` धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर


धरियावद । वाकली पुलिया के समीप रात 8 बजे के करीबन एक मारुती कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। 2 लोगो को रेफर किया गया व अन्य को मामूली चोटें आने पर उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा चरपोटा में रहने वाले शम्भुलाल पिता नाथू लाल मीणा परिवार सहित अपने निवास से सावरिया सेठ के दरबार में गए थे। 

जहा से लौटते समय धरियावद मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूर उदयपुर मार्ग वाकली पुलिया के समीप कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सुचना 108 व थाना धरियावद में दी गई, मोके पर पहुंच कर घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के जैन के नेतृव में चिकित्सक टीम ने उपचार किया व थाना अधिकारी दोलत सिंह राजावत के निदेश पर हेड कांस्टेबल अभयसिंह, कॉम्स्टेबल जितेंद्र सुरेन्द्र कुमार मोके पर रहे। 


घायलो में गौती पति शभुलाल उम्र 55 व चालक सोहनलाल पिता कृष्णा मीणा के गंभीर चोट लगने पर रेफर किया गया। वही अन्य 5 लोगो को हल्की फुल्की चोट आई। कल्पना पति सोहनलाल निवासी मदा ईशवर के साथ उसका पुत्र कुलदीप व परिवार से रामा पिता नाथू, शम्भु पिता नाथू, कला पति सोहन, गौतम पिता कचरू, मीरा पति गौतम, संतु पति रावजी, रावजी पिता मोतिया, यह सभी बांसवाड़ा जिले के थे।









recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow