धरियावद ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निशुल्क साइकिल वितरण
धरियावद ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गरडा में निशुल्क साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष ठाकुर भानुप्रताप सिंह राणावत, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नगराज मीणा, केसर सिंह राणावत, नेता प्रतिपक्ष पंचायत समिति सागरमल बोहरा के आतिथ्य में समारोह का आयोजन संपन्न हुआ।
जिसमें 27 बालिकाओं को निशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य दिलीप वर्मा, दयाचंद जानू , विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

