` पूर्व विधायक के सामने केबिन बचाने के लिए लगाई गुहार, भीण्डर के सुरजपोल चौराहे पर केबिन हटाने का मामला सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पूर्व विधायक के सामने केबिन बचाने के लिए लगाई गुहार, भीण्डर के सुरजपोल चौराहे पर केबिन हटाने का मामला


भीण्डर। सुरजपोल चौराहे पर गंभीर सागर तालाब किनारे वर्षों से संचालित केबिन को बचाने के लिए सोमवार को केबिन संचालक पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर से मिले। संचालकों ने पूर्व विधायक को पत्र देकर केबिन बचाने की गुहार लगाई, जिस पर पूर्व विधायक ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर के बचाने के लिए आश्वस्त किया।

जानकारी के अनुसार भीण्डर सुरजपोल पर गंभीर सागर किनारे पर स्थित केबिन से नगर पालिका किराया वसुल करके संचालित करवाती आ रही है। पिछले दिनों नगर पालिका ने केबिन को हटाने का विचार कर दिया। जिसके तहत उन्होंने नगर पालिका में केबिन संचालकों को अपने स्तर पर केबिन हटाने के लिए निर्देशित भी कर दिया। जिससे डर के दो केबिन संचालकों ने अपने केबिन हटा दिए। लेकिन वर्षों से केबिन में अपना व्यापार संचालित कर के घर-गुजारा कर रहे लोगों ने पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के पास जाकर पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि पालिका केबिन हटाने की योजना की भनक लगने पर पालिका में भी गए, लेकिन नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश सोनी ने बोला कि केबिन अपने स्तर पर हटा दो अन्यथा नगर पालिका अपने स्तर से हटवायेंगी। इसलिए केबिन बचाने में आप सहयोग करें। इस पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने आश्वस्त किया कि जिला कलेक्टर से मांग करेंगे जब तक पालिका द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाएं तब तक केबिन हटाने की कार्यवाही नहीं की जावें। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष गोवर्द्धन लाल भोई, केबिन संचालक सुरजमल पण्डिया, सत्यानारायण चौबीसा, चम्पालाल प्रजापत, राजु प्रजापत, भगवतीलाल नाई, जगदीश प्रजापत सहित अन्य केबिन संचालक उपस्थित थे।

रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 




recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow