संदेश

lasadiya लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लसाडिया । सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, परमानंद क्लब विजेता व मातावैली सुपर किंग्स रही उपविजेता

चित्र
लसाडिया । मंगलवार को मातेश्वरी किक्रेट क्लब लसाड़िया के तत्वाधान में सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। फाइनल मैच परमानंद क्लब उदयपुर व मातावैली सुपर किंग्स के मध्य हुआ। परमानंद क्लब की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 8 ओवर में 75 रन बनाकर जीत दर्ज की।  विजेता टीम को 11 हजार नकद व ट्रोपी दी गई, प्रतियोगिता में मातावैली सुपर किंग्स उपविजेता रही, जिसको 5 हजार नगद व ट्रोफी दी। फाइनल मैच 8 ओवर का रहा, मैन ऑफ द मैच राहुल, मैन ऑफ द सीरीज आसिफ लसाडिया रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा ने की, वही विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जैन, जिला परिषद सदस्य लालूराम मीणा, आयोजक कमलेश मीणा, लक्ष्मण मीणा, कैलाश खटीक महादेव मीणा क्रिकेट प्रतियोगिता में मौजूद रहे। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

जयसमंद। ग्रामीणों को मिली सौगात, जयसमंद को मिला पंचायत समिति का दर्जा

चित्र
जयसमंद । फरवरी में पंचायती राज चुनाव होने को है। पंचायत समितियों का पुनर्गठन देखने को मिल रहा है। सोमवार को जयसमंद के लोगो को नई सौगात के रूप मे जयसमंद को पंचायत समिति का दर्जा मिला। एक बार फिर सराडा और सेमारी को तोड़कर जयसमंद को नई पंचायत समिति का दर्जा मिल गया है। सराडा ग्राम पंचायत के 23 ग्राम पंचायत  ग्राम पंचायतें सरसिया, कलात, नठारा, खोड़ी महुड़ी, सगतडा, उदयपुरिया जागीर, थाना डींगरी, डेलवास, परसाद, ढेलाई खरबर बी खखबर ऐ, निंबोदा नाल अलंकार, कातनवाड़ा, सैपुर केजड़, सराडा, बलुआ, पाल सराडा और बाना कला। जयसमंद पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतें  केवड़ा, सिंघटवाड़ा, ओड़ा नेवातलाई, भालडिया, पाडला, देवपुरा, पलोदडा, अमरपुरा बागुरवा, अदवास, जावद, सेमाल नई, नईजर, पीलादर, श्यामपुरा झाडोल, पहाड़ी, गातोड, वीरपुरा गामडी, बड़गांव और सल्लाडा। सेमारी पंचायत समिति इस पंचायत समिति में कुल होंगी 21 ग्राम पंचायत  उदातफला, धनकावाड़ा, कानपुर, टोकर, काली घाटी, मल्लाडा, बडावली, सेमारी,जाम्बुडा, कुराडिया सदकडी उपला फला, भौराई, श्यामपुरा, सुरखंड का खेड़ा, सदकड़ी, इन्टाली, चंदौडा, रठौड़ा, शक्ता...

लसाडिया । विधायक ने किया छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन

चित्र
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन हुआ।जानकारी के अनुसार शनिवार को राजकीय महाविद्यालय लसाडिया में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा ने फिता काट कर किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य भंवरलाल बैरवा ने की व मुख्य अतिथि धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि धोलिया सरपंच कालुलाल मीणा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रिंस कुमार जैन, जिला परिषद सदस्य लालु राम मीणा, रमेश मेवाड़ा, किसान संघ तहसील संयोजक कैलाश खटीक, जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद करमचंद मीणा, प्रधानाचार्य लसाडिया उमावि सुरेन्द्र पालीवाल, एबीवीपी जिला संयोजक उमेश मीणा, वरिष्ठ अध्यापक मीठा लाल भाट सम्मिलित थे। वही कार्यक्रम में छात्र भैरूलाल मीणा द्वारा स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की कविता सुनाई गई।  प्राचार्य बैरवा द्वारा महाविद्यालय की कुछ समस्याओ से अवगत कराया, जिसको विधायक मीणा ने जल्द पुर्ण करने का आश्वासन दिया है। साथ ही जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद मीणा द्वारा महाविद्यालय में रंग-रोगन करवाने की घोषणा की गई। ...

लसाडिया । व्याख्याता की विदाई पर उमड़ पड़ा पूरा गांव

चित्र
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड क्षेत्र में विद्यालय व्याख्याता स्थानान्तरण पर विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार लसाडिया उपखंड क्षेत्र के आरणिया गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता भैरुदान चारण व युधिष्ठिर गोदारा का स्थानान्तरण होने पर विदाई कार्यक्रम आयोजित हुआ।  दोनों व्याख्याता की विदाई में गांव सहित आसपास के गांवों से भी लोग उमड़ पड़े। दोनों व्याख्याता विद्यालय व गांव को परिवार कि तरह मानते थे।  विदाई कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय प्रधानाचार्य दिनेश कुमार राव ने की, मुख्य अतिथि व्याख्याता भैरूदान चारण व युधिष्ठिर गोदारा व विशिष्ट अतिथि आंजणी प्रधानाचार्य, मानपुरियो का गुड़ा प्रधानाचार्य, व्याख्याता महेंद्र सिंह गढवाल, बाबुलाल, खेतू सिंह, अरविंद कुमार, मनोज कुमार जैन आदि कार्यक्रम में सम्मिलित थे।  प्रधानाचार्य राव व वरिष्ठ अध्यापक गढ़वाल ने दोनों व्याख्याता के द्वारा विद्यालय में किए गए विकास कार्य व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उसके बाद दोनों व्याख्याता को घोड़ी पर बेठा कर डीजे के साथ पुरे गांव में बिंदोली निकाल...

कबड्डी के फाइनल में बालिका वर्ग में गुडा अदवास विजेता, कडी टक्कर के बाद पगाराफला उपविजेता

चित्र
सराडा । तीन दिनों से चल रही खंड स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का सराडा उपखंड के चौकडा लिम्बडी में समापन हुआ। गुरुवार को बालिका वर्ग के फाइनल मैच में गुडा अदवास की बालिकाओं ने पगाराफला को कडी टक्कर देते हुए मात दी व विजेता का खिताब अपने नाम किया। वही प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन के बल पर पगाराफला टीम उप विजेता रही। इससे पहले बुधवार को कबड्डी में बालक वर्ग में करोडिया विजेता व गुडा अदवास उप विजेता रहा। इसके अलावा बालक वर्ग खो-खो में कांठडी फला विजेता व कनकपुरा स्कूल उपविजेता, बालिका वर्ग खो-खो में कांठडी फला विजेता व मौकातफला उप विजेता, रिंग बालक वर्ग में मौकातफला विजेता व कांठडीफला उपविजेता व बालिका वर्ग में मौकातफला विजेता व गुंदीवाला उपविजेता रही ।  समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मणी शंकर शर्मा, अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीणा, विशिष्ठ अतिथि बीईईओ हरकेश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कालू लाल मीणा, पूर्व जिपस वगत राम मीणा, पंकज चौबीसा, पंसस हीरालाल पटेल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पारितोषिक द...

लसाडिया । राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन

चित्र
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाड़िया उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया।  जिसमें 125 बच्चों का निशुल्क इलाज किया गया, व कुछ बच्चों को आगे इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया। शिविर में डॉ यामिनी, डॉक्टर राजेश, फार्मासिस्ट राकेश, एएनएम सुमन, सुनीता, मेल नर्स नंदकिशोर, लैब टेक्नीशियन प्रकाश, एमआई अजीत जैन ने अपनी सेवाएं दी। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

सलूंबर थाने का निरीक्षण कर नगर वासियों के साथ आई जी ने की सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था पर की चर्चा

चित्र
सलूम्बर । बुधवार को उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक ने सलूंबर थाना मुख्यालय का निरीक्षण किया तथा नगर वासियों के साथ सीएलजी बैठक कर कानून व्यवस्था पर चर्चा की। पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के लिए पुलिस थाना मुख्यालय सलूंबर पहुंची जहां पुलिस के अधिकारी एवं सिपाहियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देखकर अगवानी की।  पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने थाना परिसर में स्थित जिला ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृताअधिकारी कार्यालय एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानिरीक्षक ठाकुर ने निरीक्षण के बाद नगर के सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की जिसमें सीएलजी सदस्यों ने नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, थाने में नफरी की कमी समेत अहम चर्चा के साथ कानून व्यवस्था, थाने एवं अधिकारी कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई।  नगर वासियों ने अपराध पर शिकंजा कसने, पुराने मामले में अपराधियों की धरपकड़ एवं आमजन में सहयोग की भावना को मद्देनजर रखते हुए थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा की कार्यप...

लसाडिया । वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति की बैठक हुई आयोजित

चित्र
लसाडिया । लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलीचा में वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति की मीटिंग रेंजर शांतिलाल खटीक बांसी के निर्देशन में आयोजित हुई। ग्राम वासियों ने रेंजर शांति लाल खटीक का स्वागत तिलक, माला व साफा द्वारा किया।  रेंजर खटीक द्वारा वन सुरक्षा व वन्य जीवों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। जिसमें वनपाल कुण सोनम मीणा, वनरक्षक बाबूलाल शर्मा, प्रभुदयाल मीणा, बेलदार गणेश, मिट्ठू लाल व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

लसाडिया । धावड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में संविधान दिवस मनाया

चित्र
लसाडिया । लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत धावड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नाल के गुड़ा में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज संस्था प्रधान महेंद्र कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा रोशन कुमार द्वारा संविधान दिवस पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया गया। साथ ही संविधान से जुड़ी हुई महत्वपूर्ण जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर सूरजमल भूरिया व गणेश मीणा ने भी संविधान पर चर्चा की।  विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का मंचन किया गया, जिसमें कक्षा आठ का छात्र गौतमलाल प्रथम एवं मीना कुमारी मीणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ वह छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोशन कुमार भट्ट ने किया व आभार सूरजमल भूरिया ने व्यक्त किया। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

लसाडिया । लसाडिया से भीण्डर जाने वाले मार्ग पर ट्रेलर नदी में आधा लटकने से मार्ग हुआ बाधित

चित्र
लसाडिया । लसाडिया से भिंडर रोड सुबह 11 बजे से बन्द है। जानकारी के अनुसार लसाडिया से भीण्डर जाने वाले मार्ग पर कूण कस्बे के समीपवर्ती गांव मानपरियो का गुड़ा में स्थित नदी पर प्रातः 10:30 सीमेंट से भरा ट्रेलर पलटने से बचा। ट्रेलर नदी में आधा लटक गया जिससे भीण्डर लसाडिया मार्ग बन्द हो गया। भीण्डर-लसाडिया मार्ग का आवागमन पुरी तरह बन्द है। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

महिला का शव कुएं में मिला, पीहर पक्ष ने की जांच की मांग

चित्र
सलूंबर थाना क्षेत्र जावद चौकी का मामला सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद पुलिस चौकी के अंतर्गत 2 दिन से लापता महिला का शव कुए में मिला। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मृत्यु के कारणों की जांच करने की मांग की। थाना अधिकारी हनुमंत सिंह ने बताया कि छापरथोरी गांव निवासी लक्ष्मी कुँवर उम्र 38 वर्ष पति नाहरसिंह शनिवार शाम से अपने घर से निकली पुनःनहीं लौटी। परिवार वालों ने आसपास पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह गांव के कुएं में शव मिला । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पीहर पक्ष ने मृत्यु पर शंका जताते हुए जांच की मांग की। इस पर शव को सलुम्बर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मौके पर जावद चौकी से अशोक मीणा, कैलाश मेघवाल सहित पुलिस जाब्ता पहुंचा। रिपोर्ट - देवानंद दमामी   

लसाडिया । एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, बडली का छोड़ा टीम रही विजेता

चित्र
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड क्षैत्र में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता उपखंड क्षेत्र की नवगठित ग्राम पंचायत घाटा उर्फ सिघावतो का खेड़ा के वसलाफ़ला में आयोजित हुई, जिसमे 16 टीमों ने भाग लिया।  दिनभर कई मुकाबले हूए, फाइनल मैच बडली का छोड़ा व बगेडी के बीच हुआ। जिसमे बड़ली का छोड़ा क्लब टीम विजेता रही तथा बगेड़ी की टीम उपविजेता रही। विजेता को 5100 रुपये की तथा उपविजेता को 2100 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई। प्रतियोगिता में समस्त ग्रामवासियों तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे तथा सभी के सहयोग से सफल आयोजन हुआ। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

मावली । स्वेटर व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

चित्र
मावली । मावली क्षैत्र में विद्यालय में निशुल्क स्वेटर व अस्पताल में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी के अनुसार लाड आमेटा ब्रह्म संस्थान द्वारा स्वर्गीय जगदीश लाल आमेटा भिंडर की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संस्थान अध्यक्ष राजेश आमेटा भिंडर ने तस्वीर पर माला और पुष्प अर्पित कर, स्वर्गीय जगदीश आमेटा को प्रेरणा स्रोत बताते हुए सबसे उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।  कार्यक्रम की शुरुआत में भूत पूर्व महामंत्री गजेंद्र आमेटा कुराबड ने उनका जीवन परिचय दिया। इसके साथ ही खेमली क्षेत्र के रा प्रा वि छपरा एवं रा प्रा वि पालछ के125 छात्रों को स्वेटर वितरित किए गए। तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेमली के मरीजों के लिए फल वितरण का कार्यक्रम रखा गया।  इस अवसर पर श्याम लाल आमेटा गादोली, गिरीश कुराबड़, भगवती लाल विजनवास, प्रेम शंकर वल्लभनगर, महेश आसना, देवेंद्र लोहारिया, भगवती लाल मेनार, धर्मेंद्र उदयपुर, गोपाल सांगवा, हरिप्रसाद कुराबड, प्रदीप विजनवास, नरेश आसना, हेमलता उदयपुर, भावना कुराबड एवं स्वर्गीय जगदीश के समस्त परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम...

तीन दिवसीय विश्व संस्कृत सम्मेलन का आयोजन

चित्र
उदयपुर । छतरपुर । नई दिल्ली में दिनांक 9 से 11 नवंबर तक संस्कृत भारती संस्था द्वारा तीन दिवसीय विश्व संस्कृत सम्मेलन आयोजित हुआ था। संस्कृत भारती उदयपुर महानगर के पत्राचार प्रमुख व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपड़ी के संस्कृत विषय के वरिष्ठ अध्यापक मंगल कुमार जैन ने विश्व संस्कृत सम्मेलन में भाग लिया ।  संस्कृत भारती, भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में " प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा " विषय पर उत्साह पुर्वक शोधपत्र का वाचन किया। जैन को अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शोध पत्र वाचन करने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लसाडिया । विद्यालय में सहेजना नामक पौधे का किया गया रोपण

चित्र
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड क्षैत्र के उप्रावि केलवा (कूण) में जिला कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे अभियान कुपोषण मुक्त विद्यालय के तहत विद्यालय में सहेजना नामक पौधे का रोपण किया गया।  साथ में कृषि विभाग के अधिकारी पवन कुमार, विद्यालय के संस्था प्रधान राजमल मेघवाल, अध्यापक देवीलाल मीणा, निर्मला मीणा एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे। रिपोर्ट-भैरूलाल आमेटा 

लसाडिया । क्षतिग्रस्त सड़क से आमजन परेशान

चित्र
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लकूकालेवा के कचुमरा गांव से कालभीत जाने वाली सड़क लगभग 14 साल पहले बनी थी, जो आज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई बार ग्रामीणों ने विभाग को भी सूचना दी पर समस्या का समाधान नहीं हो सका।  पूर्व जिला परिषद सदस्य गमाना राम मीणा ने बताया कि कई बार सड़क के बारे में विभाग को भी कहा पर विभाग की ओर से कोई काम नहीं हुआ। जबकि कचुमरा गांव में आमलीया जी बावजी का बहुत पुराना मंदिर है, जहां दूर-दूर से दर्शनार्थि आते हैं। जिनको खराब सड़क होने की वजह से आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

उदयपुर । ट्रैक्टर की चपेट मे आए बाइक सवार युवक की मौत

चित्र
उदयपुर । गुरुवार 21 नवंबर को प्रतापनगर में ट्रेक्टर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  सूचना के अनुसार उदयपुर की ओर से प्रतापनगर जा रहा एक युवक ट्रेक्टर की चपेट में आ गया, जिस से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौजूद लोगो ने 108 के द्वारा शव को महाराणा भूपाल ले जाया गया।  

लसाडिया में संतुलन बिगड़ने से बाइक गिरी, चालक घायल

चित्र
उदयपुर जिले के लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढिकिया में रेलमहुडी निवासी नारायण पिता बाबरू मीणा बाइक से अपने घर को जा रहा था की ढिकिया   में  अचानक बाइक के सामने कुत्ते के आ जाने से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा व बाइक गिर गई जिससे बाइक चालक घायल हो गया | घायल को 108 की मदद से कालीभीत आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये | जहां पर उपचार कर    छुट्टी दे दी गई | रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

लसाडिया । लसाडिया में बाल सप्ताह का समापन

चित्र
लसाडिया । बाल सप्ताह का समापन बुधवार को हुआ। जानकारी के अनुसार आई आई एफ एल एवं गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाल सप्ताह का समापन हुआ। लसाडिया ब्लाॅक में अग्गड कलस्टर के केन्द्र रेला फलां (आंजणी) में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में नृत्य, चित्र कला, कुर्सी रेस आदि कार्यक्रम हुए जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लसाडिया प्रधान कन्हैयालाल मीणा थे। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नितिन पालीवाल ने बताया कि कैसे बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जाए ताकि सर्व प्रगति हो सके। कार्यक्रम में संस्थान से मिनाक्षी शर्मा, ब्लाॅक प्रमुख मुकेश शर्मा, अग्गड कलस्टर प्रमुख हिम्मत सिंह मीणा, टटाकिया कलस्टर प्रमुख हरजी लाल मीणा सहित समस्त संस्थान के कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओ को पुरुस्कृत किया गया। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

लसाडिया । रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई

चित्र
लसाडिया । लसाडिया उपखंड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई जयंती मनाई गई। जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लसाडिया द्वारा लसाडिया राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गयी।  जिसमें नगर मंत्री मुकेश मीणा, मीडिया संयोजक हितेश चौधरी,  कॉलेज अध्यक्ष पूरण सिंह मीणा, उपाध्यक्ष हितेश चौधरी, महासचिव मंजु कुमारी मीणा, संयुक्त सचिव लक्ष्मी मीणा सहित छात्र मौजूद थे। रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

Facebook Follow