संदेश

Local लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PM मोदी के मन की बात सुने नमस्ते गांव पर लाइव

चित्र
PM मोदी के मन की बात सुने नमस्ते गांव पर लाइव 

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

चित्र
भींडर | बुधवार को पूर्व गृहमंत्री व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाब चन्द्र कटारिया भिंडर पहुंचे। कटारिया दोपहर में कानोड़ में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। कानोड़ से आते वक्त अपने पुराने दोस्त व भाजपा देहात जिला पूर्व उपाध्यक्ष प्रेमशंकर पंड्या की दुकान पर भाजपा नगर मंडल भींडर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश कांग्रेस सरकार के ऊपर जमकर हमला बोलते हुए कहा की राजस्थान में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से विकास कार्य ठप हो गया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

चित्र
15 दिन में डामरीकरण का कार्य नहीं हुआ प्रारंभ, तो पंचायतीराज चुनाव का होगा बहिष्कार भींडर-पाणुन्द मार्ग कई सालो से खस्ताहाल है, समस्या को उजागर करने के बाद भी निराशा हाथ लगी है। पाणुन्द वासियों ने एक बार पुनः हुकांर भरते हुए पंचायतीराज चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला निश्चित किया है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 10-15 वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग के बारे में प्रशासन को बता कर थक चूके है। ग्रामीणों ने हर तरफ से लिखित में प्रशासन को नोटिस कराया है, लेकिन हर बार निराशा ही मिली।  अगर 15 दिनो में भीण्डर पाणुन्द मार्ग खस्ताहाल सड़क का डामरीकरण प्रारंभ नहीं होगां तो ग्रामीण पंचायतीराज चुनाव का बहिष्कार करगें, और मतदान नहीं करेगें। जानकारी के अनुसार भीण्डर-पाणुन्द मार्ग कई सालों से खस्ताहाल है। जिसकी वजह से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीर को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षो से मार्ग खराब होने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है।  वहीं भीण्डर तहसील क्षेत्र होने के कारण हर रोज ग्रामीणो का आना जाना रहता है। लेकिन ख़राब सड़क के कारण कोई भीण्डर जाना नहीं चाहता है। ...

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

चित्र
बड़ीसादड़ी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) कोटा में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक बड़ीसादड़ी के एनवाईसी सुनील कुमार सालवी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एवं अपने देश, समाज और भविष्य के बारे में युवाओ को धर्मनिरपेक्ष तथा रचनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एडवेंचर कैम्प आयोजित किया गया।  साथ ही युवाओ में साहस, जोखिम लेने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने व उनके समग्र विकास को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कोटा में कैंप हुआ। सात दिवसीय कैंप में विभिन्न जिलो के युवाओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार सात दिवसीय साहसिक शिविर अभियान पच्चीस नवम्बर से शुरू होकर एक दिसम्बर तक आयोजित हुआ। शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले से तीन युवाओ का चयन किया गया था, जिसमे सुनील कुमार सालवी, एकता सामर और नानू राम जाट शामिल है।

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

चित्र
बड़ी सादड़ी । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एनएच मंसूरी अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निंबाहैड़ा के निर्देशानुसार 11 जनों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया व करीबन ₹275000 का जुर्माना लगाया गया।  सुरेश पिता देविलाल अहीर गाँव बांसा, महेश पिता रामलाल कुमावत गाँव मिंडाना रोड, सलीम खान गाँव आवरीताजी, भंवर लाल पिता गोरी लाल ब्राह्मण गाँव मिंडाना रोड, ओमप्रकाश पिता जगन्नाथ जणवा, किशन लाल पिता हीरालाल जणवा गाँव बड़वल, उकार लाल पिता भोलाराम खटीक, उदय लाल पिता भंवरलाल गायरी, गाँव सरथला ऋषभ पिता शांतिलाल जैन गाँव बोहेड़ा, सत्यनारायण पिता नाथूलाल व्यास गाँव भियाना, नंददास पिता शंकर दास वैष्णव गाँव भियाना, विद्युत चोरी निरोधक बड़ी सादड़ी में उक्त आरोपियों को जुर्माना जमा करवाने हेतु नोटिस दिए जाएंगे।  सात दिवस में आरोपियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करवाया तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 चित्तौड़गढ़ में पेश कर नियमानुसार जेल में भिजवाने की कारवाही की जाएगी।

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

चित्र
प्रतापगढ़ । धमोतर थाना क्षेत्र के बारावरदा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एनएच 113 पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बाबूलाल मीणा पिता नंदलाल मीणा (28) की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिस वजह से वाहन चालक ने मौके पर दम तोड़ दिया।  इस दौरान ग्रामीणों की मदद से मृतक को समीप के जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार मालिक का नाम मदन लाल डांगी निवासी बोहेड़ा बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही बारावरदा पुलिस चौकी से दशरथ मीणा ने घटनास्थल पर पहुँच कर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

चित्र
भींडर । उदयपुर जिले के भींडर नगर में दिसंबर माह की शुरुआत से ही गुलाबी सर्दी का असर दिखने लग गया है। सर्दी से बचने के लिए नगरवासी ऊनी वस्त्र पहनकर बचते नजर आए। वही सुबह-शाम नगरवासी अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने के लिए जतन कर रहे है। रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

प्रतापगढ़ । ग्राम विकास अधिकारी संघ शाखा ने सीईओ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

चित्र
प्रतापगढ़ । राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जिला शाखा प्रतापगढ़ द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञानमल खटीक जिला प्रतापगढ़ को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। 11 सूत्री मांग पत्र में वेतन विसंगतियां निवारण, रिक्त पदों की भर्ती, समायोजन एवं पदोन्नति, अत्यधिक कार्यभार की समीक्षा, सवर्ग सशक्तिकरण एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति बनाने आदि मांगों का मांग पत्र सौंपा गया एवं स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की गई।  ज्ञापन देने में घनश्याम गायरी जिला अध्यक्ष, अब्दुल हकीम मंसूरी संभाग प्रभारी, सुरेशचंद हेड़ा जिला उपाध्यक्ष, राधेश्याम धाकड़ जिला मंत्री, नटवरलाल न्याति  ब्लॉक अध्यक्ष, मदन लाल मीणा लॉक मंत्री, चुन्नीलाल कुमावत एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे, शैलेंद्र मेनारिया जिला कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री दीपक परमार उपस्थित थे।

प्रतापगढ़ । पाच लाख रुपए की अवैध ब्राउन शुगर परिवहन करते हुए किया एक युवक गिरफ्तार

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देशन में जिले भर में चलाया जा रहा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ के लिए अभियान के दौरान मोटरसाइकिल से एक अभियुक्त को ब्राउन शुगर परिवहन करते हुए प्रतापगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल मदन लाल खटीक ने बताया कि रोकडिया हनुमान जी चौराहे से पानडिया जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की जा रही थी।  इस दौरान मोटरसाइकिल चालक युवक पुलिस जाब्ता देखकर मोटरसाइकिल वापस घुमाने का प्रयास करने लगा तभी पुलिस जाप्ता ने दौड़ कर डेरा डालकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रोका और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम समीर उर्फ मड़ा पिता शेरगुल उर्फ कालू खा निवासी कनोरा थाना रठाजना बताया।  तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, अभीयुक्त समीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल खटीक ने बताया कि ब्राउन शुगर के अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत 5 लाख रूपये है, अग्रिम अनुसंधान पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हथुनिया थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह भाटी को सौंपा गया।

भीण्डर की टेलीमेडिसिन सेवा पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान पर

चित्र
भीण्डर । राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा प्रदेश के 100 चिकित्सालयों में चल रही है, इस सेवा के उपयोग में स्थानीय गुलाब सिंह शक्तावत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीण्डर पूरे प्रदेश में एक बार फिर प्रथम स्थान पर है। इस से पूर्व अगस्त 2019 में भी इस सेवा में भींडर चिकित्सालय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे राजस्थान का सिरमौर बना था।  जिले के 5 चिकित्सालयों में संचालित इस योजना में लगभग पिछले एक वर्ष से प्रथम स्थान पर है और मार्च माह में जिले और संभाग में प्रथम स्थान के साथ पूरे राजस्थान में द्वितीय स्थान पर आने के बाद इस सेवा का दायरा बढ़ता गया और नवम्बर माह में फिर से पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यहाँ के गंभीर मरीज़ रोगों के उपचार के लिए निर्धारित दिनों में जयपुर, मुम्बई, पुना में चिकित्सा विशेषज्ञो से ऑनलाइन परामर्श सुविधाएं प्राप्त कर रहे है।  यहाँ पर उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों से रोगों की जाँच में भी मरीज़ों को सहायता मिल रही है। वर्तमान आंकड़ो के हिसाब से उदयपुर जिले में 5 जगहों पर ये केंद्र संचालित है। भींडर के अलावा हिरण मगरी, चांदपोल, सैटेलाइट, झाड़ोल एवं स...

सलूम्बर । महिला से अश्लील बातें करने वाले शिक्षक को निलंबित करने हेतु उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चित्र
सलूम्बर । सलूम्बर क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक को निलंबित करने हेतु स्वामी विवेकानंद टीम द्वारा उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। टीम ने बताया कि उपखण्ड क्षेत्र के सराड़ी हल्का के राजकीय शिक्षाकर्मी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक विनोद कुमार जोशी के ऑडियो न्यूज़ चैनल व सोशल मीडिया पर वायरल हुए है, जिसमे वह महिला से अश्लील बातें करते हुए पाए गए है।  यहाँ तक की वह विद्यालय जैसे शिक्षा के पवित्र मंदिर में महिलाओं को बुलाने में भी नही हिचकिचा रहे है। शिक्षक ने कुछ दिनों पहले अपने उच्च अधिकारियों की कृपा से नियम विरुद्ध अपनी प्रतिनियुक्ति सेमारी के कुण्ड़ाल में करवा दी। इस घटना को लेकर स्वामी विवेकानंद टीम ने तुरंत प्रभाव से विभागीय कार्यवाही की अनुशंसा करते हुए निलंबन की कार्यवाही करने की मांग की।  ज्ञापन सौंपते समय हाडारानी महाविद्यालय के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष करण जोशी, दीपक कलाल, ओमप्रकाश डाँगी, विकास मेहता, कैलाश सुथार, दीपेंद्र सिंह, मयंक जाट, यशवंत मेहता आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

सलूम्बर । मिशन साहसी का हुआ आगाज, नारी शक्ति को आत्म रक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण

चित्र
सलूम्बर  । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलूम्बर इकाई द्वारा नगर के जनजाति बालिका विद्यालय इसरवास में जिला संघटन मंत्री जीतेन्द्र की उपस्थिति में मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। मंत्री जीतेन्द्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पुरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।  कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु पूर्व पुलिस सेवा में कार्यरत अरविन्द कल्याणी एवं प्रेरणा ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया एवं छात्राओं में आत्मविश्वास जगाया। विद्यालय की 300 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ट्रेनरों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीनारायण, पूर्व जिला संयोजक उमेश मीणा, अनिल खींची, अनिल मेघवाल, सुनील सालवी, कैलाश मीणा, प्रियांशु पूर्बिया, पायल सुथार, जानवी मेहता आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

प्रतापगढ़ । मातृ वंदना सप्ताह के तहत रैली एवं कार्यक्रम का आयोजन, महिलाएं एवं बहनें बेहतर स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें -जिला कलक्टर

चित्र
प्रतापगढ़ । प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना के तहत महिलाओं में कुपोषण को समाप्त करने, खानपान सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए बुधवार को नगर परिषद प्रतापगढ़ में महिला एवं बालविकास विभाग के तत्वाधान में स्कूली बालिकाओं, आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रैली एवं समापन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संबोधित करते हुए जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि भारत सरकार की प्रधानमंत्राी मातृ वंदना योजना बहुत लाभकारी है।  इसके तहत महिलाओं एवं धात्राी महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए आगामी 8 दिसंबर तक मातृवंदना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर ने कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में कई महिलाएँ लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाती है। उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं घर भी चलाती हैं और गर्भवती होने के दौरान भी कार्य करती है और वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाती। ऐसे में आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ होता है।  अनुपमा जोरवाल ने सभी से कहा कि महिलाएँ गर्भधारण के साथ ही निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर पंजीकरण करवाएं एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ ...

प्रतापगढ़ । थानाधिकारी खटिक के निर्देशन में पुलिस मित्रो ने किया श्रमदान

चित्र
प्रतापगढ़ । आए दिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सालमगढ़ थानाधिकारी केशूलाल खटीक के निर्देशन एवं सहयोग से सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों एवं पुलिस थाना स्टाफ के सहयोग से सालमगढ़ से घंटाली रोड पर श्रमदान कर रोड दुरुस्त कि गई। रोड के किनारो के गड्ढों को जेसीबी की सहायता से भरा गया।  थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के आदेश की पालना में खराब सड़क मार्गो से हो रही यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सालमगढ़ से घंटाली की ओर धोराजी के पठार तक रोड के आस-पास हुए गड्ढों को जेसीबी से समतल किया गया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सकें।  इस दौरान सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस मित्र प्रदीप बारबर, लव कुमार जैन, पवन प्रजापत, अमन परमार, राहुल बैरागी, राहुल चतुर्वेदी, गोपाल सुथार, नागेश्वर सुथार, अनिल कुमावत, पेंटर सुरेश जीनगर, भगवान लाल, अशोक चौधरी सहित पुलिस मित्र एवं ग्रामीणों के सहयोग से तगारी पाउडर की मदद से सड़क के गड्ढों को दुरुस्त किया गया।

प्रतापगढ़ । टूटी हुई पुलिया पर सफर करके विधायक रामलाल मीणा ने वीरपुर-सुहागपुरा मॉर्डन पुलिया का किया निरिक्षण

चित्र
कांठल मे विकास की गति को लगे पंख-मीणा प्रतापगढ़ । जिले के ग्राम पंचायत कचोटीया मे विधायक राम लाल मीणा ने आपणो विधायक, आपणे गाँव अभियान मे जनता की समस्या को मौके पर निस्तारण किया। आमजन को सम्बोंधीत करते हुए कहा कि, ग्यारह माह मे विकास की महक से लोकतंत्र महकने लगा है, अभी चार वर्ष बाकी हैं।  कुछ बड़े कार्य जो अभी हुए हैं, धरातल पर उतरने पर कांठल चमकने लगेगा। आज विरोधियो के पास कोई शब्द नही हैं। 2019 विद्युत के नाम था तो 2020 सडको के नाम होगा विधायक रामलाल मीणा ने वीरपुर सुहागपुरा की मॉडर्न पुलिया का निरीक्षण किया।

प्रतापगढ़ । जिला कारागृह में प्रोजेक्ट नाको एनएसीओ द्वारा एड्स बीमारी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
प्रतापगढ़ । जिला कारागृह प्रतापगढ़ पर प्रोजेक्ट नाको (NAco) द्वारा सचालित की समीक्षा के तहत एड्स बीमारी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कारागृह अधीक्षक शिवेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के अंतर्गत एड्स कॉउंसलर मांगीलाल द्वारा बंदियों को बीमारियों से संबंधित जानकारियां, फैलने के कारण बचाव के उपाय, तथा संक्रमित लोगों द्वारा रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।  इस क्रम में कारागार में पद स्थापित डॉक्टर हितेश जोशी द्वारा बंदियों को बीमारी से संबंधित तथ्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी लेते हुए, कार्यक्रम में स्थापित डिस्पेंसरी से परामर्श प्राप्त करने हेतु आश्वासित किया गया। कार्यक्रम के रोकथाम प्रस्तुतीकरण हेतु कारागार परिसर में महिला हेतु मेहंदी प्रतिवेदन व पुरुष हेतु चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता तथा उपविजेता पुरुष व महिला कैदियों को पुरस्कृत किया गया।  जेल अधीक्षक शिवेन्द्र शर्मा द्वारा विजेताओं को शुभकामनाएं प्रदन्त की तथा डॉ हितेश जोशी तथा एड्स काउन्सर को धन्यवाद  ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम क...

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

चित्र
धरियावद । वाकली पुलिया के समीप रात 8 बजे के करीबन एक मारुती कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। 2 लोगो को रेफर किया गया व अन्य को मामूली चोटें आने पर उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा चरपोटा में रहने वाले शम्भुलाल पिता नाथू लाल मीणा परिवार सहित अपने निवास से सावरिया सेठ के दरबार में गए थे।  जहा से लौटते समय धरियावद मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूर उदयपुर मार्ग वाकली पुलिया के समीप कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सुचना 108 व थाना धरियावद में दी गई, मोके पर पहुंच कर घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के जैन के नेतृव में चिकित्सक टीम ने उपचार किया व थाना अधिकारी दोलत सिंह राजावत के निदेश पर हेड कांस्टेबल अभयसिंह, कॉम्स्टेबल जितेंद्र सुरेन्द्र कुमार मोके पर रहे।  घायलो में गौती पति शभुलाल उम्र 55 व चालक सोहनलाल पिता कृष्णा मीणा के गंभीर चोट लगने पर रेफर किया गया। वही अन्य 5 लोगो को हल्की फुल्की चोट आई। कल्पना पति सोहनलाल निवासी मदा ईशवर के साथ उसका पुत्र कुलदीप व परिवार से रामा पिता नाथू, शम्भु पिता नाथू, कला पत...

धरियावद । दिव्यांगों की मांगों को पूरा करने के लिए उपखंड अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्र
धरियावद । ब्लॉक के दिव्यांग प्रतिनिधि मंडल के लक्ष्मी नारायण प्रजापत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार महिपाल सिंह को ज्ञापन देकर दिव्यांगों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।  ज्ञापन में नारायण लाल मीणा, प्रेमचंद मीणा, भिमराज मीणा, सरोज मीणा, पांचू राम मीणा, भंवरलाल, केशु कुमारी मीणा, भेरूलाल, कालिया, सहित प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन में बढ़ोतरी करने, दिव्यांग को बिजली मुफ्त देने, 60% दिव्यांगों को मोटरसाइकिल देने, प्रधानमंत्री आवास सुविधा देने, 80% विकलांगों को हैंडपंप की सुविधा देने, दिव्यांग को सब्सिडी लोन देने, पालनहार दिव्यांग को दिया जाने तथा ईमित्र द्वारा दिव्यांगों के पैसे निकालने की कार्रवाही करने की मांग की।

बड़ीसादड़ी । देवदा स्कूल में सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर से आए योगाचार्य शंभू लाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर

चित्र
बड़ीसादड़ी । योग तन, मन और जीवन में आए विकारों को दूर कर स्वस्थ्य जीवन प्रदान करता है। यह विचार विनायका ग्राम पंचायत के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से आए योगाचार्य शम्भुलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सत्र में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाते हुए मंगलवार को व्यक्त किए।  योगाचार्य मेनारिया ने कहा कि योग रोगियों के लिए चिकित्सा विज्ञान है और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जीवन विज्ञान है, अहंकार व्यक्ति को गिराता है और विनम्रता उसे महान बनाती है। योग करने से भीतर से प्रार्थना पूर्वक रहते हुए कर्म करने की आदत बन जाती है। तनाव से हमारी शक्ल और अक्ल दोनों ही बिगड़ती।  सजगता, सरलता व जागरुकता पूर्वक स्वयं को निहार कर स्वयं को श्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है, योग आहार, विचार, वाणी व व्यवहार सभी को संतुलित कर जीवन को भी संतुलित करता है। 

बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी बैठक सूचना

चित्र
बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी सभा बैठक 9 दिसंबर 2019 सोमवार को दोपहर 1:00 बजे संशोधित करते हुए उक्त बैठक का आयोजन दिनांक 5 दिसंबर 2019 को पंचायत समिति सभागार में किया जाएगा।

Facebook Follow