` धरियावद से जाने वाले मार्ग पर स्विफ्ट कार हुई अनियंत्रित, कार चालक हुआ घायल सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धरियावद से जाने वाले मार्ग पर स्विफ्ट कार हुई अनियंत्रित, कार चालक हुआ घायल


धरियावद से 2 किमी दूर प्रतापगढ़ जाने वाले मार्ग पर करीब रात्रि को 2:00 बजे 1 स्विफ्ट कार से चालक अपने परिजन को मुण्डकोसिया से छोड़कर घर की ओर आ रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 8 फीट की दीवार को तोड़ते हुए, सड़क से 50 फीट की दूरी पर पलटी खा गई। घटना के पश्चात कार चालक ओम दमामी घायल अवस्था में कार के शीशे तोड़कर बाहर निकला। 


इसके पश्चात घायल होने के चलते पैदल ही 1 किलोमीटर की दूरी तय करके अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने ओम दमामी को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र उपचार की लिए लाए, जहां से गम्भीर घायल होने के कारण उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। 


इस दौरान प्राप्त घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सैकड़ों ग्राम वासियों का घटना को लेकर देखने का ताता लगा रहा। वहीं हादसा इतना भयानक था कि अगर कार के अंदर सवारी अधिक होती तो बड़ी घटना हो सकती थी।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

धरियावद । कार व टेक्टर भिड़ंत, 2 को किया रेफर

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow