बड़ीसादड़ी । गोभक्त ने की अनूठी मिसाल पेश, जन्मदिन पर गायों को खिलाया गुड़ लापासी और हरा चारा
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गोशाला में एक गो भक्त ने अनूठी मिसाल पेश की, अपने जन्मदिवस पर गायो को गुड़ और हरा चरा खिलाया। गोशाला अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता ने गो भक्त का स्वागत किया। आधुनिक युग में जन्मदिवस पर व्यक्ति द्वारा कई स्थानों पर जन्मदिवस को पार्टी देकर मनाई जाता है, तो कुछ स्थानों पर जन्मदिवस को सेलिब्रेट करने के लिए कुछ अलग तरह का माहौल देखने को मिलता है।
लेकिन एक जन्मदिवस ऐसा भी होता है जिसमें समस्त कार्य धर्म से जुड़े होते हैं, ऐसा ही एक जन्मदिवस नगर के ओम शांति गौशाला परिसर में देखा गया।जहां एक गौ भक्त ने अपने जन्म दिवस पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। गो भक्त के जन्म दिवस के उपलक्ष में गौशाला में उपस्थित गायों के लिए हरा चारा, गुड, लापसी, रचका इत्यादि सहित गायों को खिलाया गया, गोशाला अध्यक्ष प्रकाश धाकड़ सहित गौशाला के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्म दिवस की बधाइयां देते हुए गोभक्त का स्वागत किया गया।
