बड़ीसादड़ी । खाद्य सुरक्षा की टीम के आने से समस्त किराना व्यापारी हुए सकते में


बड़ीसादड़ी । नगर में जिला मुख्यालय से जिला रसद अधिकारी खाद्य सुरक्षा टीम सुनील गर्ग के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम के नगर में आने से समस्त किराना व्यापारी सकते में आ गए। टीम द्वारा एक दुकान पर जांच की गई तो दूसरी ओर किराना  दुकान के व्यापारियों द्वारा आनन-फानन में अपनी दुकानों को बंद किया गया। 

नगर की दो किराना दुकान पर परचोनी सामान का सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम, सैंपल को अपने साथ ले गए। खाद्य सुरक्षा की टीम का नगर में आने से आसपास के क्षेत्र में किराना व्यापार कर रहे व्यापारियों द्वारा आनन-फानन में सामान को जैसे-तैसे रख कुछ समय के लिए दुकानें बंद कर अन्यत्र स्थान पर चले गए। तो वहीं खाद्य सुरक्षा की टीम पर जाने के बाद कुछ व्यापारियों द्वारा दुकानों को पुनः खोल दी गई।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow