संदेश

कपासन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

देखे उदयपुर संभाग के मानसून 2019 के मनमोहक दृश्य

चित्र
लसाडिया  भीण्डर कानोड़   सलूम्बर  लसाडिया  उदयपुर 

कपासन उपखण्ड में गिरा विद्युत् पोल, बड़ा हादसा टला

चित्र
कपासन उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी में सामने आया कि शनिमहाराज से गुमानपुरा जाने वाले रास्ते पर 11 केवी लाइन का विद्युत पोल बिना किसी तेज हवा के नीचे गिर गया। इससे विद्युत तार लटक गए। गनीमत यह रहा कि इस दौरान विद्युत पोल के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों ने विद्युत पोल से काफी पहले अपना वाहन रोक दिए थे। मामले की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई और विद्युत प्रवाह बंद करवाया। विद्युत पोल गिरने से मार्ग के दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रिपोर्ट - शम्भू दयाल टेलर 

कपासन : हर्षोल्लास के साथ गया जन्माष्टमी पर्व

चित्र
कपासन नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। चारभुजा मंदिर पर भगवान चारभुजानाथ को विशेष श्रंगार कराया गया। नगर के कल्याण राय जी मंदिर पर पूरे मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। कावड़ीया मंदिर सहित कई मंदिरों में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें समीपवर्ती तुरकिया कला गांव में चारभुजा मंदिर प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर में सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस जाब्ता तैनात रहा। रिपोर्ट: शंभू-दयाल टेलर 

कपासन : कल्याणराय मन्दिर पर महिला मंडल द्वारा मनाया गया नन्द महोत्सव

चित्र
कपासन। नगर के कल्याणराय मन्दिर पर महिला मंडल द्वारा नन्द महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महिला मंडल की सदस्या गीता देवी पलोड के अनुसार रविवार दोपहर को महिला मंडल द्वारा नन्द महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया,महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं ने कृष्ण पर रचित भजनों को गाये,बालक कृष्ण राधा बन कर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल की की सदस्य उपस्थित रहीं। रिपोर्ट: शंभू-दयाल टेलर 

कपासन । नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष 87 वर्षीय रामचन्द्र मोदी का गुरुवार सुबह निधन हो गया।

चित्र
कपासन । पूर्व नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी के पिता एंव पुर्व पालिका अध्यक्ष रामचन्द्र मोदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व अध्यक्ष मोदी यहां वर्ष 1982 से 85 तक नगर पालिक के अध्यक्ष पद पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ वो नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे। उनका अंतिम संस्कार रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोक्ष धाम पर किया गया।अंतिम संस्कार में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, प्रधान भेरुलाल चोधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक चण्डालिया, नपा अध्यक्ष दिलीप व्यास, उपाध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, प्रतिपक्ष नेता विनोद बारेगामा, रमेश दशोरा सहित कांग्रेस भाजपा के कई जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,पार्षदों सहित नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

कपासन ।मिड डे मील के औचक निरीक्षण में पाई कई कमियां

चित्र
कपासन । राज्य सरकार के आदेशानुसार एमडीएम के औचक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन कई विद्यालय में एमडीएम में कई सारी कमियां निरीक्षण करते अधिकारियों द्वारा देखी गई। कई विद्यालयों में बनायीं गयी खिचड़ी में मसाले तो कहीं आलू और अन्य सामग्री नहीं थी इस पर अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण एमडीएम बनाने हेतु निर्देश दिए।  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा में खिचड़ी में तेल भी नहीं था खिचड़ी बर्तनों में चिपक जाने से उसका स्वाद भी बिगड़ गया था एवं बालकों की संख्या से अधिक मात्रा में खिचड़ी शेष बनी हुई थी निरीक्षण करते अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एमडीएम बनाने हेतु निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमाणा में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी राम सिंह चुंडावत के निरीक्षण के दौरान खिचड़ी गुणवत्तापूर्ण नहीं पाई। फल भी सोमवार के स्थान पर आज वितरित किए गए। इस पर उन्हें नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।   उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल ने तुरकिया कला, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी ने बिरौली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील मीणा ने बेनीपुरी, एनपीडब्ल्यूपी क...

कपासन में छात्रसंघ चुनाव की धुम, प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

चित्र
कपासन में छात्रसंघ चुनाव के तहत नामांकन रैलियों के माध्यम से एनएसयूआई, एबीवीपी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन। कपासन में छात्रसंघ चुनाव की धुम। एबीवीपी, एनएसयूआई व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन रैली के नाम पर शक्ति प्रदर्शन कर गुरुवार को छात्रसंघ चुनावों के अंतर्गत एनएसयूआई द्वारा अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार पहाड़िया, उपाध्यक्ष सोनिया बारेगामा, महासचिव शंकर लाल बेरवा और संयुक्त सचिव पद पर मधुबाला जाट ने जुलूस के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय पहुंच चुनाव अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत किये। वहीं एबीवीपी की ओर से धनराज शर्मा, सोनिया जाट, कैलाश पुरबिया व काली सुथार ने भी चुनाव अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत किये। कपासन में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई को कड़ी टक्कर देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते हुए चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय उदय सिंह चौहान के पैनल ने भी अपने नामांकन प्रस्तुत किए।  प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के समय भगवा पताका लहराई, जोरदार नारेबाजी के साथ महाविद्यालय पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति व...

कपासन की बाकली नदी में बहे युवक को 14 घंटे बाद निकाला गया

चित्र
कपासन थाना क्षेत्र के गांव सुरपुर में बाकली नदी की पुलिया से बुधवार शाम बहे युवक को करीब 14 घंटे बाद निकाल लिया गया। इसके लिए सिविल डिफेंस की टीम गुरुवार सुबह सुरपुर पहुंची थी। मौके पर कपासन पुलिस व ग्रामीणों की मौजूदगी में टीम ने डूबे युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बिहारीलाल खटीक का शव बाहर निकाल लिया। गुरुवार सुबह भी बांकली नदी की पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव था लेकिन इसकी गति कम थी। मौके पर जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम में शामिल गोताखोर सुरपुर पहुंचे थे, जिन्होंने शव की तलाश की। मौके पर  सरंपच सीमा जाट व पुलिस के आला अधिकारी पहुचे। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।  रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

कपासन उपखंड क्षैत्र में अब तक कुल 678 एमएम बारिश

चित्र
कपासन नगर स्थित राजराजेश्वर बड़ा तालाब का दृश्य कपासन । कपासन उपखंड क्षैत्र में बीते 24 घंटे में रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते अब तक कुल  678 एम एम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को क्षैत्र में बांकली नदी उपरी इलाकों में हुई झमाझम बारिश से उफ़ान पर रही । जिससे शनिमहाराज से भादसोड़ा, गुमानपुरा से उचनार व सूरपुर कि पुलिया पर आवागमन बाधित रहा । वाहनधारी और पैदल यात्रीयो को नदी का उफान कम होने का इंतजार करते देखा गया। वही कपासन नगर के प्रमुख पेयजल स्रोत के रूप में पहचान रखने वाले राजराजेश्वर बड़ा तालाब अभी भी अपनी भराव क्षमता 12.5 फिट के मुकाबले शुन्य पर ही है। हालांकि की तालाब पेटे से इस वर्ष मिट्टी का दोहन किते जाने से बारिश का पानी तो तालाब में जमा हुआ है परन्तु गेज तक नहीं पहुच पाया है। क्षैत्र में रुक रुककर हो रही बारिश से नगर की पुराने कुलचे मकान ढहने लगे हैं। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर  

कपासन ।अच्छी बारिश के चलते क्षैत्र की बांकली नदी उफान पर

चित्र
कपासन सहित आसपास के क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश के चलते क्षैत्र की बांकली नदी उफान पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षैत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली के निकट गुजर रही बांकली नदी उफान आ जाने से शनि महाराज भादसोड़ा मार्ग पर यातायात रुक गया है वहीं क्षैत्र के विद्यालयों में पहुंचने वाले शिक्षक व विद्यार्थी मार्ग बदल कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वही बांकली नदी उचनार व सूरपुर गांव के समीप से भी निकलती है उक्त दोनों गांवों की पुलिया पर भी आवागमन रुका हुआ है । पैदलयात्री व वाहनों को नदी के मुहाने पर रोक दिया गया है । नदी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे हैं लोग। ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंच कर अनजान लोगों से नदी पार नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

कपासन। तेज़ बारिश के कारण धराशाही हो रहे पुराने झर्झर मकान

चित्र
कपासन क्षेत्र के सदर बाजार स्थित पुराने झर्झर केलुपोश मकान तेज बारिश के चलते धराशाही हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाजार के बीचों-बीच स्थित दुकान पर रात घटित हुआ। जहां केलुपोश झर्झर दुकान ढह गई। आसपास के मकानों में भी दरारें आ रही है ।समय रहते यदि इस ओर ध्यान नही दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

अवैध बजरी परिवहन करते पांच डम्पर जप्त, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्यवाही

चित्र
प्रतापगढ़। आज बजरी माफिया में मचा हडकम्प अवैध बजरी परिवहन करते पांच डम्पर जब्त, पांचो डम्पर चालको को भेजा जेल। पुजा अवाना पुलिस अधीक्षक महोदया जिला प्रतापगढ़ के निर्दशन संजय गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विजयपालसिह, पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत्त छोटीसादडी के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर प्रतापगद द्वारा जिले मे अवैध खनन तथा अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम हेतु गठित एसआईटी टीम गणेश पंचाल तहसीलदार छोटीसादडी आवेश माथर खनिज कार्यनिदेशक, भूविज्ञान प्रतापगढ़ रविन्द्रसिंह चौधरी, थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी व अश्वनी प्रतापसिह रेन्जर छोटीसादडी द्वारा कार्यवाही करते हुए इमरोज पाच रेती से गरे अवैध डम्पर जिनके रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 09 जीबी 0195 , आरजे 09 जीबी 0277 , आरजे 09 जीडी 5916, आरजे 09 जीसी 5380 व  एक बिना नम्बरी को मौके पर कारूण्डा चोराहे पर जब्त किया गया तथा मौके पर पाचो डम्पर चालक 1 देवीलाल पिता मोहनलाल सुधार उम्र 32 साल निवासी मन्पगंज थान हमीरगढ जिला भीलवाड़ा, 2 पूर्णसिंह पिता रणजीतसिंह दरोगा उम्र 24 साल निवासी कुंवारड़ी थाना मगरोप जिला भीलवाड़ा, 3 राजलाल पिता रामवरलाल नाय...

कपासन: रेलगाड़ी को सजाया गुब्बारों से

चित्र
उत्तर पश्चिमी रेलवे के कपासन स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित बांद्रा उदयपुर 12995 ट्रेन के ठहराव की खबर सोशियल मीडिया पर हुई वायरल। खबर का सच जानने के लिए संवाददाता ने रेलवे से चाही जानकारी। रेलवे स्टेशन मास्टर ने बांद्रा उदयपुर एक्सप्रेस के ठहराव की जानकारी से मना किया । स्टेशन मास्टर ने बताया कि बांद्रा से उदयपुर जा रही 12995 गाड़ी के ड्राइवर का रेलवे सेवा से 9 अगस्त को रिटायरमेंट होने से आज ड्राइवर नारायणलाल का आखरी ट्रिप होने से गाड़ी को गुब्बारों से सजाया गया था। गाड़ी चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जाने से पूर्व उदयपुर से चलकर जयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12991 को क्रासिंग देने के लिए कपासन में खड़ी की गई थी।इसी बीच किसी व्यक्ति ने सजाई हुई ट्रेन का फोटो सोशियल प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया । दिन भर लोगों ने इस खबर की सत्यता जानने के लिए एक दूसरे को फोन करते रहे। रिपोर्ट: शंभूदयाल टेलर 

कपासन के सुरपुर में भैंस चराने गए बालक की डूबने से मौत, दूसरे दिन मिला शव

चित्र
कपासन। गांव सुरपुर में भैस चराने गये बालक की नाडी में डुबने से मौत हो गई। गौताखोरो के 2 घंटे के अथक प्रयास से बालक का शव नाडी से बाहर निकाला गया। बताया गया कि शुक्रवार को सांय 4 बजे मुकेश जाट (12) पिता नाथु जाट भैसो को पानी पिलाने के लिये आईटी सेन्टर के पास स्थित नाडी में पानी पिलाने के लिये गया। जहां वो पानी में डुब गया। सूचना पर सरपंच सीमा जाट सहित कई ग्रामिण मौके पर पहुचे। और अपने स्तर पर ग्रामिणो ने पानी में बालक को देर रात तक ढुढने का प्रयास किया। परन्तु अंधेरा हो जाने से सफलता हाथ नही लगी। इस घटना की सूचना कपासन पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस अधिकारी पर्वत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुचे। चित्तौडगढ सिविल डिफेन्स के गौताखोरो को इसकी सूचना दी गई। रात हो जाने से शुक्रवार को रेस्क्यू बंद कर दिया गया। शनिवार को सुबह 7 बजे गोताखोरो का आठ सदस्यीय दल सुरपुर मौके पर पंहुचा। और मुकेश को ढूढ़ने के प्रयास आरम्भ किया।  करीब दो घंटो के बाद बालक का शव झाडियो के पास पानी में मिला जिसे बाहर निकाला गया। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वर जाट, पूर्व सरपंच माधव लाल जाट, रूपलाल गाडरी सहित सैकडो लोगो...

सांसद जोशी अफीम पालिसी पर चर्चा के लिए मिले मंत्री अनुराग ठाकुर से

चित्र
आगामी अफ़ीम पॉलिसी में किसान हितों का ध्यान रखने के लिए चित्तौडगढ सांसद सी.पी.जोशी ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलकर अफीम किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी । सांसद सी.पी.जोशी ने इस अवसर पर कहा कि अफीम किसानों के लिये इस सरकार के द्वारा ऐतिहासिक सौगाते प्रदान की हैं तथा विभिन्न नियमों में परिवर्तन करके किसानों के अनुकुल बनाया है। वर्तमान में अफीम किसानों से संबधित कुछ समस्याऐं हैं जिनका समाधान आवश्यक है। आगामी नीति के तहत या तो मार्फीन के मानकों को कम किया जाये या औसत के आधार पर नये लाइसेंस दिये जाये जिससे किसानों को हो रही चिन्ता दुर हो सके। वर्ष 2009 के बाद वाले अफीम लाईसेंस (पुराने) में मार्फिन 9 प्रतिशत के बजाय 6 प्रतिशत कर लाईसेंस जारी किये जाये। विभिन्न कारणों से अब तक कटे हुये पट्टों को नीति में शिथिलता देते हुये किसानों को राहत प्रदान की जाये। अफीम फसल का मूल्य बढ़ाया जाये। अफीम फसल बुवाई के 40 दिनों के अन्दर गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया जाये। अफीम लाईसेंस में नाम, उपनाम, पिता/पति के नाम, गाँव इत्यादि में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया का स...

कपासन। शाम को तालाब में गए मुकेश का अभी तक नहीं लगा कोई पता

चित्र
सुरपुर गांव के तालाब में एक लडके की पानी में डूब जान से अभी तक पता नहीं चला है तलाशी जारी है सुरपुर गांव का मुकेश कुमार पिता नाथु लाल जाट का लकडा है यह लडका पांचवी कक्षा मे पठता है। मुकेश कुमार 4-5 बजे के लगभग तालाब मे भैस पानी पीने गयी थी तो भैस कुछ आग चली गयी थी तो मुकेश भैस को निकालने गया, तो मुकेश धीर धीर पानी की और आगे चला गया और पानी में डूब जान से अभी तक कोई पता नहीं चला है तलाशी जारी है सुरपुर की संरपच ने बताया कि सुबह गोथाखोरा द्वारा निकाला जायगा और कपासन पुलिस भी पहुची मौक पर। रिपोर्ट - शंभूदयाल टेलर 

कपासन : अण्डरपास में पानी भरने से मार्ग बाधित, बना आमजन के लिए परेशानी

चित्र
कपासन । उत्तर पश्चिम रेलवे के उदयपुर चित्तौड़गढ़ खण्ड पर कपासन स्टेशन के समीप रंडियारडी गांव में मानव रहित समपार फाटक संख्या 24 की जगह बना अण्डरपास आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर्व महेरबान हुए इंद्रदेव ने कपासन क्षैत्र में 71एम एम बारिश से  किसानों और आमजन को खुशी का एहसास कराया परंतु रंडियारडी सहित आकोला तक के लोगों के आने-जाने के मार्ग पर बने रेल अण्डरपास में पानी भरने से बाधित कर दिया।  जैसे ही बारिश का दौर शुरू होता है आमजन को अण्डरपास पार करने में बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है । जनवरी 2018 में अण्डरपास निर्माण कार्य शुरू करते समय ही उदयपुर से निर्माण स्थल पहुंचे रेलवे के आला अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया था कि इस जगह अण्डरपास निर्माण पर वर्षा जल के भराव से परेशानी होगी परन्तु रेलवे के अधिकारियों ने ग्रामीणों की पीड़ा नहीं सुनी । और आज बीस फिट गहराई वाले अण्डरपास में 5 फिट तक पानी भरा रहता है । आपातकालीन स्थिति में भी ग्रामीणों का उपखंड मुख्यालय से सम्पर्क कट जाता है।हाल ही में दो दिन पूर्व रेलवे अधिकारियों ने अण्डरपास के दोनों छोर ...

कपासन में भगवान रणछोड़ राय को छप्पन भोग लगाया

चित्र
कपासन| भगवान रणछोड़ राय को छप्पन भोग लगाया। कपासन क्षेत्र में स्थित धमाणा गांव में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान रणछोड़ राय को छप्पन पकवानों का भोग लगाया गया। इस दौरान गांव में भगवान रणछोड़राय की शोभा यात्रा निकाली गई।  शोभा यात्रा बड़े मंदिर से शुरू हुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए भगवान रणछोड़राय की आरती की। शोभायात्रा के बड़े मंदिर पहुँचने पर भगवान को छप्पन पकवानों का भोग लगा कर महाआरती की। इसके बाद भक्तों में प्रसाद में वितरित किया गया। रिपोर्ट - शंभूदयाल टेलर 

कपासन तीर्थस्थल शनिमहाराज मेले में हजारों श्रद्धालु उमड़े

चित्र
कपासन। उपखंड क्षेत्र कपासन के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शनिमहाराज (आली) में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के मेले के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार प्रातः से ही श्रद्धालुओं के आने-जाने का दौर शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा। हजारों की संख्या में पुरुषों व महिलाओं ने लंबी-लंबी कतारों में लगकर पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ प्राप्त किए। शनिमहाराज प्रबंधकारिणी कमेटी की ओर से हरियाली अमावस्या के मेले के अवसर पर 17 क्विन्टल शक्कर से निर्मित बूंदी का भोग लगा श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरीक्षक बाबूलाल सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सोहनसिंह भाटी, राजूसिंह नारायणलाल मय पुलिसबल तैनात रहे। शनिमहाराज प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर सचिव कालूसिंह चौहान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण जाट, कोषाध्यक्ष देवीलाल गाडरी आदि ने गुरुवार प्रातः शुभमुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन यज्ञ में आहुतियां दी‌। बाद में महाआरती की गई। रिपोर्ट - शभूदयाल टेलर 

नमस्ते गांव टैलेंट-हंट परीक्षा, रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम 3 दिन शेष

चित्र
नमस्ते गांव एक परीक्षा आयोजित करवा रहा है जिसमे 8th से 12th तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है। इस परीक्षा का मकसद छात्रों और अभिभावकों को प्रोत्साहित करना है। शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नमस्ते गांव द्वारा सम्मानित और प्रमाणित किया जाएगा और उन्हें कुछ उपहार दिए जाएंगे। 👉 पंजीकरण 20 जुलाई से शुरु हो गया है एवं 3 अगस्त को बंद हो जाएगा। 👉 इस परीक्षा के लिए शुल्क 0 / - है। 👉 ये परीक्षा नमस्ते गाँव के मोबाइल ऐप पर आयोजित होगी। 👉 इस परीक्षा में 8वी, 9वी, 10वी के लिए एक परीक्षा पत्र होगा एवं 11वी व 12वी के लिए एक परीक्षा पत्र होगा। 👉 इस परीक्षा में एप्टीट्यूड (Aptitude), गणित तर्क (Mathematical Reasoning), हिंदी व्याकरण (Hindi Grammer) एवं इंग्लिश ग्रामर (English Grammer) के प्रश्न पूछे जायेगे। 👉 यह परीक्षा 4 अगस्त को सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। पंजीकरण करेapply here

Facebook Follow