भींडर । चारगदीया में पशु मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गौरी ने बिखेरे अपने जलवे तो नाच उठे मेलार्थी
भजन संध्या में राजस्थानी भजनों ने बांधा समा, मेले का हुआ समापन, भोर तक चला पशु मेला
भींडर । चारगदीया गांव में अंबामाता 6 दिवसीय विशाल पशु मेले के अंतिम दिन रात्रि को मेला स्थल के भव्य रंगमंच पर गोरी नागौरी एन्ड पार्टी ने राजस्थानी गीतों व धार्मिक भजनों पर शानदार प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद बडी संख्या में मेलार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम का आगाज गजान्नद महाराज की वन्दना के साथ शुरु हुआ। सांस्कृतिक संध्या में गौरी नागोरी एंव सहायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक अनेक भजनों व फिल्मी गीतों पर शानदार नृत्यों की प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद नगर तथा आस पास ग्रामों के मेलार्थीयों का मन विभोर कर दिया। इसी के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। वहीं मेले में चकरी, डोलर, सर्कस, मोत का कुआ, सिनेमा आदि मंनोरंजन व मनिहारी एंव बर्तन आदि बाजारों में मध्य रात्रि तक सामान खरीदने व मेला देखने वालो की भारी भीड जमा हुई।
सपना चौधरी के साथ भी कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी है गौरी :
रविवार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी टीम के साथ भाग लेने आई नागौर जिले की राजस्थान की प्रसिद्ध डांसर गोरी नागौरी ने बातचीत में अपने जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा किया। गोरी नागौरी हरियाणा की प्रसिद्ध डांसर और देश में धूम मचाने वाली सपना चौधरी के साथ भी कई कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी हैं।
उनका कहना है कि सपना चौधरी से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।साथ ही उन्होंने यह भी कहा की हमें अपने मन से जो प्रेरणा मिले उसी पर काम करना चाहिए। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान गोरी नागौरी और उनकी टीम ने कई फिल्मी और क्षेत्रीय गानों पर अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन विनायक जोशी ने किया।
इन भामाशाहों का हुआ सम्मान
भजन संध्या में अशोक जैन अमरपुरा सरपंच, दिनेश चौधरी सरपंच आकोला, उदय लाल जाट सरपंच सारंगपुरा, दलीचंद रावत अमरपुरा, नारायण लाल सरपंच लूंणदा, सम्पत सुथार पूर्व सरपंच सालेड़ा, गासीजी अहीर जेतपुरा, राम लाल मेघवाल लिमडी, जितेंद्र टांक कुंथवास, भेरूलाल अहीर धरता, ललित सिंह राठौड़ डाबियो का खेड़ा, बगदी लाल मेघवाल सूरतपुरा, भेरूलाल खरसाणिया लालपुरा आदि भामाशाहों का सम्मान किया गया।
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा


