सलूंबर थाने का निरीक्षण कर नगर वासियों के साथ आई जी ने की सीएलजी बैठक, कानून व्यवस्था पर की चर्चा
सलूम्बर । बुधवार को उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक ने सलूंबर थाना मुख्यालय का निरीक्षण किया तथा नगर वासियों के साथ सीएलजी बैठक कर कानून व्यवस्था पर चर्चा की। पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के लिए पुलिस थाना मुख्यालय सलूंबर पहुंची जहां पुलिस के अधिकारी एवं सिपाहियों ने गार्ड ऑफ ऑनर देखकर अगवानी की।
पुलिस महानिरीक्षक विनीता ठाकुर ने थाना परिसर में स्थित जिला ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वृताअधिकारी कार्यालय एवं थाना कार्यालय का निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानिरीक्षक ठाकुर ने निरीक्षण के बाद नगर के सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक की जिसमें सीएलजी सदस्यों ने नगर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के लिए पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था, थाने में नफरी की कमी समेत अहम चर्चा के साथ कानून व्यवस्था, थाने एवं अधिकारी कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई।
नगर वासियों ने अपराध पर शिकंजा कसने, पुराने मामले में अपराधियों की धरपकड़ एवं आमजन में सहयोग की भावना को मद्देनजर रखते हुए थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा की कार्यप्रणाली प्रणाली की प्रशंसा कर पुलिस महा निरीक्षक का आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान एवं सीएलजी की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी शर्मा, उपाध्यक्ष विजेश भलवाड़ा, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अब्दुल रहुफ,पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि शांतिलाल भलवाड़ा, पार्षद राकेश पूर्बिया, नारायण लाल भोई, जहूर मोहमद, राकेश प्रजापत, धर्मेंद शर्मा, आता भाई, अब्दुल रजा, रामचन्द्र वाल्मीकि, अंसार मोहमद, आरपीएस स्वाति, सलूम्बर वृता धिकारी रतन चावला, थाना अधिकारी हनवन्त सिंह, झल्लारा थाना अधिकारी शिव सिंह, गज सिंह, सहित आसपास थाने के अधिकारी एवं जाप्ता मौजूद रहा।
इसके बाद उदयपुर जिले के लसाडिया पुलिस थाना का आईजी ने निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार उदयपुर रेंज पुलिस महानिदेशक पुलिस थाना लसाडिया पहुंच कर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ चीजों को सुधारने के लिए बोला गया, साथ ही सफाई रखने सहित अन्य सुविधाएं की जानकारी ली। मालखाना, थानाधिकारी कक्ष, कम्प्युटर कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएस स्वाती, सलुम्बर उपाधीक्षक रतन चावला, लसाडिया थानाधिकारी सुरजमल सहित स्टाफ मौजूद था।


