भीण्डर । बरसती बूँदो के बीच किया योगाभ्यास
भीण्डर स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीण्डर में पिछले 6 दिन से चल रहे योग शिविर में आज शिविर के 6ठे दिन बरसती बूँदो के मध्य योग प्रेमियो ने योगाभ्यास किया, ज्ञातव्य है की कानोड़ के दक्ष प्रशिक्षक भगवती लाल तेली और राजेंद्र मुर्डिया के सानिध्य में 5 अगस्त से शुरू हुये इस योग शिविर में दिनों दिन ग्राम वासियो की संख्या और उत्साह बढ़ता जा रहा है, इसी के तहत आज बारिश के मध्य भी योग प्रेमियो में उत्साह था और उन्हें बरसती बूँदो के मध्य भी योगाभ्यास और प्राणायाम जारी रखा।।
स्थान परिवर्तन सुचना
योग शिविर के अगले 4 दिन का शिविर कन्याशाला स्कूल के स्थान पर डॉ मेनारिया हॉस्पिटल कानोड़ रोड भीण्डर पर रखा गया है।।
स्थान - मेनारिया हॉस्पिटल भीण्डर
दिनांक 11 अगस्त से 14 अगस्त तक
समय सुबह 5।45 से 7 बजे तक
