` धरियावद । राजस्थान कृषि परियोजना के अंतर्गत 180 किसानो को 40 किलो गेहूं के बीज के कट्टे किए निशुल्क वितरण सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धरियावद । राजस्थान कृषि परियोजना के अंतर्गत 180 किसानो को 40 किलो गेहूं के बीज के कट्टे किए निशुल्क वितरण


धरियावद । राजस्थान कृषि परियोजना के अंतर्गत धरियावद क्षेत्र के जाखम, बांध दाईं, मुख्य नहर, कमांड क्षेत्र में आने वाले एमसीसी समूह के 180 किसानों को प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार जागरूकता हेतु समारोह पूर्वक 40 किलो प्रमाणित गेहूं के बीज के कट्टे निशुल्क वितरण किए गए। 


आयोजित समारोह में कृषि उपनिदेशक मनोहरलाल तुषावरा के मुख्य आतिथ्य व सहायक निदेशक ख्यालीलाल खटीक की अध्यक्षता में हाथों-हाथ वितरण किए गए। इस दौरान कृषि उपनिदेशक मनोहरलाल तुषावरा ने कृषि तकनीकी जानकारी देते हुए कहा कि किसान को अपनी आय दुगनी करनी है तो खर्चे में कटौती कर खेती में उपज बढ़ानी होगी। 

इसके लिए सर्वप्रथम हमें खेती-बाड़ी व अधिक उत्पादन की तकनीकी जानकारी से अवगत होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में प्रकृति फाउंडेशन के निदेशक राजेंद्र जायसवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के तहत सहायक कृषि अधिकारी सुरेश मीणा, कृषि पर्यवेक्षक प्रकाश मीणा, कावालाल वरहात, प्रकृति फाउंडेशन के कृषि विशेषज्ञ दिनेश रेगर, सामुदायिक कार्यकर्ता अनिता मीणा, गौतम, हरिशंकर, कन्हैलाल, भेरूलाल आदि ने भी आवश्यक जानकारी से अवगत कराया।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow