संदेश

फतेहनगर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सलुम्बर-उदयपुर-जयसमंद मार्ग पर पालोदडा के निकट हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

चित्र
सलुम्बर - उदयपुर जयसमंद मार्ग पर पालोदडा के निकट हुआ भीषण सड़क हादसे में आज पांच लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल यह हादसा एक मिनी ट्रक और क्रूजर कार के बीच हुआ। हादसे के वक्त इस कार में करीब एक दर्जन लोग सवार थे जिसमें से 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 7 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची जावर माइंस सेना पुलिस ने सभी घायलों को एमबी अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ लाखन पोसवाल, डीवाईएसपी राजीव जोशी महेंद्र पारीक सहित आला अधिकारी भी इमरजेंसी यूनिट पहुंचे और घायलों से बात की।  बताया जा रहा है कि 7 घायलों में से अभी भी तीन घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतकों के नाम-  वंदना पत्नी नितेश सुथार उम्र 25 निवासी पादरडा बडा, सागवाड़ा हर्षा पत्नी विपिन सुथार उम्र 30 निवासी पादरडा बडा, सागवाड़ा जैनी पुत्री विपिन सुथार उम्र 5 निवासी पादरडा बडा, सागवाड़ा चारवी पुत्री विपिन सुथार उम्र 3 निवासी पादरडा बडा, सागवाड़ा राजेन्द्र पिता वासुदेव पुरोहित 45 निवासी पादरड़ी बड़ा रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

जसपुरा गांव में दो युवको की डूबने से मौत

चित्र
उदयपुर में डबोक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जसपुरा गांव में डूबने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसपुरा गांव स्थित माइंस की एक खान में लकड़वास निवासी भीमा पुत्र रूपा गमेती (35) की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने खान में तैरती हुई लाश ओर कपड़े और चप्पल देखकर डबोक पुलिस को सूचित किया। हादसे की सूचना पर डबोक पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से लाश को पानी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पुलिस ने एमबी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया। इसी तरह जसपुरा गांव में सोमवार शाम को मन्देरिया निवासी खुमाण सिंह पिता लाल सिंह की प्याऊ में डूबने से मौत हो गई। इस पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

रोज़ शाम को आता है पैंथर, 15 दिन में दर्जन भर पशुओ को बना चुका है शिकार

चित्र
सलुम्बर क्षेत्र के सराड़ा तहसील के आसपास गाँव मे रोज़ शाम को पैंथर आता है। जो की 15 दिनों में दर्जनभर पशुओ को अपना शिकार बना चूका है। मुलेश्वर महादेव मन्दिर की गौशाला में 2 बछड़ो का शिकार किया। नावड़ा ,सिपुर, भैरवा, सहित गाँव मे लोगों में भय बना है। मन्दिर के पास पहाड़ियों के जंगल मे पैंथर का बताया जा रहा है आसपास गाँव के लोगो को में काफी भय बना है। स्कूल जाने वाले बच्चों को लेकर उनके माता पिता चिंतित है। पैथर ने सबसे अधिक मवेशियों का शिकार नावडा गॉव में किया है। रिपोर्ट: देवानंद दमामी

सलूम्बर : पिलादर के रमेश पटेल हत्याकांड मामले में क्षेत्र के पटेल समाज ने सौपा एसडीओ को ज्ञापन, आरोपियों को त्वरित फांसी देने की मांग।

चित्र
पिलादर के रमेश पटेल हत्याकांड मामले में क्षेत्र के पटेल समाज ने एसडीओ को ज्ञापन सौपा तथा आरोपियों को त्वरित फांसी देने की मांग की। इसी मामले में पटेल समाज द्वारा पिलादर के निकट झरियाणा में स्टेट हाइवे पर चक्का जाम किया। पुलिस फोर्स पर पथराव भी किया गया। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त जाप्ते के साथ करीब एक दर्जन पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जयसमन्द में वाहनों की कतारे लगी तथा रोडवेज सहित बड़ी गाड़ियों के जमावडे की खबर भी है।पुलिस ने एहतियातन जयसमन्द से यातायात डाइवर्ट किया। छोटे वाहनों का आवागमन जगत-झामर कोटड़ा से हो रहा है ।

कपासन : पुलिस ने किया मकान में छुपाया हुआ अवैध गांजा बरामद

चित्र
कपासन थानांतर्गत दामाखेड़ा गांव के एक मकान में रखा 17 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बाबूलाल रेगर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ वृताधिकारी दलपत सिंह भाटी के निर्देशन में थाना अधिकारी कपासन को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दामाखेड़ा गांव में आजाद मंसूरी पुत्र सुलेमान मंसूरी जाति मंसूरी मुसलमान निवासी दामाखेड़ा के मकान में बने ढालिये में प्लास्टिक के ड्रम में अवैध गांजा भरा हुआ है तथा आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता है। जिस पर थानाधिकारी बाबूलाल रेगर ने मय जाप्ता शनिवार को दामाखेड़ा गांव पहुंचे जहां आजाद मंसूरी मिला जिसे सूचना से अवगत कराया जा कर तलाशी ली गई तो मकान में बने ढालिये में रखे प्लास्टिक ड्रम में 17 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा भरा हुआ पाया। जिसे बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान आकोला थाना अधिकारी रमेश मीणा के जिम्मे किया गया है। रिपोर्ट : शंभूदयाल टेलर 

LIVE : प्रधानमंत्री बनने के बाद PM मोदी की पहली मन की बात, सुने लाइव नमस्ते गाँव पर

चित्र
प्रधानमंत्री बनने के बाद PM मोदी की पहली मन की बात Image Credit: India Today

बाड़मेर : रामकथा का पंडाल गिरा, करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत

चित्र
Source : News 18 बाड़मेर में रविवार को आंधी-तूफान ने कहर बरपाया. इसके कारण जसोल गांव में पंडाल गिर गया, इसमें करंट फैलने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बाड़मेर में रविवार को आंधी तूफान   ने जबर्दस्‍त कहर बरपाया. इसके कारण जिले के जसोल गांव में चल रही रामकथा का पांडाल गिर गया. पांडाल में लोहे के इस्‍तेमाल के चलते इसमें करंट फैल गया. पांडाल के नीचे दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन घटनास्‍थल पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है. Source - News18.com

SUNDAY DOSE | कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व आस-पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले

चित्र
1) भींडर: ग्राम पंचायत सहायक संघ ब्लॉक भींडर की बैठक सम्पन्न  सोमवार को पंचायत समिति भींडर परिसर में कार्यरत ग्राम पंचायत सहायक संघ ब्लॉक भींडर की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसमिति से भींडर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सूरजलाल मेनारिया को पंचायत सहायक संघ भींडर ब्लॉक का संरक्षक मनोनीत किया गया है। सुरजमल मेनारिया ने बताया की हर संभव पंचायत सहायको के हित की रक्षा के लिए अपना आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। साथ ही नवीन कार्यकारणी की घोषणा की गयी। जिसमे अध्यक्ष विष्णु मेनारिया, उपाध्यक्ष रूपलाल मेनारिया, चेतन प्रकाश मेघवाल, दिनेश मेनारिया, भोपाल सिंह देवड़ा, नीलम गोस्वामी बनाये गए। महिला अध्यक्ष पद के लिए मीना मेनारिया प्रचार- प्रसार मंत्री शम्भू लाल दमामी कोषाध्यक्ष सुनील मेघवाल, सह कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र और संगठन मंत्री आज़ाद हुसैन मन्सूरी को बनाया गया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र घनश्याम गांछा ने किया। इस दौरान पंचायत सहायको ने अपने विचार प्रकट किए एवं विकास अधिकारी को कार्यकाल बढ़ने हेतु ज्ञापन प्रेषित किया गया। 2) सांसद जोशी ने संसद में ली शपथ, देखे पूरी वीडियो  सांसद चंद्र प्र...

उदयपुर। बेदला इलाके में गैस सिलेण्डर में लगी आग से अफरा-तफरी

चित्र
उदयपुर के बेदला इलाके में आज एक घर की रसोई में अचानक गैस सिलेण्डर में आग लग गई। मकान में आग को फैलता देख मकान मालिक ने गैस सिलेण्डर को घर से बाहर निकालकर सड़क पर रख दिया। मेन रोड पर जलते सिलेण्डर को देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई और वहां कई लोग पहुंच गए। आग को देख स्थानीय लोगो ने तप्तपरता दिखाई और अपने स्तर आग बुझाने का कार्य शुरु किया। बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस घटना के दौरान जान-माल का नुकसान नही हुआ।

कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले ओम बिरला ने बतौर स्पीकर ली सुमित्रा महाजन की जगह

चित्र
Image Source - AAJ Tak राजस्थान में कोटा-बूंदी संसदीय सीट से जीतने वाले ओम बिरला की तारीफ में पीएम मोदी ने की। उन्होने कहा कि "हम सबके लिए गर्व का विषय है कि स्पीकर पद पर आज हम ऐसे व्यक्ति का अनुमोदन कर रहे हैं, जिन्होंने छात्र राजनीति से ही जीवन का सर्वाधिक उत्तम समय, बिना किसी ब्रेक के समाज की किसी न किसी गतिविधि में व्यतीत किया है।" बिरला (57) राजस्थान से तीन बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। बिरला लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर आठ बार सांसद रही सुमित्रा महाजन का स्थान लेंगे। Image Source - Zee News बिरला अपने छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं, इसके बाद वह भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े।उन्होने 2003 में राजस्थान विधानसभा चुनावों में कोटा दक्षिण सीट पर कांग्रेस के दिग्गज शांति धाड़ीवाल को हराया। इसके बाद वह लगातार तीन बार विधायक रहे। इस साल के आम चुनाव में बिरला ने कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 2,79,677 मतों से हराया। बिरला का जन्म 23 नवंबर 1962 को हुआ था। उनके पिता श्रीकृष्ण बिरला सरकारी सेवा में थे जबकि मां शकुंतला गृहिणी थीं। उन्होंने अपनी...

फतेहनगर । जर्जर करती पानी की टंकी, नगरवासियो ने विधायक को करवाया अवगत

चित्र
फतेहनगर के नेहरू पार्क में स्तिथ ये पानी की टंकी करीब 25 से 30 साल पुरानी है इसके ऊपर का काफी हिसा टूट चूका है जर्जर कर रहे आरसीसी प्लेटफार्म के गिरने से हो सकता है बड़ा हादसा।  नगर के राधेश्याम बगला, बद्रीलाल सोनी, जगदीश मुंदड़ा, कल्याण सिंह पोखरना, प्रसाद गोवर्धन सोनी, अशोक सिंह राणावत, अशोक मोर आदि ने विधायक को इस समस्या से अवगत करवाया।  विधायक ने सम्बंधित विभाग को तुरंत इसे सही करवाने के निर्देश दिए। ये जानकारी प्रदीप बंसल द्वारा दी गयी। 

अगले दो दिन हो सकती है तेज़ बारिश: मौसम विभाग

चित्र
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य में तेज़ आंधी और बारिश की आशंका जताते हुए 22 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 18 और 19 जून को 40 से 50 किमी की रफ्तार से आंधी व तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सीकर, झुंझुनूं, चूरू, सिरोही, टोंक, प्रतापगढ़, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड, झुंझुनूं. करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, उदयपुर तथा बाड़मेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में अलर्ट जारी किया है।

सलूंबर | पेड़ का डाल गिरने से महिला की मौत

चित्र
सलूंबर थाना क्षेत्र के बनोडा गांव के सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर सवार महिला पर पेड़ का डाल गिरने से मौत हो गई। बनोड़ा गांव के सलूंबर बेड़ावल मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भूरी पत्नी नानजी मीणा उम्र 40 वर्ष निवासी बेड़ावल अपने पति के साथ बेड़ावल से  धावडी मंगरी गामाडा पाल सामाजिक आयोजन में जा रही थी कि रास्ते में बनोड़ा के समीप सड़क किनारे पीपल के पेड़ डालिया काटते हुए डाल का एक भारी लकड़ी मोटरसाइकिल पर सवार महिला भूरी के सिर पर गिरी जिससे महिला एवं उसके साथ छोटा बालक घायल हो गए, दोनों को राहगीरों की मदद से सामान्य चिकित्सालय सलूंबर पहुंचाया जहां महिला का प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर किया गया| महिला भूरी के सिर में गंभीर चोट लगने से उदयपुर चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को वापिस सलूम्बर सामान्य चिकित्सालय में लाया गया जहां के मुर्दाघर में शव को रखा गया। वही घटना की सूचना पर सलूंबर थाना अधिकारी रामेश्वर चौहान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे जहा मौके पर पंचनामा कर रिपोट दर्ज कर दी गई परंतु गाव के लोगो ने परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की वही तहसीलदार नारायण लाल जीनगर ...

ब्रेकिंग न्यूज़ । एमबी हॉस्पिटल के वार्ड में लगी आग

चित्र
उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल के वार्ड में लगी आग, तीन दमकले पहुची मौके पर, हॉस्पिटल प्रशासन में मचा हड़कंप, मरीजों को लाया गया वार्ड के बाहर, हॉस्पिटल के बाहर जमा हुई सैकड़ों लोगों की भीड़, हॉस्पिटल प्रशासन आग पर काबू पाने का कर रहा प्रयास।

सांसद जोशी ने संसद में ली शपथ, देखे पूरी वीडियो

चित्र
सांसद चंद्र प्रकाश जोशी ने चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य के रूप में शपथ ली।

श्री सांवलियाजी मंदिर में निकाली गई शोभायात्रा

चित्र
उदयपुर। प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में भक्तो ने भगवान के संग जमकर फाग खेली। निर्जला एकादशी की रात्रि में सांयकालीन आरती के पश्चात भगवान सांवलिया सेठ के बाल स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना पूजारी द्वारकादास ने की, इसके बाद मंदिर के बाहर बेवाण में स्थापित किया। इस दौरान मंदिर के अन्दर व बाहर खडे सैंकडो श्रद्धालुओं ने सेठ के जमकर जयकारे लगाए। मंदिर परिसर के बाहर भी श्रद्धालुओं ने भगवान के संग जमकर फाग खेली। इसके बाद शोभायात्रा बैण्ड बाजो व थाली मांदल के साथ आरम्भ हुई, जिसमें श्रद्धालु लोकवाद्य यंत्रो व बैण्डबाजो के भक्ति गीतो पर नाचते-गाते चल रहे थे। यह शोभायात्रा पुरानी गाडरी बस्ती, घाटी, होलीथडा, नीम चैक, गढी का देवरा, दर्जीयों का मौहल्ला होते हुए तडके 4 बजे सांवलियाजी मंदिर में पहुंची, जहां पर विशेष आरती हुई। इस दौरान रात भर मंदिर दर्शन भी खुले रहे। बाद में प्रसाद का वितरण भी किया गया। 

कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व फतेहनगर में बढ़ी वार्ड की संख्या

चित्र
कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व फतेहनगर में बढ़ी वार्ड की संख्या राज्य सरकार ने नगर पालिका चुनाव से पहले बढ़ाये वार्ड की संख्या।  उदयपुर ज़िले के कानोड़ में वार्ड 15 से बढ़ाकर 20 व भीण्डर, सलूम्बर, फतेहनगर में वार्ड 20 से बढ़ाकर 25 कर दिए है 

कानोड़ - भीण्डर और आस पास की इस हफ़्ते की मुख्य खबरे नई फॉर्मेट में देखना न भूले

चित्र

विद्याथियों को मिला गर्मी से सूकून

चित्र
उदयपुर के मुख्य ज़िला शिक्षा अधिकारी द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए 27.05.19 से 9.06.19 तक के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का समय 07.30 a.m से 12.00 p.m. तक कर दिया है । यह आदेश राजकीय, निजी व सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव में लागू होंगे । विद्यालय स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा।

बेमौसम बारिश से भीण्डर, कानोड़, मेनार, रुण्डेड़ा, नवानिया में फसले बर्बाद

चित्र
बारिश ने किया किसानों की नाक में दम अन्धड से फसल ख़राब होने की जानकारी करने पर सामने आया कि वल्लभनगर, भीण्डर, कानोड तहसील में 11500 हेक्टर भूमि में गेहूं की बुवाई हुई, जिसके लिए दो तिहायी किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना में सहकारी समिति एवं बैकों से भूमि अनुसार ऋण लिए और ऋण के पैसों से उन्होंने खाद, बीज ख़रीदे एवं खेतों में ट्रेक्टरों के माध्यम से निराई- गुडाई कर फसलों की बुवाई की। बुवाई के समय कई किसानों के कुओं में पानी ठीक था लेकिन बाद में कुओं का जल स्तर अचानक गिर जाने से फसल सूखने के कगार पर आयी तो किसानों ने खेतों पर टयूबवेल खुदवाने शुरू किए जिसमें कई किसानों के टयूबवेलो में बिलकुल पानी नहीं आया और किसी के आया तो वह पिलाई के योग्य नही होने से वह अपनी फसल को पानी नही दे सके जिससे 10 बीघा में से आधी फसल उखाड कर मवेशियों को खिलानी पडी और आधी फसल को पानी दिया लेकिन अन्तिम पाण नही दे पाए जिससे गेहूं के दाने की मोटाई कम हो गयी और उत्पादन में कमी आयी। जिससे 50 फीसदी फसल ख़राब हुई वही सरकार ने गिरदावरी रिपोर्ट में 10 प्रतिशत खराब बताया है ऐसी स्थिति में भी किसानों ने आधे गेहूं तो काट ल...

Facebook Follow