बड़ीसादड़ी । गौ सेवा ही इस कलयुग की सबसे बड़ी सेवा है-अन्नतराम महाराज
नगर में एक रोटी गौ माता की रथ का संत ने किया शुभारंभ, गौ माता की रथ के निर्माता भामाशाह का भी किया स्वागत।
बड़ीसादड़ी । गौ माता की सेवा ही इस कलयुग की सबसे बड़ी सेवा है, हर व्यक्ति के घर में यदि गो का निवास होगा तो वह व्यक्ति कभी किसी मुसीबत में नहीं होगा। इस कलयुग में गायों की रक्षा कर उनकी अच्छी तरह से देखभाल करना चाहिए, यह विचार नगर के रामधाम रामद्वारे के संत शास्त्री अनंत राम महाराज ने बुधवार को हुए गौ माता की रथ के शुभारंभ में कहे। संत अनंतराम महाराज ने कुछ दिन पहले हुई गायों की दुर्दशा पर काफी दुख प्रकट करते हुए कहा कि गए दिन को भूल अब गायों की अच्छी तरह से सेवा करनी चाहिए।
जिससे गौमाता स्वस्थ रह सकें, वही नगर के ओम शांति गोशाला में हुई गायों की दुर्दशा को देखते हुए गायो की अच्छी तरह से देखभाल की गई। कुछ दिन पहले गो भक्तों की मांग पर नगर के समाज सेवी बसंती लाल भोई को गायों की हो रहे दुर्दशा की खबर मिली तो उन्होंने गायों के खाने के लिए खाना एकत्रित करने की मशीन के जुगाड़ का निर्माण करवाया। इस मशीन के जुगाड़ में इसमें होने वाले उपयुक्त सामग्री स्वयं द्वारा वहन कर इसका निर्माण किया गया।
भामाशाह द्वारा बनाई गई मशीन का शुभारंभ नगर के घंटाघर चौराहे पर दोपहर 3 बजे किया गया। इस पुनीत कार्य में संत अनंत राम महाराज सहित नगर के कई गौ भक्त उपस्तिथ थे। यह गो रथ नगर के हर गली मोहल्ले में भृमण करेगा, नगर के गो भक्तों द्वारा गौ रथ में जो भी गौ माता के खाने वाले सामग्री एकत्रित होगी वह खाने के सामग्री नगर की ओम शांति गोशाला में गौमाता को खिलाएं जाएगी। गो रथ के शुभारंभ के पश्चात नगर के गो भक्तों ने गो रथ के साथ नगर भ्रमण कर गो माता के लिए हर रोज एक रोटी के लिए आग्रह किया।
गोमाता के रथ में निर्माण करने वाले भामाशाह का किया स्वागत-
ओम शांति गोशाला में गायों के लिए बनाई गई जुगाड मशीन के निर्माता बसंती लाल भोई जो कि नगर के श्री कृष्णा कृषि यंत्र के मालिक है। भामाशाह भोई द्वारा इनके स्वयं के खर्चे पर मशीन का निर्माण किया गया, नगर में इनके कार्य की काफी चर्चा चली।
