अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष में छात्रों ने किया थाने का निरीक्षण
धरियावद उपखण्ड के पारसोला में आदर्श सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष में छात्रों को थाने पर बुलाकर थाने का विजिट कराया गया एवं बालकों को विभिन्न प्रकार से पुलिस की कार्यशैली के संदर्भ में बताया गया। आदेशानुसार बच्चों के आत्मविश्वास एवं मनोबल में वृद्धि हेतु एक बच्चे को सांकेतिक रूप से थानाधिकारी मनोनीत कर परिवाद निस्तारण की एक प्रक्रिया को संपादित कराया गया। उपस्थित बालकों को पेन वितरित किए गए, हौसला अफजाई किया गया। इस दौरान थाना अधिकारी मोहन सिंह चंद्रावत व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।