लसाडिया । क्षतिग्रस्त सड़क से आमजन परेशान
लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लकूकालेवा के कचुमरा गांव से कालभीत जाने वाली सड़क लगभग 14 साल पहले बनी थी, जो आज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कई बार ग्रामीणों ने विभाग को भी सूचना दी पर समस्या का समाधान नहीं हो सका।
पूर्व जिला परिषद सदस्य गमाना राम मीणा ने बताया कि कई बार सड़क के बारे में विभाग को भी कहा पर विभाग की ओर से कोई काम नहीं हुआ। जबकि कचुमरा गांव में आमलीया जी बावजी का बहुत पुराना मंदिर है, जहां दूर-दूर से दर्शनार्थि आते हैं। जिनको खराब सड़क होने की वजह से आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा

