कपासन में छात्रसंघ चुनाव की धुम, प्रत्याशियों ने भरे नामांकन


कपासन में छात्रसंघ चुनाव के तहत नामांकन रैलियों के माध्यम से एनएसयूआई, एबीवीपी व निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन। कपासन में छात्रसंघ चुनाव की धुम। एबीवीपी, एनएसयूआई व निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन रैली के नाम पर शक्ति प्रदर्शन कर गुरुवार को छात्रसंघ चुनावों के अंतर्गत एनएसयूआई द्वारा अधिकृत प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार पहाड़िया, उपाध्यक्ष सोनिया बारेगामा, महासचिव शंकर लाल बेरवा और संयुक्त सचिव पद पर मधुबाला जाट ने जुलूस के रूप में ढोल नगाड़ों के साथ सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय पहुंच चुनाव अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत किये।


वहीं एबीवीपी की ओर से धनराज शर्मा, सोनिया जाट, कैलाश पुरबिया व काली सुथार ने भी चुनाव अधिकारी को नामांकन प्रस्तुत किये। कपासन में छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई को कड़ी टक्कर देकर मुकाबले को त्रिकोणीय बनाते हुए चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय उदय सिंह चौहान के पैनल ने भी अपने नामांकन प्रस्तुत किए। 


प्रत्याशियों द्वारा नामांकन के समय भगवा पताका लहराई, जोरदार नारेबाजी के साथ महाविद्यालय पहुंचे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस उपाधीक्षक दलपत सिंह भाटी के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक बाबूलाल रेगर के नेतृत्व में कपासन, भोपालसागर व अकोला के थानाधिकारी मय जाप्ता नामांकन प्रक्रिया के दौरान नजर बनाए हुए थे।

रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow