SUNDAY DOSE | कानोड़, भीण्डर, सलूम्बर व आस-पास की इस हफ्ते की ये खबरे पढ़ना ना भूले


1. राजमहल भिंडर में खूब थिरके जनता सेना के पार्षद



उदयपुर जिले की नगर पालिका कानोड़ के परिणाम आने के बाद बाड़ा बंदी में गए भाजपा, कांग्रेस, वही जनता सेना के नवनिर्वाचित पार्षद सोशल मीडिया पर तस्वीरें लगा कर खूब मजे लेते दिखे। जनता सेना के पार्षदो की मांग पर राजमहल भिंडर में सभी पार्षदों ने कुछ मनोरंजन करने की ठानी, तो नगर पालिका भीण्डर के जनता सेना के पार्षदों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया और कार्यक्रम हुआ था।

2. कानोड़ । कौन रहेगा किसके साथ फैसला होगा कल, लॉटरी से बनेगा कानोड़ नगर का चेयरमैन या क्रॉस वोटिंग से संशय बरकरार


कानोड़ । मेवाड़ की सबसे चर्चित नगर पालिका कानोड़ के रोचक परिणाम आने के बाद सोमवार 25 नवंबर को भी कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा कि क्या लॉटरी से बनेगा कानोड़ नगर का पालिका अध्यक्ष या क्रॉस वोटिंग से, इसका अंतिम तक संशय बरकरार रहा। 

3. प्रतापगढ़ । जुआ-सट्टा खेलने वालों के खिलाफ धरपकड अभियान जारी, 3 आरोपी पकडे 3020 रुपये की राशी जप्त


प्रतापगढ़ । जिला पलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ पूजा अवाना द्वारा जुआ, सटटा, मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन टीमें गठीत कर जुए-सटटे की धरपकड हेतु थाने बनाकर शहर में सटटे की पर्ची काटने वाले स्थान बस स्टेण्ड प्रतापगढ व आस पास के लिये रवाना किया गया था। जिस पर मयंक पिता दयांशकर धोबी उम्र 20 साल निवासी धोबीचौक प्रतापगढ़ से 1170 रूपये, राजु खां पिता लतीफ खां मुसलमान निवासी तलाई मोहल्ला से 1360 रूपये और अजिव पिता बिसलन राजपुत उम्र 38 साल निवासी नई आबादी प्रतापगढ़ से 490 रूपये बरामद किए। 

4. महिला का शव कुएं में मिला, पीहर पक्ष ने की जांच की मांग


सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद पुलिस चौकी के अंतर्गत लापता महिला का शव कुए में मिला। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मृत्यु के कारणों की जांच करने की मांग की। छापरथोरी गांव निवासी लक्ष्मी कुँवर उम्र 38 वर्ष पति नाहरसिंह शनिवार शाम से अपने घर से निकली पुनःनहीं लौटी। परिवार वालों ने आसपास पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह गांव के कुएं में शव मिला।

5. 4 माह से बंद है सीआईडी कार्यालय, पद रिक्त होने के कारण कार्यालय बना समाजकंटकों का अड्डा

 
सलूंबर । क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए सीआईडी विशेष शाखा जॉन यूनिट कार्यालय खोला गया। ताकि क्षेत्र में होने वाले आंदोलन, धरना प्रदर्शन, दंगा, हत्या, अपहरण, चोरी, हमले जैसी अपराधिक घटना संस्थागत घोटालों एवं धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी एकत्रित हो सके। पद रिक्त होने से 4 माह से कार्यालय बंद पड़ा है, जिससे यह परिसर समाजकंटकों का अड्डा बन गया। सीआईडी विभाग द्वारा इस कार्यालय के लिए एक सहायक, उप निरीक्षक, एक हेड कॉस्टेबल एवं दो कांस्टेबल के पद स्वीकृत हैं, जो 4 माह से रिक्त होने के कारण कार्यालय बंद पड़ा था।

6. बड़ीसादड़ी । नदी में डूबने से किशोरी की हुई मौत


बड़ीसादड़ी । मंगलवार 26 नवंबर शाम भुरकिया गांव में नदी में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। सुचना के अनुसार मृतक काली कुमारी पुत्री मदन भील थी। मौत के कारण का तक पता नहीं चला, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव वालो की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। शव को सीएचसी लेे जाया गया, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुप्रद कर पुलिस ने प्रकरण कर जांच शुरू कर दी गई।

7. बड़ीसादड़ी । मूंगफली की बोरियो से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, एक बड़ा हादसा टला


बड़ीसादड़ी । नगर के नीमच रोड पर मूंगफली से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी हो गई। ड्राईवर व खलासी को मामूली चोट आई है, जबकि मूंगफली की बोरीया सम्पूर्ण सड़क मार्ग पर फैल गई। सुचना के अनुसार साटोला गांव से मूंगफली से भरा पिकअप जो कि बड़ीसादड़ी कृषि उपज मंडी में जा रहा था। अचानक ब्रेक फेल हो जाने से वाहन असंतुलित हो गया, और दीवार से टकराकर वाहन पलट गया।

8. प्रतापगढ़ । पुलिस ने शांति भंग के अलग-अलग मामले में 9 को किया गिरफ्तार


प्रतापगढ़ । जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के दौरान हथुनिया पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अलग-अलग मामले में 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। हथुनिया थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि घोटारसी में रोड निर्माण के विवाद को लेकर इकबाल पिता शहाबुद्दीन, सद्दाम पिता निजामुद्दीन, मोहिन पिता निजामुद्दीन, मोहम्मद साकिर पिता अली हुसैन, शाहरुख पिता अली हुसैन व बसेरा में जमीन के विवाद को लेकर विष्णु दास बैरागी, भंवरलाल कुमावत और साथ ही ग्राम बिलारा में लड़ाई झगड़ा करते हुए देवीलाल मीणा तथा गांव अवलेश्वर में शराब पीकर उत्पात मचाते प्रमोद जैन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

9. भीण्डर में हुई सड़क दुर्घटना, एक की मौत, एक घायल


भीण्डर । भीण्डर के बम्बोरा चौराहा पर मंगलवार रात्रि को एक पीकअप गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी। जिससे मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को तुरन्त भीण्डर चिकित्सालय पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उदयपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई वही दूसरे का इलाज जारी। 

10. कानोड़ की पालिका अध्यक्ष चंदा देवी व उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल ने संभाला कार्यभार, विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत भी रहे मौजूद


उदयपुर जिले की नगर पालिका कानोड़ में गुरुवार 29 नवंबर को नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बाबेल को पदभार ग्रहण शुभ मुहूर्त में करवाया गया। इस दौरान वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत, कांग्रेस पार्टी की पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को पदभार ग्रहण करवाने के लिए नगरपालिका कार्यालय पहुंचे। पूर्व पालिका अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कानोड़ शहर की कमान नवनियुक्त पालिका अध्यक्ष चंदा देवी मीणा के हाथ में सौंपी। पदभार ग्रहण के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी, समेत कांग्रेस के पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11. भीण्डर । प्रशासन की लापरवाही से आम लोग परेशान, 24 दिनों से सड़को पर बह रहा तालाब की ओर का पानी, बीमारी की आशंका


भीण्डर । जिले के भींडर तहसील के निकटवर्ती मेनार गांव में एक ओर सरकार स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर जागरूकता के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है वही उपखंड क्षेत्र वल्लभनगर का प्रशासन लापरवाह बना हुआ है और अपनी जिम्मेदारीयो को निभाने में नाकाम होता चला जा रहा है। मेनार के ब्रह्मसागर से निकलने वाले ओवरफ्लो पानी को कुछ लोगों ने मिट्‌टी डालकर दूसरी तरफ मोड दिया। इससे 15 घरों, खेतों और बाड़ों में पानी भर गया। 

12. सलुम्बर । प्रसिद्ध मूलेश्वर मन्दिर व गौशाला से चोरों ने तोड़े 2 दानपत्र, लगभग 50 हजार की नगदी हुई पार


सलुम्बर । उदयपुर जिले के सेमारी तहसील के सीपूर गांव के मुलेश्वर महादेव मंदिर के प्राचीन मंदिर में गत रात्रि को चोरो ने दो दानपत्र तोड़े जिसमे लगभग 50 हजार की नगदी ले गए। लाखों लोगों की आस्था के मन्दिर में चोरी की खबर से सनसनी फेल गई। सूत्रों के अनुसार प्रति माह मंदिर में दानपत्र में पैसा निकालकर बैंक में बचत किया जाता है, जो मंदिर के विकास कार्यों में लगाया जाता है। चोरो ने मंदिर के अलावा गांव में भी चोरी का प्रयास किया। वही के ग्रामीणों ने मामला सेमारी थाने में दर्ज करवाया जिस पर कार्यवाही शुरू की गई ।आस्था पर हुई चोट से लोगों में भारी रोष है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow