कबड्डी के फाइनल में बालिका वर्ग में गुडा अदवास विजेता, कडी टक्कर के बाद पगाराफला उपविजेता
सराडा। तीन दिनों से चल रही खंड स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का सराडा उपखंड के चौकडा लिम्बडी में समापन हुआ। गुरुवार को बालिका वर्ग के फाइनल मैच में गुडा अदवास की बालिकाओं ने पगाराफला को कडी टक्कर देते हुए मात दी व विजेता का खिताब अपने नाम किया। वही प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन के बल पर पगाराफला टीम उप विजेता रही।
इससे पहले बुधवार को कबड्डी में बालक वर्ग में करोडिया विजेता व गुडा अदवास उप विजेता रहा। इसके अलावा बालक वर्ग खो-खो में कांठडी फला विजेता व कनकपुरा स्कूल उपविजेता, बालिका वर्ग खो-खो में कांठडी फला विजेता व मौकातफला उप विजेता, रिंग बालक वर्ग में मौकातफला विजेता व कांठडीफला उपविजेता व बालिका वर्ग में मौकातफला विजेता व गुंदीवाला उपविजेता रही ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मणी शंकर शर्मा, अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल प्रसाद मीणा, विशिष्ठ अतिथि बीईईओ हरकेश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष कालू लाल मीणा, पूर्व जिपस वगत राम मीणा, पंकज चौबीसा, पंसस हीरालाल पटेल सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पारितोषिक देकर उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भामाशाह सुरेश शर्मा सेपुर द्वारा शिक्षकों का सम्मान किया गया।
साथ ही अगले वर्ष ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की ज़िम्मेदारी राप्रावि लालपुरिया को दी गई। चौकड़ा लिमडी स्कूल के संस्था प्रधान रामस्वरूप मौर्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।


