प्रतापगढ़ । थानाधिकारी खटिक के निर्देशन में पुलिस मित्रो ने किया श्रमदान


प्रतापगढ़ । आए दिन सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सालमगढ़ थानाधिकारी केशूलाल खटीक के निर्देशन एवं सहयोग से सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस मित्रों एवं पुलिस थाना स्टाफ के सहयोग से सालमगढ़ से घंटाली रोड पर श्रमदान कर रोड दुरुस्त कि गई। रोड के किनारो के गड्ढों को जेसीबी की सहायता से भरा गया। 

थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के आदेश की पालना में खराब सड़क मार्गो से हो रही यातायात दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सालमगढ़ से घंटाली की ओर धोराजी के पठार तक रोड के आस-पास हुए गड्ढों को जेसीबी से समतल किया गया, ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सकें। 


इस दौरान सालमगढ़ थाना क्षेत्र के पुलिस मित्र प्रदीप बारबर, लव कुमार जैन, पवन प्रजापत, अमन परमार, राहुल बैरागी, राहुल चतुर्वेदी, गोपाल सुथार, नागेश्वर सुथार, अनिल कुमावत, पेंटर सुरेश जीनगर, भगवान लाल, अशोक चौधरी सहित पुलिस मित्र एवं ग्रामीणों के सहयोग से तगारी पाउडर की मदद से सड़क के गड्ढों को दुरुस्त किया गया।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow