संदेश

Events लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

चित्र
बड़ीसादड़ी । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित सात दिवसीय साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) कोटा में संपन्न हुआ। नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक बड़ीसादड़ी के एनवाईसी सुनील कुमार सालवी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एव खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए एवं अपने देश, समाज और भविष्य के बारे में युवाओ को धर्मनिरपेक्ष तथा रचनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एडवेंचर कैम्प आयोजित किया गया।  साथ ही युवाओ में साहस, जोखिम लेने और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देने व उनके समग्र विकास को अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कोटा में कैंप हुआ। सात दिवसीय कैंप में विभिन्न जिलो के युवाओं ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार सात दिवसीय साहसिक शिविर अभियान पच्चीस नवम्बर से शुरू होकर एक दिसम्बर तक आयोजित हुआ। शिविर में चित्तौड़गढ़ जिले से तीन युवाओ का चयन किया गया था, जिसमे सुनील कुमार सालवी, एकता सामर और नानू राम जाट शामिल है।

सलूम्बर । मिशन साहसी का हुआ आगाज, नारी शक्ति को आत्म रक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण

चित्र
सलूम्बर  । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलूम्बर इकाई द्वारा नगर के जनजाति बालिका विद्यालय इसरवास में जिला संघटन मंत्री जीतेन्द्र की उपस्थिति में मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। मंत्री जीतेन्द्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पुरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।  कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु पूर्व पुलिस सेवा में कार्यरत अरविन्द कल्याणी एवं प्रेरणा ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया एवं छात्राओं में आत्मविश्वास जगाया। विद्यालय की 300 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ट्रेनरों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीनारायण, पूर्व जिला संयोजक उमेश मीणा, अनिल खींची, अनिल मेघवाल, सुनील सालवी, कैलाश मीणा, प्रियांशु पूर्बिया, पायल सुथार, जानवी मेहता आदि उपस्थित थे। रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

बड़ीसादड़ी । देवदा स्कूल में सुखाड़िया युनिवर्सिटी उदयपुर से आए योगाचार्य शंभू लाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को सिखाए योग के गुर

चित्र
बड़ीसादड़ी । योग तन, मन और जीवन में आए विकारों को दूर कर स्वस्थ्य जीवन प्रदान करता है। यह विचार विनायका ग्राम पंचायत के देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से आए योगाचार्य शम्भुलाल मेनारिया ने विद्यार्थियों को प्रार्थना सत्र में योग एवं प्राणायाम के गुर सिखाते हुए मंगलवार को व्यक्त किए।  योगाचार्य मेनारिया ने कहा कि योग रोगियों के लिए चिकित्सा विज्ञान है और स्वस्थ्य व्यक्ति के लिए जीवन विज्ञान है, अहंकार व्यक्ति को गिराता है और विनम्रता उसे महान बनाती है। योग करने से भीतर से प्रार्थना पूर्वक रहते हुए कर्म करने की आदत बन जाती है। तनाव से हमारी शक्ल और अक्ल दोनों ही बिगड़ती।  सजगता, सरलता व जागरुकता पूर्वक स्वयं को निहार कर स्वयं को श्रेष्ठ करने का प्रयास करना चाहिए। योग हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है, योग आहार, विचार, वाणी व व्यवहार सभी को संतुलित कर जीवन को भी संतुलित करता है। 

बड़ीसादड़ी । गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का किया गया आयोजन

चित्र
बड़ीसादड़ी । ओम शांति गौशाला परिसर में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से कलाकारों द्वारा भव्य सुंदरकांड पाठ किया गया। सुंदरकांड पाठ में गायों से जुड़ी पौराणिक गाथाओं का वर्णन किया गया। सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भक्तगण उपस्थित थे।

बड़ीसादड़ी । मंगलवार को हुआ पंचमुखी बालाजी का विशेष श्रंगार

चित्र
बड़ीसादड़ी । शहर के छोटीसादड़ी रोड़ स्थित पंचायत समिति के पास पंचमुखी बालाजी का मंगलवार को विशेष श्रंगार किया गया। बालाजी मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किए गए। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भगवान की बधाइयां गाकर सुनाई गई, साथ ही उनका विशेष श्रंगार कर पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि पंचमुखी बालाजी के भक्तों को चमत्कारी परिचय देने के कारण इस मंदिर पर भक्तों की मंगलवार को भीड़ रहती है।  जिसके कारण पूरे वर्ष इस मंदिर पर भक्तों द्वारा रामायण, भजन, सुंदरकांड पाठ आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है । उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन ढोल मजीरे के साथ भगवान के भजनों का आयोजन किया जा रहा है।

लसाडिया । सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, परमानंद क्लब विजेता व मातावैली सुपर किंग्स रही उपविजेता

चित्र
लसाडिया । मंगलवार को मातेश्वरी किक्रेट क्लब लसाड़िया के तत्वाधान में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। फाइनल मैच परमानंद क्लब उदयपुर व मातावैली सुपर किंग्स के मध्य हुआ। परमानंद क्लब की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 75 रन बनाकर जीत दर्ज की।  विजेता टीम को 11 हजार नकद व ट्रोपी दी गई, प्रतियोगिता में मातावैली सुपर किंग्स उपविजेता रही, जिसको 5 हजार नगद व ट्रोफी दी। फाइनल मैच 8 ओवर का रहा, मैन ऑफ द मैच राहुल, मैन ऑफ द सीरीज आसिफ लसाडिया रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने की, वही विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला परिषद सदस्य लालूराम मीणा, आयोजक कमलेश मीणा, लक्ष्मण मीणा, कैलाश खटीक महादेव मीणा क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद रहे। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

प्रतापगढ़ । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व दिव्यांग दिवस का हुआ आयोजन

चित्र
प्रतापगढ़ । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजपोल, प्रतापगढ़ में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।  शिविर में लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) प्रतापगढ़,  विनोद मल्होत्रा उपखण्ड अधिकारी, युगल बिहारी दाधीच मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अजीत कुमार मोदी पैनल एडवोकेट, ए पी सी दुर्गा शंकर सुथार, कार्यक्रम अधिकारी राजेश तोमर, रुकमल सिह, प्रधानाध्यापिका ललीता जाटव व शीला मालवीय ने सम्बोधित किया एवं समाज कल्याण अधिकारी तुलसीराम आमेटा ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।  लक्ष्मीकांत वैष्णव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), प्रतापगढ़ ने कार्यक्रम में भारत के संविधान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना, अधिकारों की जानकारी शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं को दी एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिला...

प्रतापगढ़ । छटा राज्य स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव बांसवाड़ा में हुआ आयोजित

चित्र
प्रतापगढ़ ।   राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के तत्वाधान में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा में आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ जिले से राजकीय जनजाति बालक खेल अकादमी छात्रों ने बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव में भाग लेकर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया।  खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र चंद्रशेखर 400 मीटर में प्रथम कैलाश मीणा, दूसरा स्थान प्राप्त किया वही कांतिलाल ने 800 मीटर15 मीटर एवं 300 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नानूराम मीणा ने 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, पंकज मीणा गोला फेंक में तृतीय स्थान पर रहे।  हरीश मीणा ने 4 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया, राजेश मीणा ने 15 मीटर में तृतीय स्थान 400 x 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों का जनजाति खेल छात्रावास में पहुंचने पर अधीक्षक निर्मल मीणा एवं उनके स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

प्रतापगढ । प्रधानमंत्री पेंशन योजना शिविर में 78 लाभार्थियों का हुआ पंजीयन

चित्र
प्रतापगढ । प्रधानमंत्री श्रम योगी एवं व्यापारी पेन्शन मानधन योजना के तहत श्रमिको एवं लघु व्यापारियों को पेन्शन का लाभ देने के लिए मंगलवार को प्रतापगढ पंचायत समिति परिसर में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से 78 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया। विकास अधिकारी मणिलाल मईड़ा ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश से 3 दिसम्बर 2019 मंगलवार को प्रातः 10 बजे से क्षेत्र के श्रमिकों एवं लघु व्यापारियों को पेंशन का लाभ देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के 66, प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन पेन्शन तहत 8 एवं नई पेन्शन योजना के तहत 4 लाभार्थियो का पंजीयन किया गया।  शिविर में उपखण्ड अधिकारी विनोद मल्होत्रा ने लाभार्थियो का आव्हान किया कि वह ऐसी पेंशन योजना में बढ़चढ़कर पंजीयन कराए, क्योकि प्रत्येक स्वाभिमानी व्यक्ति को अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में भी पूरी आन बान और शान के साथ जीने का अधिकार है। मल्होत्रा ने कहा कि इस उम्र की जागृति आपको भविष्य में किसी के आगे हाथ नही फैलाने देगी। श्रम एवं रोजगार अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जमा की गई हिस्स...

प्रतापगढ़ । किसानों को जैविक खेती के बारे में दी जानकारी, जैविक दवाई निशुल्क वितरण का हुआ आयोजन

चित्र
प्रतापगढ़ ।   ग्रामीण महिला एवं बाल विकास संस्थान के द्वारा ग्राम पंचायत भचुण्डला के गांव श्री खेड़ी के अंदर सौ किसानों को एक बिगा की जैविक दवा निशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अध्यक्ष देव राम, गेबी लाल जनप्रतिनिधि रहे। संस्थान की ओर से कार्यक्रम समन्वयक अमरसिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सभी किसानो को रबी  की फसलों में अत्यधिक उत्पादन करने के तरीके बताएं तथा खरपतवार नाशक का कम प्रयोग कर निराई-गुड़ाई के बारे में विस्तार से बताया गया।  इसके साथ ही सभी किसानो को लहसुन के अंदर आने वाले थ्रिप्स की रोकथाम के बारे व जैविक तरीके के बारे में बताया तथा साथ ही एक-एक बिगे की जैविक दवा निशुल्क दी गई। कार्यक्रम समन्वयक अमरसिंह ने सभी किसानो को आधुनिक तकनीकी के द्वारा सब्जियां उत्पादित व फूल लगाने की विधियों के बारे में बताया गया। साथ ही कहा गया कि कम जमीन और कम पानी से भी अच्छी इनकम प्राप्त की जा सकती हैं।  बैठक के दौरान पधारे हुए सभी किसानो ने संस्थान के कार्य की प्रसंशा की और कहा कि 2 साल से संस्थान से जुड़कर अनेक प्रकार के फायदे उठा रहे हैं और आगे भी संस्था...

जिला चिकित्सालय में एड्स दिवस मनाया

चित्र
प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय में रविवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुवात अध्यक्षता जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साअधिकारी डॉ. ओ.पी. दायमा एवं डी.टी.ओ. अजितसिंह ने दीप प्रज्जवलन कर की । इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एच आई.वी.एड्स की महामारी के अंत के लिए युवाओं को आव्हान किया तथा समाज के द्वारा जागरूकता के माध्यम से एच. आई.वी.एड्स का उन्मूलन किये जाने हेतु सभी को प्रेरित किया। वर्ष 2019 की थीम एण्ड एच. आई.वी. एड्स अपीडिशिक कम्युनिटी बाय कम्युनिटी ए. आर.टी. सेंटर के नर्सिंग प्रभारी अर्जुन प्रजापत ने विस्तार से विश्व एड्स दिवस के बारे में बताया । आई. टी. सी. टी .  सेंटर के कमलेश विष्णुकांत शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर,नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे । ए. एन. एम.की छात्राओं ने नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए  लोगों से आग्रह किया । मंच का संचालन डॉक्टर पर्वतसिंह ने किया ।

प्रतापगढ़: वृहद विधिक सेवा शिविर का हुआ आयोजन

चित्र
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना में वृहद विधिक सेवा शिविर का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, प्रतापगढ़ में जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश की अगवानी एन.सी.सी. व स्काउट के कैडेट्स, पुलिस के जवान, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल हिंडोनिया, न्यायाधीशगण तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर गोपाल लाल स्वर्णकार, उपखण्ड मजिस्ट्रेट विनोद मल्होत्रा द्वारा की गयी। शिविर का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। महाविद्यालय की प्रोफेसर डाॅ. मनीषा चोरडिया के द्वारा माॅं सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की गयी। तत्पश्चात् अतिथिगण का माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला न्यायपालिका, समस्त न्यायाधीशगण व जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के द्वारा भाग लिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सचिव अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश लक्ष्मीकांत वैष्णव द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की स्कीमों के बारे में बताते हुए लीगल एड, पीडित प्रतिकर स्कीम, जेल निरीक्ष...

Facebook Follow