सलूम्बर । मिशन साहसी का हुआ आगाज, नारी शक्ति को आत्म रक्षा के लिए दिया प्रशिक्षण


सलूम्बर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सलूम्बर इकाई द्वारा नगर के जनजाति बालिका विद्यालय इसरवास में जिला संघटन मंत्री जीतेन्द्र की उपस्थिति में मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत विद्यालय की बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। मंत्री जीतेन्द्र ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा पुरे देश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के माध्यम से मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है । 

कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने हेतु पूर्व पुलिस सेवा में कार्यरत अरविन्द कल्याणी एवं प्रेरणा ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया एवं छात्राओं में आत्मविश्वास जगाया। विद्यालय की 300 छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ट्रेनरों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य लक्ष्मीनारायण, पूर्व जिला संयोजक उमेश मीणा, अनिल खींची, अनिल मेघवाल, सुनील सालवी, कैलाश मीणा, प्रियांशु पूर्बिया, पायल सुथार, जानवी मेहता आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow