिलिटी भी काफी घट गई है।  नगर में काफी ठंडक रही दोपहर तक आसमान पूरा साफ नहीं हुआ। दिन भर हल्की ठंडक और गलन का अहसास हुआ। नगरवासी ठंड से बचने के लिए सुबह शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

भीण्डर । तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

चित्र
भीण्डर । उदयपुर जिले के भीण्डर नगर में रविवार को अखिल भारतीय दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा संस्थान की ओर से तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन नरसिंहपुरा समाज पंचायती नोहरा में किया गया। संस्थान के संरक्षक कुंतीलाल जैन ने बताया कि शिविर में एक्यूप्रेशर, जनरल फिजिशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग आदि विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क इलाज व दवाइयां वितरित की गई साथ ही शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बीएमई जांच भी पूर्णतया निःशुल्क की गई। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री सुमति चंद्र पदारथ ने बताया कि शिविर में प्रतिष्ठित डॉक्टर द्वारा सेवाएं दी गई, जिसमें डॉ. बी. एल. सिरोया, डॉ.राजेश बदरिया, डॉ. मुकेश हाथी, डॉ. विक्रम सिंह राठौड़, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. अमित जैन, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. बबीता गुर्जर आदि ने सेवाएं दी। शिविर में कुल 492 मरीजो ने लाभ लिया इस मौके पर संस्थान के प्रचार प्रसार मंत्री एवं प्रभारी चेतन मुसलिया, राष्ट्रीय महामंत्री सुमति चंद्र पदारथ ऋषभ धावरा, हितेश भादावत, सुंदर लाल लिखमावत, सूरजमल बोहरा, इंदरमल फा...

Facebook Follow