` महिला का शव कुएं में मिला, पीहर पक्ष ने की जांच की मांग सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिला का शव कुएं में मिला, पीहर पक्ष ने की जांच की मांग



सलूंबर थाना क्षेत्र जावद चौकी का मामला

सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद पुलिस चौकी के अंतर्गत 2 दिन से लापता महिला का शव कुए में मिला। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मृत्यु के कारणों की जांच करने की मांग की। थाना अधिकारी हनुमंत सिंह ने बताया कि छापरथोरी गांव निवासी लक्ष्मी कुँवर उम्र 38 वर्ष पति नाहरसिंह शनिवार शाम से अपने घर से निकली पुनःनहीं लौटी। परिवार वालों ने आसपास पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह गांव के कुएं में शव मिला । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पीहर पक्ष ने मृत्यु पर शंका जताते हुए जांच की मांग की। इस पर शव को सलुम्बर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मौके पर जावद चौकी से अशोक मीणा, कैलाश मेघवाल सहित पुलिस जाब्ता पहुंचा।



रिपोर्ट - देवानंद दमामी   

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow