धरियावद : राशन डीलर की बैठक हुई सम्प्पन
धरियावद तहसील परिसर में तहसील स्तरीय राशन डीलर की बैठक जिला रसद अधिकारी विनय शर्मा के निर्देश पर सप्लाई इंस्पेक्टर धर्मेश रोत ने बैठक ली गई। जिसमे प्रयेक माह राशन वितरित करना, खाद सुरक्षा सूची से अपात्र को हटाना व पात्र को सूची में जोड़ना के लिए डीलरो को निर्देश दिये। राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना की सूचि में दर्ज परिवारो का सत्यापन कराने, दिनांक 21 नवम्बर 2019 को आदेश जारी के अनुसार दुकानदार NFSA Update पात्रता सूचि प्रपत्र "अ" के अनुसार निष्कासन एव सत्यापन हेतु सूचि तैयार कर 5 दिनों में जिला रसद कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसील डीलर अध्यक्ष शेखर रजावत , पपु भाई अदावत , गणपत चौधरी , हिरालाल जोदावत , भेरूलाल मीणा ,संजय सेठ विजय कोठारी सहित डीलर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: देवानन्द दमामी