` सलूम्बर मार्ग पर हादसा, धरियावद आ रही गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत व दो घायल सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सलूम्बर मार्ग पर हादसा, धरियावद आ रही गाड़ी पेड़ से टकराई, एक की मौत व दो घायल


धरियावद से 8 किमी दूर मानागांव समीप सलूम्बर मार्ग पर तड़के साढ़े चार बजे धरियावद आ रही मारुति वैन गाड़ी सामने भैंस आने पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिसके चलते एक युवक की मृत्यु हो गयी तथा एक महिला व युवक घायल हो गए। घटना के पश्चात घायल युवक व महिला को धरियावद हॉस्पिटल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार किया गया। इस दौरान कार चालक गाड़ी का मालिक कार के अंदर बुरी तरह फस गया जिसको पुलिस ने गेस कटर मशीन की सहायता से बाहर निकाला लेकिन उसकी मृत्यु हो गयी जिसका धरियावद हॉस्पिटल में लाकर पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।


थाना उप निरीक्षक दौलतसिंह राजावत ने बताया कि धरियावद निवासी कुलदीप पिता स्व सूरजमल गनोडिया की मृत्यु हो गयी एवं उसका छोटा भाई आनंद व उसकी पत्नी कविता घायल हो गयी। कुलदीप व उसका परिवार अहमदाबाद से धरियावद आ रहे थे जो अहमदाबाद दुकान के सामग्री की खरीदारी करने गए थे तथा कुलदीप की पत्नी अपने पीहर से अहमदाबाद आयी थी जो साथ मे धरियावद आ रहे थे। घटना को लेकर मृतक के काका राजेन्द्र गनोडिया ने पुलिस को रिपोर्ट देकर जानकारी दी। इस दौरान  जैन समाज एवं परिवार के सदस्यों की हॉस्पिटल में खासी भीड़ रही।











recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow