लसाडिया । विधायक ने किया छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन


लसाडिया । उदयपुर जिले के लसाडिया उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन हुआ।जानकारी के अनुसार शनिवार को राजकीय महाविद्यालय लसाडिया में छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा ने फिता काट कर किया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य भंवरलाल बैरवा ने की व मुख्य अतिथि धरियावद विधायक गोतमलाल मीणा, विशिष्ट अतिथि धोलिया सरपंच कालुलाल मीणा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रिंस कुमार जैन, जिला परिषद सदस्य लालु राम मीणा, रमेश मेवाड़ा, किसान संघ तहसील संयोजक कैलाश खटीक, जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद करमचंद मीणा, प्रधानाचार्य लसाडिया उमावि सुरेन्द्र पालीवाल, एबीवीपी जिला संयोजक उमेश मीणा, वरिष्ठ अध्यापक मीठा लाल भाट सम्मिलित थे। वही कार्यक्रम में छात्र भैरूलाल मीणा द्वारा स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की कविता सुनाई गई। 


प्राचार्य बैरवा द्वारा महाविद्यालय की कुछ समस्याओ से अवगत कराया, जिसको विधायक मीणा ने जल्द पुर्ण करने का आश्वासन दिया है। साथ ही जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद मीणा द्वारा महाविद्यालय में रंग-रोगन करवाने की घोषणा की गई। आयोजन में धोलिया सरपंच कालुलाल द्वारा छात्रों को निशुल्क सामान्य अंग्रेजी की पुस्तकें वितरित की गई। 


अध्यक्ष पुरण सिंह मीणा, उपाध्यक्ष हितेश चौधरी, महासचिव मंजु कुमारी मीणा, संयुक्त सचिव लक्ष्मी मीणा का स्वागत करते हुए कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करवाया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मोहनलाल खटीक ने किया व अंत में व्याख्याता सुरेश कुमार मिठार्वाल ने आभार ज्ञापित किया।



रिपोर्ट - भैरूलाल आमेटा 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow