भीण्डर । तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
भीण्डर । उदयपुर जिले के भीण्डर नगर में रविवार को अखिल भारतीय दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा संस्थान की ओर से तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन नरसिंहपुरा समाज पंचायती नोहरा में किया गया। संस्थान के संरक्षक कुंतीलाल जैन ने बताया कि शिविर में एक्यूप्रेशर, जनरल फिजिशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग आदि विशेषज्ञों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क इलाज व दवाइयां वितरित की गई साथ ही शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, बीएमई जांच भी पूर्णतया निःशुल्क की गई।
संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री सुमति चंद्र पदारथ ने बताया कि शिविर में प्रतिष्ठित डॉक्टर द्वारा सेवाएं दी गई, जिसमें डॉ. बी. एल. सिरोया, डॉ.राजेश बदरिया, डॉ. मुकेश हाथी, डॉ. विक्रम सिंह राठौड़, डॉ. दिलीप जैन, डॉ. अमित जैन, डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ. बबीता गुर्जर आदि ने सेवाएं दी। शिविर में कुल 492 मरीजो ने लाभ लिया इस मौके पर संस्थान के प्रचार प्रसार मंत्री एवं प्रभारी चेतन मुसलिया, राष्ट्रीय महामंत्री सुमति चंद्र पदारथ ऋषभ धावरा, हितेश भादावत, सुंदर लाल लिखमावत, सूरजमल बोहरा, इंदरमल फांदोत सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

