` नमस्ते गांव सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Dhariyawad लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

चित्र
धरियावद । वाकली पुलिया के समीप रात 8 बजे के करीबन एक मारुती कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। 2 लोगो को रेफर किया गया व अन्य को मामूली चोटें आने पर उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा चरपोटा में रहने वाले शम्भुलाल पिता नाथू लाल मीणा परिवार सहित अपने निवास से सावरिया सेठ के दरबार में गए थे।  जहा से लौटते समय धरियावद मुख्यालय से 8 किलो मीटर दूर उदयपुर मार्ग वाकली पुलिया के समीप कार व टेक्टर के मध्य में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सुचना 108 व थाना धरियावद में दी गई, मोके पर पहुंच कर घायलो को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के जैन के नेतृव में चिकित्सक टीम ने उपचार किया व थाना अधिकारी दोलत सिंह राजावत के निदेश पर हेड कांस्टेबल अभयसिंह, कॉम्स्टेबल जितेंद्र सुरेन्द्र कुमार मोके पर रहे।  घायलो में गौती पति शभुलाल उम्र 55 व चालक सोहनलाल पिता कृष्णा मीणा के गंभीर चोट लगने पर रेफर किया गया। वही अन्य 5 लोगो को हल्की फुल्की चोट आई। कल्पना पति सोहनलाल निवासी मदा ईशवर के साथ उसका पुत्र कुलदीप व परिवार से रामा पिता नाथू, शम्भु पिता नाथू, कला पत...

धरियावद । दिव्यांगों की मांगों को पूरा करने के लिए उपखंड अधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन

चित्र
धरियावद । ब्लॉक के दिव्यांग प्रतिनिधि मंडल के लक्ष्मी नारायण प्रजापत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी के नाम नायब तहसीलदार महिपाल सिंह को ज्ञापन देकर दिव्यांगों की मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।  ज्ञापन में नारायण लाल मीणा, प्रेमचंद मीणा, भिमराज मीणा, सरोज मीणा, पांचू राम मीणा, भंवरलाल, केशु कुमारी मीणा, भेरूलाल, कालिया, सहित प्रतिनिधिमंडल ने पेंशन में बढ़ोतरी करने, दिव्यांग को बिजली मुफ्त देने, 60% दिव्यांगों को मोटरसाइकिल देने, प्रधानमंत्री आवास सुविधा देने, 80% विकलांगों को हैंडपंप की सुविधा देने, दिव्यांग को सब्सिडी लोन देने, पालनहार दिव्यांग को दिया जाने तथा ईमित्र द्वारा दिव्यांगों के पैसे निकालने की कार्रवाही करने की मांग की।

धरियावद । धरियावद में राज्य सरकार द्वारा छात्राओं को निशुल्क साइकल वितरण

चित्र
धरियावद । धरियावद के गांव साठपुर में स्तिथ राजकीय माध्यमिक विद्यालय में राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साइकल वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।  संस्थाप्रधान राजमल मीणा, वार्डपंच अनिल वक्तावत, कोमल भाणावत, शंकरलाल मीणा, छगनलाल, अर्जुनलाल, नाथुलाल मेघवाल व एस एम सी अध्यक्ष  हिरकी बाई आयोजन में सम्मिलित थे। इस दौरान कक्षा नौ की 25 बालिकाओं को साइकल वितरित की गई। साइकल प्राप्त कर बालिकाओ के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे, कार्यक्रम में सम्पूर्ण विद्यालय स्टाफ़ ने सहयोग प्रदान किया।

धरियावद । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक द्वारा वितरित किए गए स्वेटर

चित्र
धरियावद । उपखण्ड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदिया गोठड़ा मे विद्यार्थियों को निशुल्क स्वेटर विद्यालय शिक्षक दिनेश मीणा द्वारा वितरित किए गए। विद्यालय के शिक्षक भगवती दास वैष्णव की प्रेरणा से प्रार्थना सभा मे सभी विद्यार्थियों को स्वेटर का वितरण किया गया, ज्ञातव्य है की उच्च प्राथमिक स्तर के इस दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालय मे 270 विद्यार्थी अध्यनरत है।  भामाशाह शिक्षक दिनेश मीणा ने विद्यार्थियों को लगभग 43000 रूपए के स्वेटर वितरित किए, जिस पर विद्यालय परिवार द्वार शिक्षक का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवम विद्यार्थीगन मौजूद रहे।

धरियावद : राशन डीलर की बैठक हुई सम्प्पन

धरियावद तहसील परिसर में तहसील स्तरीय राशन डीलर की बैठक जिला रसद अधिकारी विनय शर्मा के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मेश रोत ने बैठक ली गई ।  जिसमे प्रयेक माह राशन वितरित करना, खाद सुरक्षा सूची से अपात्र को हटाना व पात्र को सूची में जोड़ना के लिए डीलरो को निर्देश दिये ।  राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना की सूचि में दर्ज परिवारो का सत्यापन कराने, दिनांक 21 नवम्बर 2019 को आदेश जारी के अनुसार दुकानदार NFSA Update पात्रता सूचि प्रपत्र "अ" के अनुसार निष्कासन एव सत्यापन हेतु सूचि तैयार कर 5 दिनों में जिला रसद कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।  इस अवसर पर तहसील डीलर अध्यक्ष शेखर रजावत , पपु भाई अदावत , गणपत चौधरी , हिरालाल जोदावत , भेरूलाल मीणा ,संजय सेठ विजय कोठारी सहित डीलर उपस्थित रहे। रिपोर्ट: देवानन्द दमामी

धरियावद । सितामाता सेंचूरी के पास दिखा तेंदुआ

चित्र
धरियावाद से 14 किलोमीटर दूर सितामाता सेंचूरी के पास तेंदुए दिखने लगे है। यह बड़ी सादड़ी व उदयपुर जाने का मुख्य मार्ग है, दिन में तेंदुए के नज़र आने के चलते इस मार्ग पर जाने वाले सैकड़ों लोगों के मन में भय बैठ गया है।

सलूम्बर मार्ग पर हादसा, धरियावद आ रही गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत व दो घायल

चित्र
धरियावद से 8 किमी दूर मानागांव समीप सलूम्बर मार्ग पर तड़के साढ़े चार बजे धरियावद आ रही मारुति वैन गाड़ी सामने भैंस आने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके चलते एक युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक महिला व युवक घायल हो गए। घटना के पश्चात घायल युवक व महिला को धरियावद हॉस्पिटल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान कार चालक गाड़ी का मालिक कार के अंदर बुरी तरह फस गया जिसको पुलिस ने गेस कटर मशीन की सहायता से बाहर निकाला लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी जिसका धरियावद हॉस्पिटल में लाकर पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया। थाना उप निरीक्षक दौलतसिंह राजावत ने बताया कि धरियावद निवासी कुलदीप पिता स्व सूरजमल गनोडिया की मृत्यु हो गयी एवं उसका छोटा भाई आनंद व उसकी पत्नी कविता घायल हो गयी। कुलदीप व उसका परिवार अहमदाबाद से धरियावद आ रहे थे जो अहमदाबाद दुकान के सामग्री की खरीदारी करने गए थे तथा कुलदीप की पत्नी अपने पीहर से अहमदाबाद आयी थी जो साथ मे धरियावद आ रहे थे। घटना को लेकर मृतक के काका राजेन्द्र गनोडिया ने पुलिस को रिपोर्ट देकर जानकारी दी। इस दौरान  जैन समाज एवं परिवार के सदस्यों की हॉस्पिटल में ख...

धरियावद । आचार्य विमद सागर के सानिध्य में 16 दिवसीय भक्तामर सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का आयोजन

चित्र
धरियावद के मुंगाना आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सन्मति सभा भवन में आचार्य विमद सागर के सानिध्य में 16 दिवसीय भक्तामर सम्यक ज्ञान शिक्षण शिविर का आज प्रथम दिन में भक्तामर के तीन काव्य के साथ बड़ी धूमधाम से शिविर का आयोजन हुआ। इसमें करीब 32 महिलाओं, पुरुषों व बालिकाओं ने भाग लिया।  देव शास्त्र गुरु के बारे में आचार्य श्री ने प्रवचन में बताया, आचार्य भरत सागर ने अपने गुरु विमल सागर की परछाई पर कभी पांव नहीं रखा, इस तरह से गुरु शिष्य का नाता रखा जाता है। धोती और दुपट्टे पर प्रवचन में गुरुदेव ने कहा, जिसको धोती दुपट्टा पहना नहीं आता उसका दुर्भाग्य है। सभी को धोती  दुपट्टा पहनकर सुबह मंदिर जाकर अभिषेक करना चाहिए, धर्म करने में कोई शर्म नहीं रखनी चाहिए।  आचार्य श्री ने प्रवचन में कहा दान देने पर लोग हसेंगे, आप दान नही करते तो भी लोग हसेंगे। इस लिए आप अपने मन से दान करीए, किसी के कहने और हंसने पर मत जाइए, जो करना है वह अपने मन से करीए। इस दौरान भक्तो ने धार्मिक कार्यक्रम का लाभ लिया।

धरियावद । सड़क सुरक्षा एवं संयम वार्ता का किया आयोजन

चित्र
धरियावद के समंत भद्र विद्या विहार हिमवंत संस्थान में सड़क सुरक्षा एवं संयम वार्ता का आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के मुख्य आतिथ्य एवं 18 हजार दशा जैन समाज अध्यक्ष दिनेश खोड़निया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। प्रिंसिपल केस मेनारिया ने बताया कि कार्यक्रम के तहत संस्थापक प्रतिष्ठाचार्य हंसमुख जैन का जन्मदिन होने पर हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।  जिसमें नगर के प्रबुद्ध जन, जैन समाज के श्रेस्ठी व अध्यक्ष, विभिन्न समाज के पदाधिकारी सहित अन्य लोगो ने उपस्थित रहकर बधाई दी तथा संस्थान द्वारा हसमुख जैन को मोटरसाइकिल भेट की गई। कार्यक्रम के तहत संस्थान के गोपाल लबाना व फूलचंद लबाना के नेतृत्व में बालक-बालिकाओं ने 101 दीपक लगाकर संस्थापक के जन्मदिन पर विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा जन्मदिन की बधाई दी।

महिला का शव कुएं में मिला, पीहर पक्ष ने की जांच की मांग

चित्र
सलूंबर थाना क्षेत्र जावद चौकी का मामला सलूंबर थाना क्षेत्र के जावद पुलिस चौकी के अंतर्गत 2 दिन से लापता महिला का शव कुए में मिला। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मृत्यु के कारणों की जांच करने की मांग की। थाना अधिकारी हनुमंत सिंह ने बताया कि छापरथोरी गांव निवासी लक्ष्मी कुँवर उम्र 38 वर्ष पति नाहरसिंह शनिवार शाम से अपने घर से निकली पुनःनहीं लौटी। परिवार वालों ने आसपास पूछताछ की लेकिन पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह गांव के कुएं में शव मिला । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पीहर पक्ष ने मृत्यु पर शंका जताते हुए जांच की मांग की। इस पर शव को सलुम्बर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मौके पर जावद चौकी से अशोक मीणा, कैलाश मेघवाल सहित पुलिस जाब्ता पहुंचा। रिपोर्ट - देवानंद दमामी   

धरियावद ।बाईक सवार पुलिया से नीचे गिरने से घायल

चित्र
धरियावद थाना अधिनस्त उदयपुर रोड सीओ ऑफिस से पाँचागुड़ा के मध्य पुलिया के वहा एक बाईक सवार के गिरने पर गम्भीर घायल होने पर सांयकालीन में पुलिस हेड कानी भवर सिंह, कानी सुरेन्द्र सतीश को सुचना मिलने पर सरकारी जीप में सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, जहा उसकी पहचान के माध्यम से भेरू लाल पिता मोतिया मीणा निवासी जडोलि दाता फला होना पाया गया। जिसका उपचार डाक्टर दिग्विजय सिंह द्वारा  किया गया।

धरियावद । गुरु को शास्त्र दान करना, सबसे बड़ा दान होता है - जैन मुनि आचार्य विमद सागर

चित्र
धरियावद । उपखण्ड के मुंगाना आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मयूर पिछी धारी जैन मुनि विमद सागर के मंगल प्रवचन में नरवाली पारसोला के आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग प्रवचन सुनने पहुंचे। जैन मुनि विमद सागर ने दान करने के लिए कहां, शास्त्र दान सबसे बड़ा दान होता है। जीवन में हर एक व्यक्ति को साधु-संतों को शास्त्र दान करना चाहिए तथा बुराई और अच्छाई के बारे में प्रवचन में कहा बुराई को हमेशा जमीन पर लिख देना चाहिए और अच्छाई को पत्थर पर खुदाई करके लिखना चाहिए, ताकि बुराई मिट जाए और अच्छाई हमेशा तक याद रहे।  शाम को आनंद यात्रा में बड़ी संख्या भक्तो की भीड़ पहुंची। मुंगाना जैन मंदिर में विमद सागर मुनि से आकर्षित होकर आसपास क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ का ताता लगा रहा। 

धरियावद । 49 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम

चित्र
धरियावद । उपखण्ड के राजकीय उच्च बालिका विद्यालय पारसोला में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह राणावत, पूर्व विधायक नगराज मीणा के नेतृव में कक्षा 9वी की 49 बालिकाओं को निशुल्क साईकल वितरण की गई।  इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की बालिका विद्यालय गाँव से दूर होने से बालिकाओं को बड़ी कठिनाई आती है, कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। जिला अध्यक्ष भानु प्रतापसिंह राणावत और पूर्व विधायक नगराज मीणा से स्कूल गांव में स्थित करने की माँग की।  जिला अध्यक्ष ने पंचायत सरपँच ग्रमीणों से प्रस्ताव बनवा कर भेजने व आगे सरकार से बात करने की बात कही। साईकल वितरण समारोह में कांग्रेस पदाधिकारी, ग्रामवासी,अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

धरियावद से जाने वाले मार्ग पर स्विफ्ट कार हुई अनियंत्रित, कार चालक हुआ घायल

चित्र
धरियावद से 2 किमी दूर प्रतापगढ़ जाने वाले मार्ग पर करीब रात्रि को 2:00 बजे 1 स्विफ्ट कार से चालक अपने परिजन को मुण्डकोसिया से छोड़कर घर की ओर आ रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 8 फीट की दीवार को तोड़ते हुए, सड़क से 50 फीट की दूरी पर पलटी खा गई। घटना के पश्चात कार चालक ओम दमामी घायल अवस्था में कार के शीशे तोड़कर बाहर निकला।  इसके पश्चात घायल होने के चलते पैदल ही 1 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने ओम दमामी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उपचार की लिए लाए, जहां से गम्भीर घायल होने के कारण उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया।  इस दौरान प्राप्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सैकड़ों ग्राम वासियों का घटना को लेकर देखने का ताता लगा रहा। वहीं हादसा इतना भयानक था कि अगर कार के अंदर सवारी अधिक होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

धरियावद । राजस्थान कृषि परियोजना के अंतर्गत 180 किसानो को 40 किलो गेहूं के बीज के कट्टे किए निशुल्क वितरण

चित्र
धरियावद । राजस्थान कृषि परियोजना के अंतर्गत धरियावद क्षेत्र के जाखम, बांध दाईं, मुख्य नहर, कमांड क्षेत्र में आने वाले एमसीसी समूह के 180 किसानों को प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार जागरूकता हेतु समारोह पूर्वक 40 किलो प्रमाणित गेहूं के बीज के कट्टे निशुल्क वितरण किए गए।  आयोजित समारोह में कृषि उपनिदेशक मनोहरलाल तुषावरा के मुख्य आतिथ्य व सहायक निदेशक ख्यालीलाल खटीक की अध्यक्षता में हाथों-हाथ वितरण किए गए। इस दौरान कृषि उपनिदेशक मनोहरलाल तुषावरा ने कृषि तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि किसान को अपनी आय दुगनी करनी है तो खर्चे में कटौती कर खेती में उपज बढ़ानी होगी।  इसके लिए सर्वप्रथम हमें खेती-बाड़ी व अधिक उत्पादन की तकनीकी जानकारी से अवगत होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में प्रकृति फाउंडेशन के निदेशक राजेंद्र जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत सहायक कृषि अधिकारी सुरेश मीणा, कृषि पर्यवेक्षक प्रकाश मीणा, कावालाल वरहात, प्रकृति फाउंडेशन के कृषि विशेषज्ञ दिनेश रेगर, सामुदायिक कार्यकर्ता अनिता मीणा, गौतम, हरिशंकर, कन्हैलाल, भेरूलाल आदि ने भी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया।

धरियावद ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण

चित्र
धरियावद ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गरडा में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नगराज मीणा,  केसर सिंह राणावत, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति सागरमल बोहरा के आतिथ्य में समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।  जिसमें 27 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिलीप वर्मा, दयाचंद जानू , विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

उदयपुर । पुलिस ने एक साथ पांच स्पा सेंटरों पर मारे छापे, 27 लोगो को किया गिरफ्तार

चित्र
उदयपुर । गुरुवार 21 नवंबर को उदयपुर जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों के मसाज और स्पा सेंटर पर छापा मार कर वैश्यावृत्ति के आरोप में 27 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार काफी दिनों से इन मसाज सेंटरों और स्पा की आड़ में वैश्यावृति के कार्यो को अंजाम दिए जाने सूचना मिल रही थी।  पुलिस ने इस मामले पर कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। सेंटर के संचालको और कर्मचारियों से सौदा तय करने के बाद कांस्टेबल के इशारे पर पुलिस ने एक साथ पांच स्पा सेंटरों पर छापे की कार्रवाई की।  पुलिस ने बताया की स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरो की आड़ में चल रही देह व्यापार और वैश्यावृति के आरोप में 16 युवतियों और 11 पुरुषो को गिरफ्तार किया गया है। 

उदयपुर । ट्रैक्टर की चपेट मे आए बाइक सवार युवक की मौत

चित्र
उदयपुर । गुरुवार 21 नवंबर को प्रतापनगर में ट्रेक्टर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  सूचना के अनुसार उदयपुर की ओर से प्रतापनगर जा रहा एक युवक ट्रेक्टर की चपेट में आ गया, जिस से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौजूद लोगो ने 108 के द्वारा शव को महाराणा भूपाल ले जाया गया।  

धरियावद । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धरियावद में साइकिल वितरण समारोह

चित्र
धरियावद । कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह राणावत के मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट, अतिथि पूर्व विधायक नगराज मीणा एवं अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर करीब 80 छात्राएं को साइकिल वितरित की गई। मुख्य अतिथि ठाकुर भानु प्रताप सिंह राणावत ने अपने उद्बोधन में बताया की राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं शिक्षा मंत्री डोटा सर द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई।  साथ ही बालिका शिक्षा को मुफ्त घोषित किया गया है, बालिकाओं की शिक्षा हेतु पूरे राजस्थान में बालिका मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई है। पूर्व विधायक नगराज मीणा ने बताया कि विद्यालय से 5 किलोमीटर दूर से आ रही बालिकाओं को राज्य सरकार ने मुफ्त में साइकिल वितरित की गई है।  इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लेम्स चेयरमैन धनपाल वक्तावत, जिला महामंत्री घनश्याम पुरी गोस्वामी, जिला मंत्री भंवर पचौरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जसवंत सिंह कोठारी, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष तेजकरण चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्...

Facebook Follow