प्रतापगढ़ । छटा राज्य स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव बांसवाड़ा में हुआ आयोजित


प्रतापगढ़ ।  राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के तत्वाधान में जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा में आयोजित हुआ। प्रतापगढ़ जिले से राजकीय जनजाति बालक खेल अकादमी छात्रों ने बांसवाड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण युवा महोत्सव में भाग लेकर प्रतापगढ़ जिले का नाम रोशन किया। 

खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र चंद्रशेखर 400 मीटर में प्रथम कैलाश मीणा, दूसरा स्थान प्राप्त किया वही कांतिलाल ने 800 मीटर15 मीटर एवं 300 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नानूराम मीणा ने 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, पंकज मीणा गोला फेंक में तृतीय स्थान पर रहे। 

हरीश मीणा ने 4 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया, राजेश मीणा ने 15 मीटर में तृतीय स्थान 400 x 100 मीटर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी छात्रों का जनजाति खेल छात्रावास में पहुंचने पर अधीक्षक निर्मल मीणा एवं उनके स्टाफ द्वारा स्वागत किया गया एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow