बड़ीसादड़ी । देवदा स्कूल में सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर से आए योगाचार्य शंभू लाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर


बड़ीसादड़ी । योग तन, मन और जीवन में आए विकारों को दूर कर स्वस्थ्य जीवन प्रदान करता है। यह विचार विनायका ग्राम पंचायत के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से आए योगाचार्य शम्भुलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सत्र में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाते हुए मंगलवार को व्यक्त किए। 

योगाचार्य मेनारिया ने कहा कि योग रोगियों के लिए चिकित्सा विज्ञान है और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जीवन विज्ञान है, अहंकार व्यक्ति को गिराता है और विनम्रता उसे महान बनाती है। योग करने से भीतर से प्रार्थना पूर्वक रहते हुए कर्म करने की आदत बन जाती है। तनाव से हमारी शक्ल और अक्ल दोनों ही बिगड़ती। 

सजगता, सरलता व जागरुकता पूर्वक स्वयं को निहार कर स्वयं को श्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है, योग आहार, विचार, वाणी व व्यवहार सभी को संतुलित कर जीवन को भी संतुलित करता है। 

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow