बड़ीसादड़ी । मंगलवार को हुआ पंचमुखी बालाजी का विशेष श्रंगार


बड़ीसादड़ी । शहर के छोटीसादड़ी रोड़ स्थित पंचायत समिति के पास पंचमुखी बालाजी का मंगलवार को विशेष श्रंगार किया गया। बालाजी मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भगवान की बधाइयां गाकर सुनाई गई, साथ ही उनका विशेष श्रंगार कर पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पंचमुखी बालाजी के भक्तों को चमत्कारी परिचय देने के कारण इस मंदिर पर भक्तों की मंगलवार को भीड़ रहती है। 

जिसके कारण पूरे वर्ष इस मंदिर पर भक्तों द्वारा रामायण, भजन, सुंदरकांड पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन ढोल मजीरे के साथ भगवान के भजनों का आयोजन किया जा रहा है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow