लसाडिया । वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति की बैठक हुई आयोजित
लसाडिया । लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलीचा में वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति की मीटिंग रेंजर शांतिलाल खटीक बांसी के निर्देशन में आयोजित हुई। ग्राम वासियों ने रेंजर शांति लाल खटीक का स्वागत तिलक, माला व साफा द्वारा किया।
रेंजर खटीक द्वारा वन सुरक्षा व वन्य जीवों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। जिसमें वनपाल कुण सोनम मीणा, वनरक्षक बाबूलाल शर्मा, प्रभुदयाल मीणा, बेलदार गणेश, मिट्ठू लाल व समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा
