संदेश

Chhoti-sadri लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

चित्र
बड़ीसादड़ी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) कोटा में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक बड़ीसादड़ी के एनवाईसी सुनील कुमार सालवी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एवं अपने देश, समाज और भविष्य के बारे में युवाओ को धर्मनिरपेक्ष तथा रचनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एडवेंचर कैम्प आयोजित किया गया।  साथ ही युवाओ में साहस, जोखिम लेने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने व उनके समग्र विकास को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कोटा में कैंप हुआ। सात दिवसीय कैंप में विभिन्न जिलो के युवाओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार सात दिवसीय साहसिक शिविर अभियान पच्चीस नवम्बर से शुरू होकर एक दिसम्बर तक आयोजित हुआ। शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले से तीन युवाओ का चयन किया गया था, जिसमे सुनील कुमार सालवी, एकता सामर और नानू राम जाट शामिल है।

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

चित्र
बड़ी सादड़ी । विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना बड़ी सादड़ी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा बुधवार को एनएच मंसूरी अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड निंबाहैड़ा के निर्देशानुसार 11 जनों के खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया व करीबन ₹275000 का जुर्माना लगाया गया।  सुरेश पिता देविलाल अहीर गाँव बांसा, महेश पिता रामलाल कुमावत गाँव मिंडाना रोड, सलीम खान गाँव आवरीताजी, भंवर लाल पिता गोरी लाल ब्राह्मण गाँव मिंडाना रोड, ओमप्रकाश पिता जगन्नाथ जणवा, किशन लाल पिता हीरालाल जणवा गाँव बड़वल, उकार लाल पिता भोलाराम खटीक, उदय लाल पिता भंवरलाल गायरी, गाँव सरथला ऋषभ पिता शांतिलाल जैन गाँव बोहेड़ा, सत्यनारायण पिता नाथूलाल व्यास गाँव भियाना, नंददास पिता शंकर दास वैष्णव गाँव भियाना, विद्युत चोरी निरोधक बड़ी सादड़ी में उक्त आरोपियों को जुर्माना जमा करवाने हेतु नोटिस दिए जाएंगे।  सात दिवस में आरोपियों द्वारा जुर्माना जमा नहीं करवाया तो उनको गिरफ्तार कर न्यायालय अपर सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या 1 चित्तौड़गढ़ में पेश कर नियमानुसार जेल में भिजवाने की कारवाही की जाएगी।

बड़ीसादड़ी । देवदा स्कूल में सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर से आए योगाचार्य शंभू लाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर

चित्र
बड़ीसादड़ी । योग तन, मन और जीवन में आए विकारों को दूर कर स्वस्थ्य जीवन प्रदान करता है। यह विचार विनायका ग्राम पंचायत के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से आए योगाचार्य शम्भुलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सत्र में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाते हुए मंगलवार को व्यक्त किए।  योगाचार्य मेनारिया ने कहा कि योग रोगियों के लिए चिकित्सा विज्ञान है और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जीवन विज्ञान है, अहंकार व्यक्ति को गिराता है और विनम्रता उसे महान बनाती है। योग करने से भीतर से प्रार्थना पूर्वक रहते हुए कर्म करने की आदत बन जाती है। तनाव से हमारी शक्ल और अक्ल दोनों ही बिगड़ती।  सजगता, सरलता व जागरुकता पूर्वक स्वयं को निहार कर स्वयं को श्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है, योग आहार, विचार, वाणी व व्यवहार सभी को संतुलित कर जीवन को भी संतुलित करता है। 

बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी बैठक सूचना

चित्र
बड़ी सादड़ी । नगर के पंचायत समिति कार्यालय द्वारा जारी सभा बैठक 9 दिसंबर 2019 सोमवार को दोपहर 1:00 बजे संशोधित करते हुए उक्त बैठक का आयोजन दिनांक 5 दिसंबर 2019 को पंचायत समिति सभागार में किया जाएगा।

बड़ीसादड़ी । गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से कलाकारों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ में गायों से जुड़ी पौराणिक गाथाओं का वर्णन किया गया। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तगण उपस्थित थे।

बड़ीसादड़ी । गोभक्त ने की अनूठी मिसाल पेश, जन्मदिन पर गायों को खिलाया गुड़ लापासी और हरा चारा

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गोशाला में एक गो भक्त ने अनूठी मिसाल पेश की, अपने जन्मदिवस पर गायो को गुड़ और हरा चरा खिलाया। गोशाला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता ने गो भक्त का स्वागत किया। आधुनिक युग में जन्मदिवस पर व्यक्ति द्वारा कई स्थानों पर जन्मदिवस को पार्टी देकर मनाई जाता है, तो कुछ स्थानों पर जन्मदिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ अलग तरह का माहौल देखने को मिलता है।  लेकिन एक जन्मदिवस ऐसा भी होता है जिसमें समस्त कार्य धर्म से जुड़े होते हैं, ऐसा ही एक जन्मदिवस नगर के ओम शांति गौशाला परिसर में देखा गया।जहां एक गौ भक्त ने अपने जन्म दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। गो भक्त के जन्म दिवस के उपलक्ष में गौशाला में उपस्थित गायों के लिए हरा चारा, गुड, लापसी, रचका इत्यादि सहित गायों को खिलाया गया, गोशाला अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ सहित गौशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस की बधाइयां देते हुए गोभक्त का स्वागत किया गया।

बड़ीसादड़ी । मंगलवार को हुआ पंचमुखी बालाजी का विशेष श्रंगार

चित्र
बड़ीसादड़ी । शहर के छोटीसादड़ी रोड़ स्थित पंचायत समिति के पास पंचमुखी बालाजी का मंगलवार को विशेष श्रंगार किया गया। बालाजी मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भगवान की बधाइयां गाकर सुनाई गई, साथ ही उनका विशेष श्रंगार कर पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पंचमुखी बालाजी के भक्तों को चमत्कारी परिचय देने के कारण इस मंदिर पर भक्तों की मंगलवार को भीड़ रहती है।  जिसके कारण पूरे वर्ष इस मंदिर पर भक्तों द्वारा रामायण, भजन, सुंदरकांड पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन ढोल मजीरे के साथ भगवान के भजनों का आयोजन किया जा रहा है।

बड़ीसादड़ी । गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई नशा मुक्ति रैली

चित्र
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी गांव रतीचंद जी का खेड़ा में विद्यार्थियों द्वारा मुक्ति रैली निकाली गई नशा। विद्यार्थियों ने भविष्य में नशा नही करने का संकल्प लिया। शारिरिक शिक्षक प्रभारी भगवान सिंह राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति रैली निकाली गई, रैली को प्रधानाचार्य विनोद कुमार यादव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, रैली गांव के विभिन्न मार्गों व क्षेत्रों से होती हुई गुजरी।  रैली में विद्यार्थियों तंबाकू से होने वाले नुकसान की तख्तियां अपने हाथो में लेकर तंबाकू छोडो का नारा लगाते हुए चल रहे थे। विद्यालय प्रांगण में  रैली समाप्त होने के पश्चात वार्ड पंच रामसिंह मीणा और विद्यालय के प्रधानाचार्य यादव द्वारा नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

बड़ीसादड़ी । भामाशाह ने विद्यालय में वितरित किए कम्बल

चित्र
बड़ीसादड़ी । बड़ीसादड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोधा तलाई में भामाशाह क्षत्रिय समाज अध्यक्ष नारायण सिंह ने जरूरतमंद छात्रों को कम्बल वितरित किए। कम्बल वितरण कार्यक्रम में गोपाल सेन बड़ीसादड़ी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।  विद्यालय परिवार एवं ग्राम वासियों द्वारा भामाशाह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा भामाशाह का आभार व्यक्त किया गया।

ठंडी हवाओ के साथ साथ तापमान में बढ़ोतरी

चित्र
उत्तर भारत में बर्फ़बारी से उदयपुर व आस-पास के इलाकों में   सर्दी बढ़ गयी है। हालाँकि सोमवार से तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली है, वही ठंडी हवाओ का दौर अभी भी जारी है। जिसके चलते रात्रि में आमजन को ठण्ड और गलन महसूस हो रही है, वही दोपहर की हलकी धुप में लोग ठण्ड का आनंद ले रहे है।  ठण्ड के चलते ऊनी कपड़ो के लिए शहर के बाजारों में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। वही मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जिले के निकटवर्ती कानोड़ और भीण्डर में करीब तीन डिग्री तक पारा गिरने का अनुमान है,  ठंडी हवाएं आगे भी जारी रहेगी । उदयपुर  26°c /11°c  चित्तौड़गढ़  27°c /11°c  कानोड़  27°c /11°c भीण्डर   27°c /11°c  सलूम्बर  29°c /13°c प्रतापगढ़  28°c /12°c  भीलवाड़ा  26°c /10°c छोटी सादरी  27°c /12°c बड़ी सादरी  27°c /12°c

SUNDAY DOSE | कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व आस-पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले

चित्र
1. राजमहल भिंडर में खूब थिरके जनता सेना के पार्षद उदयपुर जिले की नगर पालिका कानोड़ के परिणाम आने के बाद बाड़ा बंदी में गए भाजपा, कांग्रेस, वही जनता सेना के नवनिर्वाचित पार्षद सोशल मीडिया पर तस्वीरें लगा कर खूब मजे लेते दिखे। जनता सेना के पार्षदो की मांग पर राजमहल भिंडर में सभी पार्षदों ने कुछ मनोरंजन करने की ठानी, तो नगर पालिका भीण्डर के जनता सेना के पार्षदों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया और कार्यक्रम हुआ था। पूरी खबर पढ़े... 2. कानोड़ । कौन रहेगा किसके साथ फैसला होगा कल, लॉटरी से बनेगा कानोड़ नगर का चेयरमैन या क्रॉस वोटिंग से संशय बरकरार कानोड़ । मेवाड़ की सबसे चर्चित नगर पालिका कानोड़ के रोचक परिणाम आने के बाद सोमवार 25 नवंबर को भी कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि क्या लॉटरी से बनेगा कानोड़ नगर का पालिका अध्यक्ष या क्रॉस वोटिंग से, इसका अंतिम तक संशय बरकरार रहा।  पूरी खबर पढ़े... 3. प्रतापगढ़ । जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ धरपकड अभियान जारी, 3 आरोपी पकडे 3020 रुपये की राशी जप्त प्रतापगढ़ । जिला पलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ पूजा अवाना द्वारा जुआ, सटटा, मादक पदार्थ एवं अवैध ...

कोहरे के साथ बढी ठिठुरन, तापमान में गिरावट

चित्र
राजस्थान में रात के पारे का गिरने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिसम्बर माह  के  पास आते ही शहर व आसपास की निकटवर्ती इलाको में शाम के समय ठंडी हवाओ के चलने का दौर शुरू हो गया है।  क्षेत्रवासी व राहगीर सुबह व रात्रि में अलाव जलाकर चर्चा करते हुए नज़र आ रहे है। शहर का तापमान अधिकतम 27 व न्यूनतम 12 दर्ज किया गया है।  2° c   से 3 °c   तक  तापमान में गिरावट की आशंका जताई जा रही है। उदयपुर 27°c /12°c  चित्तौड़गढ़ 27°c /12°c  कानोड़ 28°c /13°c भीण्डर   28°c /13°c  सलूम्बर  29°c /15°c प्रतापगढ़ 28°c /14°c  भीलवाड़ा 27°c /11°c छोटी सादरी 28°c /14°c बड़ी सादरी  28°c /13°c

अरनोद । अरावली पर्वत माला की पहाड़ियों पर 500 मीटर नीचे स्थित है ऋषि महादेव, करीब 300 साल से भी पुरानी है यहाँ की गुफा

चित्र
अरनोद । जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर की दूरी पर अरनोद उपखण्ड की ग्राम पंचायत आम्बीरामा में स्थित दक्षिण राजस्थान के अंतिम छोर पर मध्यप्रदेश राज्य की सीमा के निकट अरावली पर्वत माला श्रृंखलाओ के बीच मे मौजूद है, ऋषि महादेव का मंदिर। जमीन से 500 मीटर नीचे मौजूद यह मंदिर पुरी तरह प्राकृतिक रुप से बना हुआ है, भारत देश की भूमध्य रेखा इसी मंदिर के ठीक ऊपर होकर गुजर रही है। ग्रामीणों को इस मंदिर के 300  साल  तक पुराने होने की ही जानकारी है, इस मंदिर की गुफा में भगवान शिव की बारह ज्योतिलिंगो की प्रतिमा मातारानी के साथ विराजित है। इस गुफा की लम्बाई 200 फीट जमीन के अन्दर है, मन्दिर परिसर में यज्ञशाला, हनुमान मन्दिर, माँ पार्वती मन्दिर भी है। ग्रामीणों ने बताया कि 300 साल पहले पास गांव के गांगो बा मीणा करके एक बुजुर्ग थे, उन्होंने ही इस मंदिर की खोज की।  खोज करने के बाद गांगो बा खुद यहा शिवलिंग की पूजा-अर्चना करने लगे, गांगो बा अपने घर 15 से 20 दिनों में एक बार ही जाते थे, और घर से अपने साथ घी लाते थे। ग्रामीणों ने बताया कि गांगो बा मन्दिर की गुफा में शेर के साथ रहते थे, और भगवान शिव...

बड़ीसादड़ी । राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिरा मंगारी स्कूल में भामाशाह द्वारा शिक्षण सामग्री दी गई दान

चित्र
बड़ीसादड़ी । उपखण्ड क्षेत्र के चिरा मंगरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भामाशाह राजेश मेहता बड़ीसादड़ी द्वारा शिक्षण सामग्री वितरित की गई। अध्यापक कमलेश धाकड़ ने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्रों को पेन कोपी स्टेशनरी सामग्री दी गई, इस अवसर पर एस एम पी अध्यक्ष धन सिंह, मन सिंह आदि उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक चंदू कुमार टेलर ने भामाशाह राजेश मेहता का आभार व्यक्त किया।

प्रतापगढ़ । झांसडी़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई, कई घरों के काटे कनेक्शन

चित्र
प्रतापगढ़ । ग्राम पंचायत झांसडी़ में विद्युत विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घरों और कुओं के कनेक्शन कांटे। गौरतलब है कि विभाग की ओर से कई बार नोटिस ओर मौखिक रूप से अवगत कराने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने पर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 - 25 घरों के कनेक्शन कांटे एवं 10 -12 कुओं के कनेक्शन भी काटे। फिडर इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि झांसडी़ गांव के कहीं मकानों के बिजली का बिल काफी समय से बकाया चल रहा है जिसको लेकर सहायक अभियंता नारायण सिंह राठौड़ के निर्देश में कार्रवाई करते हुए आज अभियान चलाकर ग्राम पंचायत से लेकर कई घरों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। जिसमें झांसडी़ ग्राम पंचायत की बिजली बिल की बकाया राशि 2571 रुपए, बालमुकुंद /दुर्गा शंकर शर्मा 30684, गोपाल /बद्री राम कुमावत 13435, कन्हैयालाल /मन्नालाल गायरी 21107, भेरा/ सवा कुमार गांव राजोरा 17 747 ,श्रीमती सरोज/ बसंती लाल शर्मा 14964, नंदलाल/ देवीलाल 17305, राजू /केशुराम गायरी 13383, कला /वजीराम गायरी 21459 ,पारस /रामचंद्र कुमावत 27284, सुगंध बाई/ भंवरलाल गिरी 9330, भेरूलाल /किशन ब्राह्मण 32525, प्रभुल...

रति चंद जी का खेड़ा स्कूल में भामाशाह द्वारा जरूरतमंद 42 बच्चों को ऊनी वस्त्र किए दान

चित्र
उपखंड क्षेत्र के समीप गांव रति चंद जी का खेड़ा में जरूरतमंद विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरण किए गये। वार्ड पंच राम सिंह मीणा ने बताया कि नगर के भामाशाह धनपाल मेहता व रोशनलाल पामेचा की तरफ से 42 विद्यार्थियों को ऊनी वस्त्र वितरण किए गए। उक्त कार्यक्रम में भामाशाह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में व्यसनों से दूर रहना चाहिए व गुरुजनों व बड़ों का सम्मान करना चाहिए। घर परिवार के समस्त सदस्यों का आदर भाव करना चाहिए। ऊनी वस्त्र वितरण से पहले दोनों भामाशाह का विद्यालय परिसर में स्वागत किया गया। तथा विद्यार्थियों को संबोधित भी किया उक्त कार्यक्रम में अध्यापक भगवान सिंह किशोर लाल मोहनलाल छोगालाल देवेंद्र सिंह जगदीश चंद्र शब्बीर मोहम्मद पंचायत सहायक सुरेश चंद्र परसराम कैलाश सिंह राधेश्याम सहित विद्यालय के स्टाफ गण उपस्थित थे।

बड़ीसादड़ी । अफीम के आरोपी को घर से किया गिरफ्तार

चित्र
बड़ीसादड़ी । एनडीपीएस के आरोपी सरपंच पहलाद धाकड़ पिता सुरेशचंद्र धाकड़ को बुधवार सुबह 8:00 बजे उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। बड़ी सादड़ी पुलिस थाने में बिना सूचना दिए, आरोपी के घर जा पहुंची  रानीवाड़ा पुलिस, जहां पर पहलाद धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया गया।  जालौर जिले के जसवंतपुरा रानीवाड़ा पुलिस के सहायक उप निरीक्षक भगवानाराम के नेतृतव में इस घटना को अंजाम दिया। उल्लेखनीय है 15 जुलाई 2015 को जसवंतपुरा रानीवाड़ा थाने में 10 किलो अफीम पकड़ी गई थी। इस प्रकरण में बड़ी सादड़ी का एक अन्य आरोपी भी 5 साल से फरार है जिसकी तफ्तीश जारी है।

बड़ीसादड़ी । गौ सेवा ही इस कलयुग की सबसे बड़ी सेवा है-अन्नतराम महाराज

चित्र
नगर में एक रोटी गौ माता की रथ का संत ने किया शुभारंभ,  गौ माता की रथ के निर्माता भामाशाह का भी किया स्वागत। बड़ीसादड़ी । गौ माता की सेवा ही इस कलयुग की सबसे बड़ी सेवा है, हर व्यक्ति के घर में यदि गो का निवास होगा तो वह व्यक्ति कभी किसी मुसीबत में नहीं होगा। इस कलयुग में गायों की रक्षा कर उनकी अच्छी तरह से देखभाल करना चाहिए, यह विचार नगर के रामधाम रामद्वारे के संत शास्त्री अनंत राम महाराज ने बुधवार को हुए गौ माता की रथ के शुभारंभ में कहे। संत अनंतराम महाराज ने कुछ दिन पहले हुई गायों की दुर्दशा पर काफी दुख प्रकट करते हुए कहा कि गए दिन को भूल अब गायों की अच्छी तरह से सेवा करनी चाहिए।  जिससे गौमाता स्वस्थ रह सकें, वही नगर के ओम शांति गोशाला में हुई गायों की दुर्दशा को देखते हुए गायो की अच्छी तरह से देखभाल की गई। कुछ दिन पहले गो भक्तों की मांग पर नगर के समाज सेवी बसंती लाल भोई को गायों की हो रहे दुर्दशा की खबर मिली तो उन्होंने गायों के खाने के लिए खाना एकत्रित करने की मशीन के जुगाड़ का निर्माण करवाया। इस मशीन के जुगाड़ में इसमें होने वाले उपयुक्त सामग्री स्वयं द्वारा वहन कर इसका निर...

बड़ीसादड़ी । साइकिल पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे, विद्यालय में बालिकाओं कोंं वितरण की गई 12 साइकिल

चित्र
बड़ीसादड़ी । शिक्षा के क्षेत्र में बालक-बालिकाओं को कभी पीछे नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिक्षा के आगे विद्यार्थियों को स्वयं चलना चाहिए। विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे तो आगे जाकर उनके खुद के लिए काम आएगी, यदि विद्यार्थी शिक्षा को ठुकरा देंगे तो भविष्य में उनके लिए एक बहुत बड़ा कठोर कदम होगा। यह विचार पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित इंदिरा कॉलोनी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर दो में कहे।  राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े आने वाले विभिन्न प्रकारों के परीक्षा में भागीदारी दे, परीक्षा में पास हो कर विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय में अध्ययनरत 12 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गई, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम से पहले स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, क्षेत्रीय पार्षद विनोद कुमार भोई, उपस्थित रहे, विद्यालय के स्टाफ गण द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।  विभिन्न प्रकार के हुए प्रतियोगी परीक्षा में पास होने पर बालिकाओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट अं...

बड़ीसादड़ी । खाद्य सुरक्षा की टीम के आने से समस्त किराना व्यापारी हुए सकते में

चित्र
बड़ीसादड़ी । नगर में जिला मुख्यालय से जिला रसद अधिकारी खाद्य सुरक्षा टीम सुनील गर्ग के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम के नगर में आने से समस्त किराना व्यापारी सकते में आ गए। टीम द्वारा एक दुकान पर जांच की गई तो दूसरी ओर किराना  दुकान के व्यापारियों द्वारा आनन-फानन में अपनी दुकानों को बंद किया गया।  नगर की दो किराना दुकान पर परचोनी सामान का सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम, सैंपल को अपने साथ ले गए। खाद्य सुरक्षा की टीम का नगर में आने से आसपास के क्षेत्र में किराना व्यापार कर रहे व्यापारियों द्वारा आनन-फानन में सामान को जैसे-तैसे रख कुछ समय के लिए दुकानें बंद कर अन्यत्र स्थान पर चले गए। तो वहीं खाद्य सुरक्षा की टीम पर जाने के बाद कुछ व्यापारियों द्वारा दुकानों को पुनः खोल दी गई।

Facebook Follow