` नमस्ते गांव सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

लोकल न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूर्व विधायक के सामने केबिन बचाने के लिए लगाई गुहार, भीण्डर के सुरजपोल चौराहे पर केबिन हटाने का मामला

चित्र
भीण्डर। सुरजपोल चौराहे पर गंभीर सागर तालाब किनारे वर्षों से संचालित केबिन को बचाने के लिए सोमवार को केबिन संचालक पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर से मिले। संचालकों ने पूर्व विधायक को पत्र देकर केबिन बचाने की गुहार लगाई, जिस पर पूर्व विधायक ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर के बचाने के लिए आश्वस्त किया। जानकारी के अनुसार भीण्डर सुरजपोल पर गंभीर सागर किनारे पर स्थित केबिन से नगर पालिका किराया वसुल करके संचालित करवाती आ रही है। पिछले दिनों नगर पालिका ने केबिन को हटाने का विचार कर दिया। जिसके तहत उन्होंने नगर पालिका में केबिन संचालकों को अपने स्तर पर केबिन हटाने के लिए निर्देशित भी कर दिया। जिससे डर के दो केबिन संचालकों ने अपने केबिन हटा दिए। लेकिन वर्षों से केबिन में अपना व्यापार संचालित कर के घर-गुजारा कर रहे लोगों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के पास जाकर पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि पालिका केबिन हटाने की योजना की भनक लगने पर पालिका में भी गए, लेकिन नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश सोनी ने बोला कि केबिन अपने स्तर पर हटा दो अन्यथा नगर पालिका अपने स्तर से हटवायेंगी। इसलिए केबिन बचाने में आप सहयोग...

कल खुलेगा कानोड़ नगर की सरकार का पिटारा, किसकी बनेगी सरकार?

चित्र
कानोड़ नगर पालिका के चुनाव के परिणाम मंगलवार को नगर की सरकार के लिए खुल जाएंगे। ईवीएम में कैद वोटों का पिटारा जैसे जैसे खुलेगा वैसे वैसे प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो जाएगी। क्योंकि त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी है पालिका, किस और करवट लेगी यह कहा नहीं जा सकता। क्या कमल, कांग्रेस फिर से पालिका बोर्ड बनाएगी या फिर जनता सेना यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।                                   गौरतलब है कि 2014 में हुए नगर पालिका चुनाव में 15 वार्ड हुआ करते थे उस समय भाजपा को 8, कांग्रेस को दो, जनता सेना को 5 सीटें मिली थी  उस समय भाजपा, कांग्रेस ने मिलकर बोर्ड बनाया था लेकिन जनता सेना ने दोनों ही पार्टियों से कोई समझौता नहीं किया था अब ऐसे में इन कयासों पर विराम नहीं लगाया जा सकता है कि फिर से कमल, कांग्रेस बोर्ड बनाएगी या जनता सेना।  लेकिन वार्डौ के हुए परिसीमन से 15 वार्डों को 20 वार्ड किया गया था जिससे कांग्रेस व भाजपा को फायदा होने की पूरे कयास लगाए जा रहे हैं।        ...

प्रतापगढ़ । घर में घुसकर महिला पर गोलिया चलाकर की हत्या

चित्र
तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, कल होगा पोस्टमार्टम पुलिस जांच में जुटी प्रतापगढ़। शहर के बावड़ी मोहल्ला में शनिवार रात करीब 8 बजे तीन नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर एक महिला पर फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। जिला चिकित्सालय में एहतियातन तौर पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एएसआई पारस शर्मा ने बताया कि बावड़ी मोहल्ला में न्याज मोहम्मद अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 38 वर्षीय पुत्री रजिया बी भी साथ में रहती है। परिवार के सभी लोग शनिवार रात को आठ बजे खाना खा रहे थे। इस दौरान वहां तीन लोग नकाबपोश आए। एक युवक के पास पिस्टल थी। उसने रजिया पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से परिवार के लोग कुछ समझ नहीं पाए। फायरिंग के बाद तीनों लोग वहां से बाइक पर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अचेत रजिया बी को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को देखते हुए जिला चिकित्सालय में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं बावड़ी मोहल्ला पर पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में परि...

कनावटी जेल तोड़कर 5 बन्दियों को भगाने का मुख्य मास्टरमाइंड व 5 हज़ार का इनामी बदमाश कंवरलाल बावरी गिरफ्तार

चित्र
छोटीसादड़ी। मध्यप्रदेश नीमच जिले के कनावटी स्थित जेल तोड़कर 5 बंदियों को भगाने का मुख्य मास्टरमाइंड व छोटी सादड़ी पुलिस का 5 हजार का इनामी बदमाश कंवरलाल बावरी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। दरअसल इन दिनों जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देश पर पुलिस वंचित एवं फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। इसी के तहत पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है।  अभियुक्त को छोटीसादड़ी पुलिस ने शनिवार को मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया। थानाधिकारी डूंगरसिंह चुंडावत ने बताया कि पुलिस नीमच रोड पर उप निरीक्षक शंभूलाल दमामी, कांस्टेबल महिपाल सिंह, मुकेश, सुरेश जाट, रामसिंह नाकेबंदी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस को एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। इस दौरान पुलिस को बाइक सवार इनामी बदमाश कवरलाल पुत्र केशुराम बावरी निवासी बंबोरा होने की शंका हुई। इस पर पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने भी उसका पीछा किया तथा घेरा लगा कर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंवरलाल बावरी ऊंचे दर्जे का बदमाश है तथा छोटीसादड़ी पुलिस का हिस्ट्रीशीटर है। इस...

छोटीसादड़ी। जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता तब तक डोडाचुरा नष्टीकरण की प्रक्रिया को रोकने की मांग

चित्र
किसानों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन छोटीसादड़ी। काश्तकारों को मुआवजा राशि देने के बाद ही डोडा चूरा नष्टकरण करने की मांग को लेकर किसान विकास समिति ने मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर, जिला आबकारी अधिकारी के नाम तहसीलदार गणेशलाल पांचाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि पिछले लगातार दो वर्षो से नारकोटिक्स विभाग द्वारा सन 2014-2015 व 2015-2016 में किसानों का डोडा चूरा नष्ट करवाया गया है। जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है। पहले जब डोडा चुरा सरकारी टेंडर प्रक्रिया में किसानों से डोडाचुरा 125 किलो से ठेकेदार द्वारा खरीद किया जा रहा था लेकिन अब डोडाचूरा नष्टीकरण किए जाने से किसानों की मेहनत को पैरों तले कुचला जा रहा है तथा किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिससे कि किसान मानसिक तनाव में है। जिले में इस वर्ष भी विभाग द्वारा किसानों का डोडा चूरा नष्टीकरण कार्य योजना बनाई गई है, जो न्यायोचित नहीं है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों की मांग है कि जब तक किसानों को डोडाचूरा का मुआवजा नहीं मिलता है तब तक डोडा चुरा नष्टीकरण नहीं किया जावे। किसानों को मुआवजा न...

प्रतापगढ़ । शहर के पत्रकरो ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया, एकजुटता की ली शपथ

चित्र
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित दैनिक कांठल की आवाज कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के पत्रकार साथी एकत्रित हुए एवं एक दूसरे को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष एवं दैनिक कांठल की आवाज समाचार पत्र के  संपादक मनोज राठौड़ ने आयोजन के तहत एकत्रित हुए सभी पत्रकारों का स्वागत अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी।  राठौर ने सभी पत्रकार साथियो को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारिता कठिन दौर में आकर खड़ी हो गई है। आये दिन पत्रकारो के साथ मारपीट की घटनाये हो रही है  इन हालात में जहां पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए हमे दिन प्रतिदिन शासन प्रशासन से गुहार लगानी पड़ रही है। आज के इस दिवस पर हम सभी साथी एकता की शपथ लेते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता की ओर अग्रसर होते हुए कार्य करें। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश सोनी ने उपस्थित पत्रकारों को अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम राष्ट्रीय प्र...

नमस्ते गांव हेडलाइंस - पढ़े अपने आस पास की मुख्य खबरे

चित्र
1) सलूम्बर । पालिका विस्तार के विरोध में लोगों ने सौंपा ज्ञापन सलूम्बर ।  सलूंबर नगर में नगर पालिका क्षेत्र विस्तार का विरोध थमने में का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों मुख्यालय के आसपास के 10 गांव को पंचायती राज से मुक्त कर पालिका में शामिल किए जाने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद में परिसीमन क्षेत्र के गांव में लोगों इसका विरोध कर रहे हैं।  इसे लेकर बुधवार को 5 गांव के लोग पूर्व और वर्तमान में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में अदकालिया पंचायत के भई, लकापा और इसरवास पंचायत के डागियांन, रावान, टापरान के लोग लामबंद होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे। जहा प्रकाश चंद्र रेगर, तहसीलदार नारायण लाल जीनगर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा।  ज्ञापन में बताया कि उक्त गांव पालिका में शामिल करने पर लोगों पर अनावश्यक अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। पंचायती राज की सभी योजना से लोग वंचित हो जाएंगे, ज्ञापन में परिसीमन के गांव पंचायत समिति के अधीन ही यथावत रखने की मांग की। इस दौरान सरपंच कालू मीणा, पूर्व सरपंच रूपलाल, राजू मीणा, सीपी मेहता, सुनील सालवी नारायण सिंह, चंद्रशेखर मेहता, राम सिंह रमेश मीणा सह...

प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक थाना का विद्युत चोरो के खिलाफ शक्त कदम, 10 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज

चित्र
         प्रतापगढ़। विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रतापगढ़ में आज निगम के सहायक अभियन्ता नारायण सिंह राठौड़ ने 10 उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराये है। बिजली चोरी थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया की केशराम पुत्र नाथुलाल मीणा निवासी हथुनिया राशि 5315 रूपये व सुरेश पुत्र बालमुकुन्द 5315 रूपये व विद्या शास्त्री निवासी झासड़ी राशि 3386 रूपये व उस्मान मुसलमान निवासी बजंरगगढ़ 6215 रूपये व मीराबाई पत्नि कारूलाल मीणा 5869 रूपये व कन्हैयालाल पुत्र मुरलीदास बैरागी निवासी बासवाड़ा रोड, प्रतापगढ़ 68033 रूपये व शम्भुलाल पुत्र मगन आंजना निवासी चनियाखेड़ी 5850 रूपये व राहुल पुत्र मानसिंह निवासी वरमण्डल 4310 रूपये व गुणवन लाल पुत्र मन्नालाल निवासी वरमण्डल राशि 5850 रूपये व दिलिप पुत्र केसरीमल दोसी निवासी कालका माता रोड़, प्रतापगढ़ के निवासीयो के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत थाना हाजा पर दर्ज हुए है। थानाअधिकारी बीएल मीणा ने बताया की सभी आरोपीयो को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। आरोपियो द्वारा राशि जमा नहीं क...

विधायक शक्तावत आज कानोड़ दौरे पर

चित्र
         कानोड़ नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है आज दोपहर 12:00 बजे के करीब विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत कानोड़ आएंगे और नुक्कड़ सभाएं लेगे। मिली जानकारी के अनुसार विधायक शक्तावत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे लेकिन पालिका चुनाव को लेकर उन्होंने यह कार्यक्रम बनाया है।

जिला कलेक्टर आनंदी का कानोड़ चुनाव की तैयारियों का औचक निरीक्षण

चित्र
  रिटर्निंग अधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश                       कानोड़ ।  सोमवार को उदयपुर जिला कलेक्टर आनंदी ने कानोड़ नगर पालिका चुनाव की तैयारियों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही चुनाव तैयारियों की समीक्षा करते हुए, 20 वार्डों में मतदान स्थल तथा मतगणना स्थल का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिटर्निंग अधिकारी शैलेश सुराणा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मतगणना स्थल पर निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर आनंदी तहसील कार्यालय कानोड़ पहुंची जहां पर सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक की और कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की चूक प्रशासन की ओर से नहीं होनी चाहिए। चुनाव निगरानी दल नगर में पूरी तरह सतर्क रहें। साथ ही जिला कलेक्टर आनंदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कानोड़ चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई है 20 वार्डों में यहां पर चुनाव होना है मतदान स्थल व मतगणना स्थल पूरी तरह तैयार है।

उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में तेज हवाओ और भारी बारिश की सम्भावना के चलते येलो अलर्ट जारी

चित्र
क्षेत्र में तेज हवाओ के साथ बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। माैसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलाें में यलाे अलर्ट यानी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका कारण अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘महा’ है जिसका असर राजस्थान पर भी पड़ेगा। माैसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘महा’ तेजी से तटीय इलाकाें की तरफ बढ़ रहा है।  यह 6 नवंबर की रात गुजरात व महाराष्ट्र के तटीय इलाकाें से टकराएगा। इससे दक्षिणी-पूर्वी इलाकाें में लाे प्रेशर एरिया डवलप हाेगा, इस कारण 6 और 7 नवंबर काे प्रदेश के कई जिलाें में बादल छाए रहेंगे और हल्की व तेज बारिश हो सकती हैं।  माैसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलाें में यलाे अलर्ट जारी किया है, काेटा, बारां, झालावाड़, टाेंक, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्ताैड़गढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, सिराेही जिले इनमे शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 80-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।हालांकि चक्रवात का असर एक ही दिन रहने की संभावना है। फिलहाल माैसम विभाग चक्रवात महा की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

ब्रेकिंग । जनता सेना के प्रत्याक्षी रवाना हुए नामंकन भरने के लिए

चित्र
जनता सेना के 20 प्रत्याशियों ने गोपाल जी मंदिर में लिया भगवान का आशीर्वाद हुए नामांकन के लिए रवाना

कानोड़ भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 के टिकट वितरण को लेकर हंगामा, आपस में चले लात-घूंसे

चित्र
कानोड़। नगर पालिका चुनाव के तहत भाजपा के नामांकन के बाद कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूसे चले। कानोड़ भाजपा में टिकट वितरण को लेकर चल रही खींचतान लड़ाई में तब्दील होती नज़र आयी है। उदयपुर के कानोड़ भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 के टिकट वितरण को लेकर हंगामा हो गया और कार्यकर्ता आपस में लात-घूंसे चलाने लगे। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, डेयरी चेयरमैन गीता पटेल और प्रमुख पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे और हुड़दंग में असहाय नज़र आये। 2 भाजपा पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं को चोट आई है आपको बताते चले कि उक्त बैठक कानोड़ के पुरोहित वाटिका में चल रही थी। मामला बढ़ता देख उदयपुर से आए भाजपा के पदाधिकारी वहां से रवाना हो गए।  दिन में बैंड बाजों के साथ भाजपाइयों ने एकजुटता दिखाई जिसने विरोधियों के दिलों की धड़कन बढा दी लेकिन जैसे ही एकजुटता लात घूंसों में बदली भाजपा फिर बिखरी नजर आई । भाजपा के कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए तो कुछ मंगलवार को किए जाएंगे । जानकारी के अनुसार नामांकन के बाद 3:30 बजे भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 में दाखिल दो नामांकन को लेकर चर्चा चल रह...

Braking News | सराडा में फिर तेज रफ्तार का कहर, बस की टक्कर से उछला बैल कार से टकराया

चित्र
Representation Picture सराडा में फिर तेज रफ्तार का कहर, बस की टक्कर से उछला बैल कार से टकराया  तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 60 फीट दूर नहर में गिरी |  कार में सवार छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर |  सराडा थान के जयसमन्द के जाम्बुडा के समीप हुआ हादसा |  मौके पर पहूंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सलूम्बर होस्पीटल रेफर किया |  कार सवार सलूम्बर क्षेत्र के डगार व शेषपुर के रहने वाले|

ब्रेकिंग न्यूज़ | सलूम्बर पानी की टंकी के पास निकला अजगर

चित्र
सलूंबर पानी की टंकी के पास भोलेनाथ मंदिर के पास में अजगर निकलने से लोग उमड़ पड़े देखने के लिए पाल दरवाजा सलुम्बर की बात।

कानोड़ में भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

चित्र
कानोड़ में भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

सलूम्बर । सलुम्बर के ईसरवास में प्रधानमंत्री ग्राम संपर्क सड़क पर भी लगा टोल नाका

चित्र
सलुम्बर । सलूम्बर  क्षेत्र के अंदर  ईसरवास पर टोल नाका तो पहले से ही है। सरकार द्वारा स्टेट हाईवे पर निजी वाहनों पर से टोल टैक्स शुरू कर दिया गया है जिसके कारन ईसरवास में प्रधानमंत्री सड़क पर लोगो का आवागन होने लगा है।  जो कि टोल नाके से आगे जाकर वापस सड़क पर मिलता है, जिस पर किसान भाइयों के बैल गाड़ी व बरसा खुणा हर, बनोड़ा गाँव के लोगो का आवागमन होता है। उस सड़क पर एक  टोल नाका लगा दिया गया है। एसी स्थिति में आम लोगो का गुजरना बड़ा मुश्किल हो गया है किसान लोगो की बैल गाड़ी ले जाना मुश्किल हो गया है यह टोल नाका ईसरवास  के ग्राम पंचायत के सामने ही लगा हुआ है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर को सौंपी कमेटी ने 20 प्रत्याशियों की सूची

चित्र
कानोड नगर पालिका में भाजपा कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद जनता सेना ने अपनी सूची पूरी तरह तैयार कर जनता सेना के सुप्रीमो व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर को कमेटी ने सोमवार को सौंप दी है | जनता सेना के सुप्रीमो रणधीर सिंह भिंडर देर रात को कर सकते हैं सूची जारी |

Breaking | कानोड़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने जारी करि प्रत्याक्षियों की सूची

चित्र
कानोड़ नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने जारी करि प्रत्याक्षियों की सूची

छोटीसादड़ी। विवाह समारोह से लौट रहे परिजनों को ट्रोले ने लिया चपेट में, तीन गम्भीर घायल

चित्र
छोटीसादड़ी। विवाह समारोह से लौट रहे परिजनों को तेज गति से जा रहे ट्रोले ने बाइक को चपेट में ले लिया। जिसके चलते एक महिला सहित तीन गम्भीर घायल हो गये। घायलों को राहगीरों ने छोटीसादड़ी चिकित्सालय पहुचाया और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी जिसपर पुलिस भी चिकित्सालय पहुची साथ ही ट्रोले का भी पुलिस द्वारा पता लगने की सूचना मिली। जानकारी के अनुसार छोटीसादड़ी नगर के आबिद हुसैन पुत्र इशाक मोहम्मद 55 वर्ष, शमीम बानो पत्नी आबिद हुसैन 52 व शाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन 22 चितौड़गढ़ जिले के गादोला गांव में शादी समारोह में शिरकत कर लौट रहे थे।  एनएच 113 पर कारुण्डा चौराहा के समीप प्रतापगढ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार महिला सहित तीनो खाई में जा गीरे ओर गम्भीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों  व राहगीरों ने घायलों को अपने वाहन से तीनों ही गंभीर घायलों को छोटीसादड़ी चिकित्सालय लाये साथ ही पुलिस को भी सूचना दी जिसपर पुलिस ने भी ट्रोले को पकड़ने के लिए पीछा किया वही गम्भीर घायलों का चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर स्थिति को देखत...

Facebook Follow