संदेश

लोकल न्यूज़ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भीण्डर। जनता सेना खेरोदा मण्डल कार्यकारिणी गठित

चित्र
खेरोदा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने घोषित की कार्यकारिणी भीण्डर। जनता सेना राजस्थान के खेरोदा मण्डल कार्यकारिणी मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर व प्रदेशाध्यक्ष नानालाल जणवा के निर्देशानुसार घोषित की। जिसमें उपाध्यक्ष कमलाशंकर लौहार खेरोदा, भगवतीलाल पुष्करना खेड़ली, प्रेमलाल मीणा धावड़िया, कैलाश उपाध्याय नीमड़ी, लक्ष्मण सिंह शक्तावत वाणियातलाई, नंगाराम डांगी कड़ेचा, महामंत्री बद्रीलाल जाट खेरोदा, कमलेन्द्र सिंह शक्तावत खानातलाब, मंत्री अम्बालाल रावत अड़िन्दा, विष्णु जोशी बाठेड़ाखुर्द, चम्पालाल शर्मा ब्राहम्णों की तलाई बग्गड़, निर्भयसिंह कुंथवास, अम्बालाल रावत लखमेला, लिम्बाराम रावत फलाडोर, कोषाध्यक्ष रोशननलाल पोखरना खेरोदा, संगठन मंत्री खेमराज अहीर हमेरपुरा, मांगीलाल रावत मेनार, दीपक रावत दरजिया तलाई, कालुलाल जाट बांसड़ा, हीरालाल शर्मा केदारिया, उदयलाल रावत पिण्डोलिया, सदस्य मानसिंह राठौड़ पटोलिया, बगदीराम रावत फुसरिया, लोगरलाल रावत वेरीपुरा, महेन्द्र सिंह गोपालपुरा, भीमलाल मेनारिया खरसाण, भगवानलाल डांगी मावली डांगियान, भगवानलाल मीणा रामा खेड़ा, बाबूलाल गायरी ...

सलूंबर। एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान का आगाज, चेयरमैन शर्मा ने पौधारोपण कर किया श्री गणेश

चित्र
सलूंबर। नगर पालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे एक व्यक्ति एक पेड़ अभियान का शनिवार को उदयपुर रोड पर पौधारोपण कर श्री गणेश किया गया। नगर पालिका अध्यक्षा राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि शहर में पर्यावरण को बचाने, शहर को हरा-भरा एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से 500 पौधरोपण का संकल्प लिया गया। जिसके तहत शहर के मुख्य मार्गो पर पौधरोपण किया जाएगा। इस अभियान में एक व्यक्ति को एक पेड़ का जिम्मा सौंपा जाएगा। पौधे को संरक्षण करने वाले को संकल्प पत्र भरकर देना होगा और उक्त पेड़ को संरक्षण प्रदान करना होगा, इस अभियान में परियावरण संरक्षण समिति भी अपना सहयोग प्रदान कर रही हैं इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, नेता प्रतिपक्ष अब्दुल रहुफ खान, पार्षद राकेश पूर्बिया, हिना हरिजन व जयप्रकाश जैन, पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रहलाद पटेल , राकेश प्रजापत, रामभरोसे पुरोहित , शहरवासियों में मोईनुद्दीन मंसुरी, सुंदरम जैन, चिराग चन्चावत, महाकाल सेना के धर्मेंद्र सुथार, धर्मेंद्र भोई , कपिल साहू, मनोज ताजावत आदि मौजूद थे । रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

कानोड़। भामाशाहो के सहयोग से बना सरस्वती सभागार, सोरम द्वार का हुआ उद्घाटन

चित्र
कानोड़। चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ में शनिवार को प्रातः 9.15 बजे विद्यालय परिसर में सरस्वती सभागार, प्रार्थना स्थल, जल मन्दिर, सोरम द्वार एंव मंच सज्जा कक्ष का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शान्तिचन्द्र बाबेल ने की। अतिविशिष्ट अतिथि  धनेषचन्द्र भाणावत, विशिष्ट अतिथि सीबीईओ महेन्द्र जैन, समाजसेवी बसंत कुमार नान्देचा, रेवेन्यु इंस्पेक्टर बंषी लाल तेली, पुर्व प्रधान करण सिह कोठारी, पुर्व छात्र परिषद अध्यक्ष मदनलाल व्यास, कमलादेवी बाबेल, सज्जन देवी भाणावत थे।  कार्यक्रम की शुभारम्भ ईश वन्दना के साथ हुआ। सभी अतिथियो का स्वागत मार्ल्यापण, मोठड़ा एंव उपारणा ओठाकर प्रधानाचार्य राजेष गहलोत, विद्यालय परिवार के सदस्यो एंव नगरवासीयो द्वारा किया गया।  स्वागताध्यक्ष सोहन लाल भाणावत ने सभी अतिथियो का स्वागत उद्बोधन के द्वारा स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्भोदित करते हुए अतिथियो ने भामाशाहो द्वारा सरकारी विद्यालय में भी सक्रिय भुमिका निभाकर दान देने के कार्य की सराहना की गई। चतुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कानोड़ में विद्यालय परिसर में स...

भीण्डर । बरसती बूँदो के बीच किया योगाभ्यास

चित्र
भीण्डर स्थानीय राजकीय  बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीण्डर में पिछले 6 दिन से चल रहे योग शिविर में आज शिविर के 6ठे दिन बरसती बूँदो के मध्य योग प्रेमियो ने योगाभ्यास किया, ज्ञातव्य है की कानोड़ के दक्ष प्रशिक्षक भगवती लाल तेली और राजेंद्र मुर्डिया के सानिध्य में 5 अगस्त से शुरू हुये इस योग शिविर में दिनों दिन ग्राम वासियो की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है, इसी के तहत आज बारिश के मध्य भी योग प्रेमियो में उत्साह था और उन्हें बरसती बूँदो के मध्य भी योगाभ्यास और प्राणायाम जारी रखा।। स्थान परिवर्तन सुचना योग शिविर के अगले 4 दिन का शिविर कन्याशाला स्कूल के स्थान पर डॉ मेनारिया हॉस्पिटल कानोड़ रोड भीण्डर पर रखा गया है।। स्थान - मेनारिया हॉस्पिटल भीण्डर दिनांक 11 अगस्त से 14 अगस्त तक समय सुबह 5।45 से 7 बजे तक  

बाँसड़ा का खेडा में बारिश का पानी भरने से रास्ता बंद

चित्र
बाँसड़ा के निकटवर्ती गांव बाँसड़ा के बाँसडॉ का खेडा के पास से गुजरती रेलवे लाइन मावली से बड़ीसादड़ी जाने वाली रेलवे लाइन पर आनंदमार्ग पुलिया के अंदर बारिश का पानी भर गया, जिससे नीमड़ी का कच्चा रास्ता बंद हो गया। जिसे नीमड़ी से बाँसड़ा का खेडा आने जाने में लोगो को परेशानी हो रही है । पास में एक कुआ भी पानी से भर गया। जिससे कुए में कबूतर भी मर गए। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

कपासन उपखंड क्षैत्र में अब तक कुल 678 एमएम बारिश

चित्र
कपासन नगर स्थित राजराजेश्वर बड़ा तालाब का दृश्य कपासन । कपासन उपखंड क्षैत्र में बीते 24 घंटे में रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते अब तक कुल  678 एम एम बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को क्षैत्र में बांकली नदी उपरी इलाकों में हुई झमाझम बारिश से उफ़ान पर रही । जिससे शनिमहाराज से भादसोड़ा, गुमानपुरा से उचनार व सूरपुर कि पुलिया पर आवागमन बाधित रहा । वाहनधारी और पैदल यात्रीयो को नदी का उफान कम होने का इंतजार करते देखा गया। वही कपासन नगर के प्रमुख पेयजल स्रोत के रूप में पहचान रखने वाले राजराजेश्वर बड़ा तालाब अभी भी अपनी भराव क्षमता 12.5 फिट के मुकाबले शुन्य पर ही है। हालांकि की तालाब पेटे से इस वर्ष मिट्टी का दोहन किते जाने से बारिश का पानी तो तालाब में जमा हुआ है परन्तु गेज तक नहीं पहुच पाया है। क्षैत्र में रुक रुककर हो रही बारिश से नगर की पुराने कुलचे मकान ढहने लगे हैं। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर  

सलूम्बर। गोमती व झामरी नदी में पानी की आवक शुरू

चित्र
उदयपुर जिले में पिछले दो दिनों से कही हल्की तो कही तेज बारिश का दौर जारी है, इसी क्रम में कल रात को जिले में कही जगह हुई झमाझम बारिश से क्षेत्र की कई नदियों में पानी की अच्छी आवक देखी जा रही है। जिसके चलते जिले में विश्व प्रसिद्ध विख्यात जयसमन्द झील को भरने में सबसे सहायक गोमती व झामरी नदी में भी पानी की आवक शुरू हो गई है,  शुक्रवार को जब इस मानसूम की पहली अच्छी बारिश का पानी इन नदियों में पहुचा तो इस नजारे को देखने के लिए क्षेत्रवासी उमड़ पडे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

बीजेपी मंडल भीण्डर द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को दी गयी श्रद्धांजलि

चित्र
उदयपुर जिले के भिंडर नगर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को भारतीय जनता पार्टी मंडल व युवा मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ दिवंगत नेता सुषमा स्वराज को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प माला चढ़ाकर उनको नमन किया। दो मिनट का मौन रखा गया। युवा मोर्चा द्वारा देश के गृहमंत्री अमित शाह को जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने पर पोस्टकार्ड लिखें गए।  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

सलूम्बर । सांसद आदर्श गाँव टोडा में बारिश से 2 मकान ढहे

चित्र
सलुम्बर क्षेत्र सासंद आदर्श गाँव टोडा में विगत दिन से जारी बरसात में पिछली रात 2 मकान ढहे। शंकर पुत्र भीमजी केशरोत व रमेश पुत्र शंकर  कलावत के मकान ढहे, करीब रात कि 2 बजे लगातार बारिश के कारण मकान ढहने से घर में सब सामान मलबे में दबा, बाल बाल बचे, अर्जुन मेहता ने बताया कि ग्रामीणो ने काफी मेहनत कर जरुरी सामान निकाला। रिपोर्ट - देवानंद दमामी

लसाडिया में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

चित्र
लसाडिया | उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया।  मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गौतम लाल मीणा, अध्यक्षता प्रधान कन्हैया लाल मीणा, विशिष्ठ अतिथि बीडीओ लसाड़िया रविन्द्र प्रकाश आचार्य, अतिविशिष्ठ अतिथि सामाजिक सुरक्षा अधिकारी लोगर लाल मीणा और फॉरेस्टर कुण नाका सोनम  मीणा सहित क्षैत्रीय जनप्रतिनिधि सरपंच पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य थे । कार्यक्रम को विधायक, प्रधान, विकास अधिकारी ने संबोधित किया। उध्बोधन जनजाति जागरण मंच के अध्यक्ष नदंलाल मीणा ने दिया।   उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम में क्षैत्र के ग्रामीण बालक-बालिकाए उपस्थित हुए।  कार्यक्रम में सांस्कृतिक, नाटक, गरबा नृत्य और आदिवासी क्षेत्र की संस्कृति रीति रिवाज आधारित कई कार्यक्रम आयोजित हुए। बाईक रैली भी निकाली गई जिसमें कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।  बारिश होने पर भी कार्यक्रम को देखने व सुनने के लिए ग्रामीण भिगते हुए और छाता लेकर देखने आये थे। जनजाति जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग रहा मंच का संचालन अर्जुन मीणा और उदय लाल मीणा ने किया। अंत में आभार व्यक्त प्र...

कपासन ।अच्छी बारिश के चलते क्षैत्र की बांकली नदी उफान पर

चित्र
कपासन सहित आसपास के क्षेत्र में हो रही अच्छी बारिश के चलते क्षैत्र की बांकली नदी उफान पर है। प्राप्त जानकारी अनुसार क्षैत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली के निकट गुजर रही बांकली नदी उफान आ जाने से शनि महाराज भादसोड़ा मार्ग पर यातायात रुक गया है वहीं क्षैत्र के विद्यालयों में पहुंचने वाले शिक्षक व विद्यार्थी मार्ग बदल कर गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। वही बांकली नदी उचनार व सूरपुर गांव के समीप से भी निकलती है उक्त दोनों गांवों की पुलिया पर भी आवागमन रुका हुआ है । पैदलयात्री व वाहनों को नदी के मुहाने पर रोक दिया गया है । नदी का बहाव कम होने का इंतजार कर रहे हैं लोग। ग्रामीणों ने नदी किनारे पहुंच कर अनजान लोगों से नदी पार नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

कपासन। तेज़ बारिश के कारण धराशाही हो रहे पुराने झर्झर मकान

चित्र
कपासन क्षेत्र के सदर बाजार स्थित पुराने झर्झर केलुपोश मकान तेज बारिश के चलते धराशाही हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बाजार के बीचों-बीच स्थित दुकान पर रात घटित हुआ। जहां केलुपोश झर्झर दुकान ढह गई। आसपास के मकानों में भी दरारें आ रही है ।समय रहते यदि इस ओर ध्यान नही दिया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

पंजाब व चंडीगढ के राज्यपाल पहुंचे सांवलिया सेठ के दरबार

चित्र
उदयपुर। पंजाब व चंडीगढ के राज्यपाल वीपी सिंह ने शुक्रवार अपरान्ह भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन किए। इस अवसर पर पहुंचे भाजपा के विधायको व पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया व राजस्थान पुलिस की ओर से उन्हे गाॅड ऑफ़ ऑनर पेश किया गया। इस अवसर पर सिंह ने मंदिर के प्रति प्रगाड आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यहां कि व्यवस्थाऐं अच्छी है। राज्यपाल सिंह उदयपुर से सडक मार्ग से अपरान्ह 3ः45 बजे सांवलियाजी मंदिर के दक्षिण द्वार पर पहुंचे, जहां पर पूर्व मंत्री, विधायक तथा भाजपा से जूडे पदाधिकारीयों ने उनको गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इसी द्वार पर राजस्थान पुलिस की टुकडी ने गार्ड ऑफ़ ऑनर पेश किया। मौके पर जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार व पुलिस अधिक्षक अनिल कयाल भी उपस्थित थे। सांवलियाजी मंदिर में पहुंच कर सेठ के मत्था टेका तथा भण्डार में चढावे की राशि चढाई।  दर्शन के दौरान पंडित विश्वनाथ आमेटा ने मंगलाचरण की प्रस्तुती दी। मंदिर परम्परा के अनुसार ओसरा पूजारी मुकेश महाराज ने उन्हे उपन्ना, छवि व प्रसाद भेंट किया गया। उन्होने मंदिर की परिक्रमा करने के बाद आमली स्थित भैरूजी के भी दर्शन किए। दर्शन के बाद पत्...

भींडर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को एपीओ

चित्र
भींडर।   राजस्थान सरकार के स्वायत शासन विभाग जयपुर ने आदेश निकालते हुए प्रशासनिक कारणों से नगर पालिका भिंडर के अधिशाषी  अधिकारी रोहित कुमार मिल को शुक्रवार को एपीओ कर दिया और निर्देशालय में लगाया गया।  उनके स्थान पर ललित सिंह देथा को लगाया गया। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा

सलूम्बर। बच्चो को पकड़ने व चोरी के शक में ग्रामवासियो ने 5-6 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा

चित्र
सलुम्बर क्षेत्र के सराड़ा तहसील के रठौड़ा में ग्रामवासियों ने एक बोलेरों में 5-6 से संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ कर रठौड़ा चौकी मे पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है की बच्चों को पकड़ना और चोरी करने वाले गिरोह मे शामिल होने का भी शक है। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

लसाडिया में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी के लिए बैठक

चित्र
विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त लसाड़िया पचायत समिति परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जिसकी तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें अपनी संस्कृति रीती रिवाज आधारित प्रोग्राम, गेर नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वालीबॉल प्रतियोगिता, महिला नृत्य सहित विभिन्न कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर कई कार्यकर्ताओं मौजूद थे। रिपोर्ट - भैरुलाल आमेटा

छोटीसादड़ी। बाइक फिसलने से एक घायल

चित्र
छोटीसादड़ी उपखण्ड के बम्बोरी -हडमतिया जागीर मार्ग पर बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हो गया है। राहगिरो ने 108को सूचना दी।मौके पर पहुची 108 चालक-शक्ति सीह व ऐंमटी महेश पाटीदार ने घायल को बम्बोरी लाया गया।घायल का नाम विजय सिंह एवं भवर सिंह (57) साल बताया जा रहा है। लोकेश जणवा ने बताया की विजय सिंह हडमतिया जागिर से अपने गांव जा रहा था। बीच रास्ते मे बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे बंबोरी से प्राथमिक उपचार के बाद निम्बाहेड़ा रेफर किया गया।

छोटीसादड़ी। फतेहसिंह जी का खेड़ा को मानपुरा ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग

चित्र
छोटीसादड़ी। फतेहसिंह जी का खेड़ा को साटोला ग्राम पंचायत में विलय नहीं करने तथा मानपुरा जागीर ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि फतेहसिंह जी का खेड़ा मानपुरा ग्राम पंचायत से मात्र आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जबकि नवीन पुनर्गठन पंचायत साटोला से इसकी दूरी 4 किलोमीटर है। वर्तमान पंचायत कार्यालय पर गांव के बुजुर्ग महिलाएं व निवासी पैदल ही पहुंच सकते हैं। लेकिन साटोला पंचायत कार्यालय पहुंचने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं है। साथ ही नवीन पुनर्गठित साटोला ग्राम पंचायत में प्रदर्शित सूची के अनुसार मतदाता की संख्या 3456 है। जबकि मानपुरा जागीर में इसकी संख्या 2829 है। इसमें फतेहसिंह जी का खेड़ा गांव के मतदाताओं की संख्या 287 है। ऐसे में मानपुरा जागीर में मतदाताओं की संख्या 3116 रहेगी तथा साटोला की 3169 तरह जाएगी। जिससे दोनों पंचायतों का स्तर समान हो जाएगा। राजस्व रिकार्ड के अनुसार भी पटवार हल्का मानपुरा जागीर में ही आता है। पटवार हल्का बंबोरा के रूपपुरा तथा मालीखेड़ा भी ग्राम पंचायत मानपुरा ...

लसाडिया। उपमुख्यमंत्री पायलट के समक्ष रखी लसाडिया की जनसमस्या

चित्र
लसाडिया। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समक्ष लसाडिया क्षैत्र की विभिन्न जन समस्या का ज्ञापन सौंपा गया। लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार सहित कई विभागों में मुखिया के पद रिक्त हैं जिससे कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है तथा कार्यो में रुकावट हो रही है। लसाडिया क्षैत्र में ग्राम विकास अधिकारी व पटवारी की कमी है दो-तीन पंचायतों का कार्यभार एक कर्मचारी के भरोसे होने से क्षैत्रवासियो को कार्य के लिए चक्कर लगाने पड़ते हैं। ज्ञापन देने में लसाडिया पुर्व सरपंच एवं देहात जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस रुपलाल मीणा सहित क्षैत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

सलूम्बर। न्यू पेंशन योजना के विरोध में सलूम्बर मुख्यालय पर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

चित्र
उदयपुर जिले के सलूम्बर उपखंड मुख्ययाल पर न्यू पेंशन स्कीम एम्पलाईज फैडरेशन ऑफ राजस्थान के प्रांतव्यापी आहान पर आज नई पेंशन योजना को लेकर सलूम्बर में शव यात्रा निकालकर पुतले का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया। नई पेंशन योजना के विरोध में सलूम्बर उपखंड स्तर पर सलूम्बर राजकीय विद्यालय स्कूल से दोपहर 3 बजे शव यात्रा निकाली गई। शव यात्रा राजकीय सिनियर सेकंडरी विद्यालय से शुरू हुई जो चुंगी नाका होकर उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां उपखंड कार्यालय के सामने एनपीएस पुतले के शव का दाह संस्कार कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हिमांशु भट्ट ने बताया कि सरकार द्वारा एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों पर से योजना लागू की गई है जो शेयर बाजार पर आधारित एक मिच्युअंल फंड है जो कर्मचारियों को पेंशन की गारंटी नहीं देता है जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है इस मौके पर भारी संख्या में सरकारी कर्मचारी मौजूद रहे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

Facebook Follow