छोटी सादड़ी : रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एक की हुई मौत, एक की हालत गंभीर और 8 घायल
एनएच 113 पर जखमिया गांव के पास हुआ हादसाछोटी सादड़ी एनएच 113 जाखमया गांव के पास चित्तौड़ की ओर से आ रही बांसवाड़ा डिपो की बस अचानक संतुलन बिगड़ जाने से रोड से नीचे उतरकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी पेड़ की एक बड़ी शाखा बस के अंदर जा घुसी गनीमत रही कि बस पलटी नहीं बस में बैठे यात्रियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है वहीं आठ और अन्य घायल हुए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी सूचना मिलते ही छोटी सादड़ी चिकित्सालय पर मौजूद 108 एंबुलेंस 104 एंबुलेंस अन्य इमरजेंसी वाहन घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को छोटीसादड़ी चिकित्सालय पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, डीएसपी विजयपाल सिंह संधू, तहसीलदार गणेशलाल पांचाल, दितीय थानाधिकारी शंभूलाल दमामी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित कई व्यक्ति दुर्घटना स्थल पर पहुंचे।
रिपोर्ट - लोकेश जणवा

