बड़ीसादड़ी । साइकिल पाकर खिल उठे बालिकाओं के चेहरे, विद्यालय में बालिकाओं कोंं वितरण की गई 12 साइकिल
बड़ीसादड़ी । शिक्षा के क्षेत्र में बालक-बालिकाओं को कभी पीछे नहीं रहना चाहिए, बल्कि शिक्षा के आगे विद्यार्थियों को स्वयं चलना चाहिए। विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे तो आगे जाकर उनके खुद के लिए काम आएगी, यदि विद्यार्थी शिक्षा को ठुकरा देंगे तो भविष्य में उनके लिए एक बहुत बड़ा कठोर कदम होगा। यह विचार पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित इंदिरा कॉलोनी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नंबर दो में कहे।
राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र से जुड़े आने वाले विभिन्न प्रकारों के परीक्षा में भागीदारी दे, परीक्षा में पास हो कर विद्यालय का नाम रोशन करें। विद्यालय में अध्ययनरत 12 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गई, विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम से पहले स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, क्षेत्रीय पार्षद विनोद कुमार भोई, उपस्थित रहे, विद्यालय के स्टाफ गण द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।
विभिन्न प्रकार के हुए प्रतियोगी परीक्षा में पास होने पर बालिकाओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट अंको से विद्यालय का नाम रोशन करने पर राज्य सरकार की ओर से 12 साईकिलो का वितरण किया गया। नगर के इंदिरा कॉलोनी स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में संविधान अधिकार दिवस मनाया गया।
विद्यालय में पूर्व विधायक प्रकाश चोधरी व क्षेत्रीय पार्षद विनोद कुमार भोई द्वारा भारत देश के संविधान पर विद्यार्थियों को संविधान के बारे में बताया गया। तो वही विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के शिक्षको ने विद्यार्थियों को भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी विचारधारा को प्रकट किया। आसपास के क्षेत्रों में भी संविधान दिवस मनाया गया, उपखंड क्षेत्र के गाँव खेरमालिया मे विद्यार्थियों को साइकिल वितरण की गई, जिसमें पूर्व विधायक प्रकाश चोधरी, सरपंच प्रतिनिधि कमल टांक, भेरूलाल टांक सहित विद्यालय के स्टाफ़ उपस्थित थे।
