प्रतापगढ़ । झांसडी़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई, कई घरों के काटे कनेक्शन
प्रतापगढ़ । ग्राम पंचायत झांसडी़ में विद्युत विभाग टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई घरों और कुओं के कनेक्शन कांटे। गौरतलब है कि विभाग की ओर से कई बार नोटिस ओर मौखिक रूप से अवगत कराने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं कराने पर विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 - 25 घरों के कनेक्शन कांटे एवं 10 -12 कुओं के कनेक्शन भी काटे। फिडर इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि झांसडी़ गांव के कहीं मकानों के बिजली का बिल काफी समय से बकाया चल रहा है जिसको लेकर सहायक अभियंता नारायण सिंह राठौड़ के निर्देश में कार्रवाई करते हुए आज अभियान चलाकर ग्राम पंचायत से लेकर कई घरों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। जिसमें झांसडी़ ग्राम पंचायत की बिजली बिल की बकाया राशि 2571 रुपए, बालमुकुंद /दुर्गा शंकर शर्मा 30684, गोपाल /बद्री राम कुमावत 13435, कन्हैयालाल /मन्नालाल गायरी 21107, भेरा/ सवा कुमार गांव राजोरा 17 747 ,श्रीमती सरोज/ बसंती लाल शर्मा 14964, नंदलाल/ देवीलाल 17305, राजू /केशुराम गायरी 13383, कला /वजीराम गायरी 21459 ,पारस /रामचंद्र कुमावत 27284, सुगंध बाई/ भंवरलाल गिरी 9330, भेरूलाल /किशन ब्राह्मण 32525, प्रभुलाल /सवाजी 13866, रामेश्वर/ भागीरथ कुमावत 21111, मोहित सिंह/ दीनदयाल सिंह चारण 32322, फूलचंद /नारा मीणा किटखेड़ी 30401, भगवत सिंह / मित्र चारण सिंह 17800, मना लाल/ भेरा लाल गायरी रतन/ केशुराम मीणा 21683 आदि बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वही इनको 2 दिन का समय देकर अवगत भी कराया गया अगर 2 दिन के अंदर अपना बकाया बिल जमा नहीं करवाते हैं तो इनके कुए के कनेक्शन भी काट दिए जाएंगे और बिल कुए के कनेक्शन में जोड़ दिया जाएगा। फिटर इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश में आज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई घरों के और कुओ के कनेक्शन काटे हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

