संदेश

Accident लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

चित्र
प्रतापगढ़ । धमोतर थाना क्षेत्र के बारावरदा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एनएच 113 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बाबूलाल मीणा पिता नंदलाल मीणा (28) की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिस वजह से वाहन चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।  इस दौरान ग्रामीणों की मदद से मृतक को समीप के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मालिक का नाम मदन लाल डांगी निवासी बोहेड़ा बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही बारावरदा पुलिस चौकी से दशरथ मीणा ने घटनास्थल पर पहुँच कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

चित्र
धरियावद । वाकली पुलिया के समीप रात 8 बजे के करीबन एक मारुती कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। 2 लोगो को रेफर किया गया व अन्य को मामूली चोटें आने पर उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा चरपोटा में रहने वाले शम्भुलाल पिता नाथू लाल मीणा परिवार सहित अपने निवास से सावरिया सेठ के दरबार में गए थे।  जहा से लौटते समय धरियावद मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूर उदयपुर मार्ग वाकली पुलिया के समीप कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सुचना 108 व थाना धरियावद में दी गई, मोके पर पहुंच कर घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के जैन के नेतृव में चिकित्सक टीम ने उपचार किया व थाना अधिकारी दोलत सिंह राजावत के निदेश पर हेड कांस्टेबल अभयसिंह, कॉम्स्टेबल जितेंद्र सुरेन्द्र कुमार मोके पर रहे।  घायलो में गौती पति शभुलाल उम्र 55 व चालक सोहनलाल पिता कृष्णा मीणा के गंभीर चोट लगने पर रेफर किया गया। वही अन्य 5 लोगो को हल्की फुल्की चोट आई। कल्पना पति सोहनलाल निवासी मदा ईशवर के साथ उसका पुत्र कुलदीप व परिवार से रामा पिता नाथू, शम्भु पिता नाथू, कला पत...

प्रतापगढ़ । बस स्टैंड पर खड़ी बस अचानक चल पड़ी, एक मकान के आगे जाकर रुकी बस, बड़ा हादसा टला

चित्र
प्रतापगढ़ । शहर के बस स्टेंड पर एक निजी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते, अचानक बस चल पड़ी। ड्राइवर कुछ समझ पाता की बस ने दो मोटरसाइकिल और थैला गाडी को चपेट में ले लिया, जिससे मोटर साइकलें क्षतिग्रस्त हो गई वही थैला गाडी भी बस के नीचे दब गई। बस सामने के मारुति नगर में स्थित एक मकान के आसरे से रुकी।  गनीमत यह रही की सामने से कोई नही आया, वही मकान में स्थित एक दुकान पर भी मौके पर कोई नहीं बैठा हुआ था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर ट्राफिक पुलिस दिनेश मेनारिया मौके पर पहुंचे व बस को वहां से हटाया गया, वही चालक को पुलिस अपने साथ ले गई। प्रशासन के अनदेखी के चल रही कंडम बसे प्रशासन की अनदेखी के चलते कई बसें कंडम चल रही है, जिससे इस प्रकार के कही बार हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार यहां से बिना वाहन चालक के बसे चल पड़ती है। परिवहन विभाग अगर वाहनों का फिटनेस, प्रदूषण सहित और भी वाहनों में जाच करे तो जिले से सचालित होने वाली 75%बसे का चलना बन्द हो जायेगा। लेकिन प्रतापगढ़ में प्रशासन सतर्क उस वक्त होता है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है।

मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरी बस, 14 यात्री हुए घायल

चित्र
प्रतापगढ जिले के धमोतर थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा टोल नाके के पास एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। बस एक मोटरसायकिल चालक को बचाने के चक्कर मे रोड से उतरकर खाई में जा गिरी। बस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पास के ग्रामीण व धमोतर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची ।वही जिला चिकित्सालय से दो एम्बुलेंस भी मोके पर पहुँची। एम्बुलेंस द्वारा घायलों को लेकर जिला चिकित्सालय ले जाया गया । घायलों को एम्बुलेंस पायलट इएमटी मनोहरलाल धोबी व गणेशलाल मीणा व 104 पायलट लेकर पहुचे। घायलों का जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर है। दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नही हुआ है। जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।बता दे की घायल भेरू सिंह, शांति देवी, भग जी, बालूलाल, थावरी देवी, कमला, रमजू , राहुल, लकमा, भारत, वक्तु, हीरा, गोगा आदि घायल हुए है जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बारातियों से भरी कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मोके पर मौत

चित्र
चित्तौड़गढ़। मध्यप्रदेश से चित्तौड़गढ़ की और जाने वाले रास्ते पर रविवार को यात्रियों से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमे दूल्हे की दादी, चाचा सहित तीन जनों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार भूपालसागर, हाल मधुबन, सेंती निवासी शंकरलाल मीणा के पुत्र की बारात शनिवार को चौमहला, मध्य प्रदेश  में गई थी। जहां से रविवार सुबह करीब 6।30 बजे घर वापसी के दौरान सुवासरा क्षेत्र  के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दूल्हे की दादी 70 वर्षीय चंपा बाई पत्नी इंदर मल मीणा, चाचा गणपत मीणा पुत्र इंद्र मल मीणा व वाहन चला रहे शिक्षक गजेंद्र मीणा पुत्र बाबू मीणा ने मोके पर ही दम तोड़ दिया।

सलूम्बर मार्ग पर हादसा, धरियावद आ रही गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत व दो घायल

चित्र
धरियावद से 8 किमी दूर मानागांव समीप सलूम्बर मार्ग पर तड़के साढ़े चार बजे धरियावद आ रही मारुति वैन गाड़ी सामने भैंस आने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके चलते एक युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक महिला व युवक घायल हो गए। घटना के पश्चात घायल युवक व महिला को धरियावद हॉस्पिटल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान कार चालक गाड़ी का मालिक कार के अंदर बुरी तरह फस गया जिसको पुलिस ने गेस कटर मशीन की सहायता से बाहर निकाला लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी जिसका धरियावद हॉस्पिटल में लाकर पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। थाना उप निरीक्षक दौलतसिंह राजावत ने बताया कि धरियावद निवासी कुलदीप पिता स्व सूरजमल गनोडिया की मृत्यु हो गयी एवं उसका छोटा भाई आनंद व उसकी पत्नी कविता घायल हो गयी। कुलदीप व उसका परिवार अहमदाबाद से धरियावद आ रहे थे जो अहमदाबाद दुकान के सामग्री की खरीदारी करने गए थे तथा कुलदीप की पत्नी अपने पीहर से अहमदाबाद आयी थी जो साथ मे धरियावद आ रहे थे। घटना को लेकर मृतक के काका राजेन्द्र गनोडिया ने पुलिस को रिपोर्ट देकर जानकारी दी। इस दौरान  जैन समाज एवं परिवार के सदस्यों की हॉस्पिटल में ख...

सलूम्बर | कार सवार लोगों पर भारी पड गई बसों के कॉम्पीटीशन की रफ्तार, एक की मौत, तीन घायल

चित्र
ओवर टेक के प्रयास में बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, अधेड की मौके पर मौत, महिला सहित तीन गंभीर सराडा। हादसों की डगर के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर -सलूम्बर मेगा हाईवे पर हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। तेज रफ्तार का कहर हर दिन किसी न किसी की जिन्दगी छिन्न रहा है लेकिन हादसों को रोकने या नियंत्रित करने के लिए न तो सरकार की ओर से कोई प्रयास हुए और न ही प्रशासन की ओर से। ऐसे में हर रोज दम तोडती बेगुनाह ज़िंदगिया का जिम्मेदार किसे माना जाए। ऐसा ही रुह कंपा देने वाला एक हादसा बुधवार शाम को उदयपुर - सलूम्बर स्टेट मेगा हाइवे पर जयसमंद के पास झाबुंडा मोड़ में हुआ। जहां दो बसों के प्रतिस्पर्धात्मक ओवर टेक की रफ्तार ने सामने से आ रही स्वीफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सडक से बाहर जाकर गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे मे एक अधेड की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जयसमंद चौकी प्रभारी वक्त सिंह ने बताया कि उदयपुर गरियावास निवासी विनित कुमार ( 58 ) पुत्र भंवरलाल जायसवाल ( जैन ) इनकी पत्नी कृष्णा ( 54 ) पुत्र सपवन जायसवाल (28 ) एंव दादा भंवर...

ब्रेकिंग: निम्बाहेड़ा बम्बोरी मार्ग पर मोटरसाइकिल व कार की भयानक भिड़ंत, एक की मौत

चित्र
छोटीसादड़ी । उपखण्ड क्षेत्र के बम्बोरी गांव के समीप निम्बाहेड़ा बम्बोरी मार्ग पर भगवानपुरा बस स्टैंड के समीप हीरो CD डीलक्स बाइक और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने सामने भिड़न्त हो गयी । बम्बोरी निवासी लोकेश जणवा ने बताया कि कार ओर बाइक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी की बाइक मोके पर ही चकनाचूर हो गयी ।  मोके पर पहुचे मौजूद लोगों पुलिस और 108 को सूचना दी, जिस पर मौके पर पहुचीं 108 एम्बुलेंस कर्मचारी ईएमटी महेश पाटीदार पायलट शक्ति सिंह ने घायलों को निम्बाहेड़ा सामुदायिक चिकित्सालय पहुचाया। जहाँ से एक व्यक्ति की मौत और एक व्यक्ति के गंभीर घायल होने की सूचना मिल रही है। रिपोर्ट: लोकेश जणवा 

छोटी सादड़ी : रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक की हुई मौत, एक की हालत गंभीर और 8 घायल

चित्र
एनएच 113 पर जखमिया  गांव के पास हुआ हादसा छोटी सादड़ी एनएच 113 जाखमया गांव के पास चित्तौड़ की ओर से आ रही बांसवाड़ा डिपो की बस अचानक संतुलन बिगड़ जाने से रोड से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी पेड़ की एक बड़ी शाखा बस के अंदर जा घुसी गनीमत रही कि बस पलटी नहीं बस में बैठे यात्रियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है वहीं आठ और अन्य घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही छोटी सादड़ी चिकित्सालय पर मौजूद 108 एंबुलेंस 104 एंबुलेंस अन्य इमरजेंसी वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को छोटीसादड़ी चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, डीएसपी विजयपाल सिंह संधू, तहसीलदार गणेशलाल पांचाल, दितीय थानाधिकारी शंभूलाल दमामी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित कई व्यक्ति दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। रिपोर्ट - लोकेश जणवा

कानोड़-अकोला रोड पर बाइक-वेन की भिड़ंत, बाइक चालक घायल

चित्र
आज कानोड़ - आकोला रोड पर दोपहर में प्रिंस सोनी पिता बसंत लाल सोनी किसी कार्य से सलूम्बर जा रहे थे खेड़ी चौराहे के पास गलत दिशा से आ रही वेन ने उनको चपेट मे ले लिया। जिस से प्रिंस दुर्घटनाग्रस्त हो गए। खबर के मुताबिक प्रिंस को सर पर थोड़ी चोट आयी है व हाथ फेक्चर हो गया है आस पास के लोगो ने तुरंत एम्बुलेंस को बुलाया व कानोड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार करके प्रिंस को उदयपुर के लिए रेफर कर दिया। भिड़ंत इतनी जोर से थी की पहना हुआ हेलमेट भी टूट गया, जिसके कारण उनके सिर में चोट आयी है।   रिपोर्ट - शम्बू लाल कांठा

सलूम्बर मेघा हाईवे पर हुई वाहनों में हुई भिड़ंत से एक की मौत

चित्र
आज सलूम्बर मेघा हाईवे पर तड़के बस्सी के निकट कर और बाइक की भिड़ंत में बेडवाल निवासी प्रकाश (पुत्र खेमा मीणा) घायल हो गया। तत्पश्च्यात तुरंत उसे सामान्य चिकित्सालय में पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पंहुचा। चिकित्सालय पहुंचने के कुछ समय बाद प्रकाश को मृत घोषितकिया गया। रिपोर्ट: देवानंद दमानी

पेड़ की टहनी काटते कुंए में गिरने से मजदुर की मौत, भीण्डर पुलिस थाना क्षेत्र का मामला

चित्र
                    भीण्डर । भीण्डर पुलिस थानार्न्तगत एक खेत पर पेड़ की टहनी काटते हुए असंतुलित होकर कुंए में गिरने से एक मजदुर की मौत हो गई। मजदुर के शव को कुंए से बाहर निकाल करके भीण्डर चिकित्सालय लेकर आएं। यहां खेत मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को मौताणा देने के बाद शाम 6 बजे पोस्टमार्टम करवा करके शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार भीण्डर निवासी पुरूषोतम चौबीसा का मदनपुरा गांव के निकट खेत स्थित है। खेत पर पेड़ की टहनिया की कटाई के लिए दो मजदूरों को लेकर गए थे। यह दोनों भाई थे जो वाणियातलाई पंचायत के आड़ापंथ गांव निवासी थे। दोनों भाई खेत पर पेड़ों की कटाई कर रहे थे कि इस दौरान सुबह करीब 10 बजे कुंए के निकट पेड़ की टहनी काटते समय कन्ना रावत पिता रामा रावत(45) अंसतुलित होकर कुंए में जा गिरा। कुंआ सुखा होने से कन्ना रावत के अंदर गिरने से सिर पर चोट आई। इस पर तुरन्त दूसरी और काम कर रहा कन्ना का बड़ा भाई उदयलाल पिता रामा रावत तुरंत कुंए में उतर करके अपने भाई को बाहर निकाला। इस दौरान धड़कन चल रही थी जिसको लेकर तुरन्त भीण्डर चिकित्सालय पहुंचे...

बाड़मेर : रामकथा का पंडाल गिरा, करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत

चित्र
Source : News 18 बाड़मेर में रविवार को आंधी-तूफान ने कहर बरपाया. इसके कारण जसोल गांव में पंडाल गिर गया, इसमें करंट फैलने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. बाड़मेर में रविवार को आंधी तूफान   ने जबर्दस्‍त कहर बरपाया. इसके कारण जिले के जसोल गांव में चल रही रामकथा का पांडाल गिर गया. पांडाल में लोहे के इस्‍तेमाल के चलते इसमें करंट फैल गया. पांडाल के नीचे दबने और करंट लगने से 14 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. चार दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन घटनास्‍थल पर पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताया है. Source - News18.com

कानोड़ : सड़क दुर्घटना में तीन घायल

चित्र
कानोड़ । कानोड से बांसी सड़क मार्ग पर पृथ्वीराज जी का खेड़ा घाटी पर सायं साढे चार बजे बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए घायल यशवंत पुत्र कचरू नाथ जाती रावल उम्र 18 वर्ष,  कुणाल पुत्र संतोष शर्मा उम्र 23 वर्ष, रूपा पुत्र गौतम मीणा उम्र 18 निवासी पारसोला थाना प्रतापगढ़ को घायल अवस्था में कालीभींत पीएससी की 108 द्वारा कानोड़ राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार किया गया।  मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक पास के गांव में डीजे बजाने के लिए पारसोला थाना प्रतापगढ़ से आए थे जो बाइक से कानोड़ चाय नाश्ता करने जा रहे थे । तभी सामने से आई अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे तीनों बाइक सहित दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, वह मौका पर्चा बनाते हुए कार्रवाई शुरू की। रिपोर्ट - शंभूलाल कांठा

जयसमंद | कार ने महिला को लिया चपेट में

चित्र
एंकर ।  उदयपुर जिले के सराडा थाना क्षेत्र के जयसमंद पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार से आ रही कार ने महिला को चपेट मे लिया, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना तेज हुआ की महिला चौकी के बहार नाकाब्ंदी के लिए लगे बेरिकट मे फ़स गई और महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थल पर बढती भीड को देख चालक ने चौकी मे घुस कर अपना बचाव किया। हादसे की सूचना पर थानाधिकारी रतन सिंह मय जाप्ता घटनास्थल पर पहुँचे और मृतक की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानी बाई पत्नी भग्गा पटेल निवासी खेराड़ के रूप में हुई है रिपोर्ट - देवानंद दमामी सलूंबर | पेड़ का डाल गिरने से महिला की मौत,  पूरी खबर  

सलूंबर | पेड़ का डाल गिरने से महिला की मौत

चित्र
सलूंबर थाना क्षेत्र के बनोडा गांव के सड़क किनारे मोटरसाइकिल पर सवार महिला पर पेड़ का डाल गिरने से मौत हो गई। बनोड़ा गांव के सलूंबर बेड़ावल मार्ग पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर भूरी पत्नी नानजी मीणा उम्र 40 वर्ष निवासी बेड़ावल अपने पति के साथ बेड़ावल से  धावडी मंगरी गामाडा पाल सामाजिक आयोजन में जा रही थी कि रास्ते में बनोड़ा के समीप सड़क किनारे पीपल के पेड़ डालिया काटते हुए डाल का एक भारी लकड़ी मोटरसाइकिल पर सवार महिला भूरी के सिर पर गिरी जिससे महिला एवं उसके साथ छोटा बालक घायल हो गए, दोनों को राहगीरों की मदद से सामान्य चिकित्सालय सलूंबर पहुंचाया जहां महिला का प्राथमिक उपचार कर उदयपुर रेफर किया गया| महिला भूरी के सिर में गंभीर चोट लगने से उदयपुर चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को वापिस सलूम्बर सामान्य चिकित्सालय में लाया गया जहां के मुर्दाघर में शव को रखा गया। वही घटना की सूचना पर सलूंबर थाना अधिकारी रामेश्वर चौहान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे जहा मौके पर पंचनामा कर रिपोट दर्ज कर दी गई परंतु गाव के लोगो ने परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहयोग की मांग की वही तहसीलदार नारायण लाल जीनगर ...

ब्रेकिंग न्यूज़ । एमबी हॉस्पिटल के वार्ड में लगी आग

चित्र
उदयपुर। एमबी हॉस्पिटल के वार्ड में लगी आग, तीन दमकले पहुची मौके पर, हॉस्पिटल प्रशासन में मचा हड़कंप, मरीजों को लाया गया वार्ड के बाहर, हॉस्पिटल के बाहर जमा हुई सैकड़ों लोगों की भीड़, हॉस्पिटल प्रशासन आग पर काबू पाने का कर रहा प्रयास।

ब्रेकिंग न्यूज़ : अचानक टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रेक्टर

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज़ उदयपुर जिले के सलूम्बर नगर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। नगर के बांसवाड़ा - किर की चौकी रोड़ से सीमेंट से भरा ट्रेक्टर गुजर रहा था कि अचानक ट्रेक्टर का टायर फट गया और ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर मजदूर की हाथ थेला गाड़ी से टकरा गया। गनमित रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। रिपोर्ट - देवानंद दमामी SUNDAY DOSE | कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व  आस-पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले

ब्रेकिंग न्यूज़ : भीण्डर-कानोड़ रोड पर हादसे में युवक की मौत

चित्र
ब्रेकिंग न्यूज़  भीण्डर-कानोड़  मार्ग पर हुआ हादसा, पिकअप वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल ,पिकअप में भरा था डोडा चूरा, डूंगला थाना क्षेत्र का मामला

सलूम्बर रोड पर स्वीफ्ट कार और टेम्पों के बीच हुई भिड़न्त

चित्र
सलूम्बर में उदयपुर रोड के अद्कालिया चौकी पर मैजिक टेंपो व कार की भिड़त हुई, जिसमें 13 लोग घायल हो गये और एक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी अनुसार मैजिक टेंपो सलूम्बर से जयसमंद की ओर जा रहा था, वहीं सामने से आई स्वीफ्ट कार जो अनियंत्रित होकर टेम्पो से जा टकराई, जिसमे दोनो चालक समेत 13 लोग घायल हो गये और 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका नाम कचरू जोगी के रूप में सामने आया है। मौके पर थाना अधिकारी रामेश्वर सिंह चैहान व एसआई भेमजी गरासिया पंहुचे और एकत्रित भीड़ को दूरकर घायलों को एंबुलेंस के जरिये सलूम्बर के सरकारी अस्पताल में पंहुचाया। जहां से 7 गंभीर घायल को उदयपुर रेफर कर दिया गया रिपोर्ट - देवानंद दमामी

Facebook Follow