` कपासन : पुलिस ने किया मकान में छुपाया हुआ अवैध गांजा बरामद सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कपासन : पुलिस ने किया मकान में छुपाया हुआ अवैध गांजा बरामद


कपासन थानांतर्गत दामाखेड़ा गांव के एक मकान में रखा 17 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बाबूलाल रेगर ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ वृताधिकारी दलपत सिंह भाटी के निर्देशन में थाना अधिकारी कपासन को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि दामाखेड़ा गांव में आजाद मंसूरी पुत्र सुलेमान मंसूरी जाति मंसूरी मुसलमान निवासी दामाखेड़ा के मकान में बने ढालिये में प्लास्टिक के ड्रम में अवैध गांजा भरा हुआ है तथा आसपास के क्षेत्र में सप्लाई करता है। जिस पर थानाधिकारी बाबूलाल रेगर ने मय जाप्ता शनिवार को दामाखेड़ा गांव पहुंचे जहां आजाद मंसूरी मिला जिसे सूचना से अवगत कराया जा कर तलाशी ली गई तो मकान में बने ढालिये में रखे प्लास्टिक ड्रम में 17 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा भरा हुआ पाया। जिसे बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीबद्ध कर अग्रिम अनुसंधान आकोला थाना अधिकारी रमेश मीणा के जिम्मे किया गया है।

रिपोर्ट : शंभूदयाल टेलर 

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow