लसाडिया । सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, परमानंद क्लब विजेता व मातावैली सुपर किंग्स रही उपविजेता
लसाडिया । मंगलवार को मातेश्वरी किक्रेट क्लब लसाड़िया के तत्वाधान में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। फाइनल मैच परमानंद क्लब उदयपुर व मातावैली सुपर किंग्स के मध्य हुआ। परमानंद क्लब की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 75 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विजेता टीम को 11 हजार नकद व ट्रोपी दी गई, प्रतियोगिता में मातावैली सुपर किंग्स उपविजेता रही, जिसको 5 हजार नगद व ट्रोफी दी। फाइनल मैच 8 ओवर का रहा, मैन ऑफ द मैच राहुल, मैन ऑफ द सीरीज आसिफ लसाडिया रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने की, वही विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला परिषद सदस्य लालूराम मीणा, आयोजक कमलेश मीणा, लक्ष्मण मीणा, कैलाश खटीक महादेव मीणा क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद रहे।
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा
